सावधान! नदी कभी न कभी खुद हटा देगी अतिक्रमण

अल्मोड़ा। नदियां किसी भी राज्य की सबसे महत्वपूर्ण प्राकृतिक संपदा हैं लेकिन उत्तराखंड में नदियों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। राजस्व विभाग, वन विभाग, प्रशासन, सिंचाई विभाग सहित किसी भी सरकारी एजेंसी को यह तक मालूम नहीं है कि नदी से कितनी दूरी तक निर्माण पर रोक है। नदियों के आसपास चाहे जितना अतिक्रमण कर लो उसे रोकने वाला कोई नहीं है और न ही अतिक्रमण करने वाले पर कोई कार्रवाई होती है लेकिन इतना जरूर है कि नदी बाढ़ का रूप धारण कर अपने इर्द गिर्द का…

Read More

आदि कैलास यात्रियों का चौथा जत्था रवाना

दन्यां। भगवान शिव के धाम आदि कैलास की यात्रा के लिए चौथा जत्था जागेश्वर धाम से बुधवार सुबह अगले पड़ाव के लिए रवाना हुआ। इस दल में 18 यात्री शामिल हैं। मंगलवार सायं चौथा जत्था जागेश्वर पहुंचा। यात्रियों ने रात्रि विश्राम जागेश्वर में किया। जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के बाद आज सुबह यात्री टीआरसी दन्यां पहुंचे। यहां यात्रियों ने जलपान किया। टीआरसी पहुंचने पर यात्रियों का प्रबंधक लक्ष्मी दत्त पांडे, ललित लाल वर्मा, रमेश जोशी, गणेश पांडे आदि ने स्वागत किया। दल के जन संपर्क अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया…

Read More

बैरागी कैंप में फंसे 600 लोग, हरकी पैड़ी जलमग्न

हरिद्वार। 60 घंटे से जारी बारिश ने मुसीबतें बढ़ा दी हैं। गंगा में आए उफान से तटीय इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। सोमवार को हरकी पैड़ी के प्लेटफार्म जलमग्न हो गए। आननफानन में श्रद्धालुओं ने प्लेटफार्म खाली किए। बैरागी कैंप में दो दिन से 600 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ और पुलिस टीम देर रात तक 35 लोगों को निकाल पाई थी। राहत और बचाव कार्य खबर लिखे जाने तक जारी रहेे। दो दिन से खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा का जल…

Read More

इस बार दिल्ली में मनाएंगे टिकैत जयंती

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन ने ऐलान किया है कि इस बार छह अक्तूबर को संगठन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती दिल्ली में मनाई जाएगी। जयंती पर दिल्ली में बड़ी पंचायत होगी। भारी बारिश को देखते हुए तीन दिन चलने वाला भाकियू का किसान महाकुंभ एक दिन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के साथ ही खत्म कर दिया गया। भाकियू का किसान महाकुंभ 16 जून से शुरू होना था लेकिन भारी बारिश के चलते किसान जहां-तहां फंसे रहे। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी हरिद्वार नहीं पहुंच सके।…

Read More

ट्रेनें रद्, भड़के यात्री, स्टेशन पर तोड़फोड़

हरिद्वार। जनशताब्दी और गंगानगर एक्सप्रेस रद् होने से यात्रियों ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा काटा। यात्रियों और रेलवे अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। स्टेशन पर टिकट वापसी के लिए मारामारी रही। गुस्साए यात्रियों ने टिकट काउंटर का शीशा भी तोड़ दिया। जगाधरी (हरियाणा) में रेलवे ट्रैक बाधित होने से सोमवार को इस लाइन पर रेलवे यातायात पूरी तरह बंद हो गया। जिसके कारण गंगानगर से दोपहर 1.35 बजे हरिद्वार पहुंचने वाली गंगानगर एक्सप्रेस और अमृतसर से 1.55 बजे हरिद्वार पहुंचने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को अंबाला में रोकना…

