नेपाली अधिकारियों ने सीमांत में आपदा का जायजा लिया

टनकपुर। नेपाल के अधिकारियों के दल ने टनकपुर बैराज के समीप नेपाल छोर के तटबंध में हो रहे कटाव स्थल का निरीक्षण किया। कंचनपुर जिले के प्रमुख जिला अधिकारी ने बताया कि भारतीय प्रशासन से तटबंध की सुरक्षा का कार्य तेज करने का आग्रह किया गया है। नेपाल के सीमांत कंचनपुर जिले के अधिकारियों का दल प्रमुख जिलाधिकारी परशुराम अरियाल के नेतृत्व में बुधवार शाम ब्रह्म्मदेव पहुंचा। उन्होंने बारिश से नेपाल के ब्रह्मदेव क्षेत्र में हुई क्षति का जायजा लेने के साथ ही टनकपुर बैराज के समीप शारदा के तटबंध…

Read More

खटीमा-टनकपुर रेल सेवा तीसरे दिन भी ठप

खटीमा। खटीमा-बनबसा के बीच रेल लाइन के क्षतिग्रस्त होने से दूसरे दिन भी टनकपुर तक रेल सेवा सुचारू नहीं हो सकी। पीलीभीत यूपी से टनकपुर, बनबसा और चकरपुर के अतिरिक्त उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरी के दर्शनार्थियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान पूर्णागिरी मेला स्पेशल भी बंद है। रेल सेवा बंद होने डेगामार वाहनों की बन आई है। जो खटीमा से टनकपुर की दूरी तय करने के लिए मनमाना किराया लेकर असुरक्षित हालात में सवारियां ले जा रहे हैं। पीलीभीत से खटीमा तक आने…

Read More

कांग्रेस नेता के भाई की सड़क हादसे में मौत

बाजपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मिक्की कपूर के छोटे भाई संजीव कपूर उर्फ पिक्की की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फार्म हाउस पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। मृतक के दो बच्चे हैं। बुधवार को शाम करीब चार बजे बाजपुर के गांव हजीरा स्थित कपूर फार्म निवासी और कांग्रेसी नेता मिक्की कपूर के छोटे भाई संजीव कपूर अपनी बेरना कार से हल्द्वानी की तरफ से आ रहे थे कि कालाढूंगी थाना अंतर्गत गड़प्पू के पास सड़क हादसे में उनकी…

Read More

महिला को चाकू मारकर घायल किया

जसपुर। एक महिला ने चार लोगों के खिलाफ पेड़ काटने का विरोध करने पर चाकू और पाटल मारकर उसे घायल करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। ग्राम तीरथनगर निवासी साधना पत्नी बलराम ने कहा कि 16 जून की सुबह लगभग आठ बजे वह अपने घर पर काम कर रही थी। कि घर के पास स्थित खेत से कुछ लोगों द्वारा पेड़ों को काटने और गिराने की आवाज सुनाई दी। उस समय उसके पति सब्जी बेचने जसपुर सब्जी मंडी गए हुए थे। वह घर में मौजूद अपनी पुत्री कल्पना, ज्योत्सना को…

Read More

टमाटर तमतमाया, प्याज निकाल रहा आंसू

रुद्रपुर। बारिश में पालेज की फसल बहने और खेतों में पानी भरने से सब्जियों के दाम में जबर्दस्त उछाल आया है। आलू से लेकर सभी मौसमी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। प्याज अब 30 रुपये किलो तो टमाटर 25 रुपये किलो बिक रहा है। नदियों के किनारे पालेज में लगी लौकी, काशीफल समेत अन्य सब्जियां बाढ़ की भेंट चढ़ गई। वहीं खेतों में भी सब्जी की फसल को नुकसान हुआ है। इसके चलते बाजार में सब्जी कम आ रही है, इससे सब्जी के दामों में उछाल आ गया…

Read More

अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति सामान