Read More

पुर्नमतगणना से करा दिए समिति के चुनाव

रुड़की। पनियाला सहकारी समिति के चुनाव दोबारा कराए जाने की बजाए पुर्नमतगणना से सभापति और उपसभापति का चुनाव संपन्न करा दिया गया। अभी तक मार्च माह में हुए चुनाव को निरस्त बता रहे अधिकारी भी अब चुनाव स्थगित किए जाने की बात कह रहे हैं। दूसरी ओर, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र पनियाला ने सहकारिता विभाग के साथ ही शासन-प्रशासन पर जिला सहकारी बैंक की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए मनमानी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मामले को हाईकोर्ट में ले जाया जाएगा। गौरतलब है…

Read More

गौरीकुंड, सोनप्रयाग और चंद्रापुरी मार्केट मंदाकिनी नदी के आगोश में

रुद्रप्रयाग। जिले में गौरीकुंड, सोनप्रयाग, चंद्रापुरी का पूरा मार्केट मंदाकिनी नदी के आगोश में समा गया है। अगस्त्यमुनि में करीब 40 भवन मंदाकिनी में समा चुके हैं। रामबाड़ा से पुलिस ने 50 से 60 लोगों के बहने की सूचना वायरलेस पर प्रशासन को दी है। उनके वायरलेस भी पानी में बह गए हैं, इससे सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं हो रहा है। रुद्रप्रयाग में भी नदी का पानी कई घराें में घुस गया। प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए नदी किनारे स्थित भवनाें को खाली करने की अपील जनता से की…

Read More

विधायक ने लिया नुकसान का जायजा

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने अगस्त्यमुनि क्षेत्रांतर्गत सिल्ली, अगस्त्यमुनि, विजयनगर, गबनी, चंद्रापुरी, कुंड, बेडूबगड़, गिवाणागांव आदि स्थानाें का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। विधायक ने अधिकारियाें को त्वरित राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने दूरभाष के जरिए आपदा मंत्री यशपाल आर्य और मुख्य सचिव से वार्ता कर आपदा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियाें की तैनाती करने की मांग की। विधायक शैलारानी ने कहा कि सरकार की ओर से आपदा प्रभावितों की पूरी मदद की जाएगी। उन्हाेंने लोनिवि को क्षतिग्रस्त सड़काें, पैदल मार्गों और झूला…

Read More

संगम का नजारा देख फटी रह गई आंखें

रुद्रप्रयाग। शनिवार को आपदा आने पर रात भर फोन बजता रहा। तड़के करीब साढे़ पांच बजे हम रात भर की बारिश और अलकनंदा-मंदाकिनी नदी की बाढ़ से मची तबाही का जायजा लेने निकल गए। सबसे पहले रुद्रप्रयाग बाजार में केदारनाथ हाईवे पर स्थित पुल की ओर गए। यहां पुल से करीब दो-तीन मीटर नीचे पानी बह रहा था। लेकिन बेलणी मुहल्ले और नगर पालिका ऑफिस मुहल्ले में आवासीय भवनों की पहली और दूसरी मंजिल जलमग्न दिखाई दे रही थी। कुछ लोग इन्ही भवनों के ऊपर से नदी पर निगाहें गड़ाए…

Read More

कोटद्वार से निकाले गए यात्रा मार्ग पर फंसे यात्री

कोटद्वार। ऋषिकेश-श्रीनगर मार्ग पर ब्यासी के पास मैरीन ड्राइव पर पानी भरने से यात्रा रुकने के बाद श्रीनगर से पौड़ी के रास्ते यातायात कोटद्वार डायवर्ट कर दिया गया। देर शाम तक कोटद्वार से होकर 5000 से अधिक वाहन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा की ओर निकल गए थे। कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर भी जगह-जगह नाले आने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार देर रात से जारी बारिश के चलते ब्यासी के पास मैरीन ड्राइव पर सोमवार को करीब दस फिट पानी भर गया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग…

Read More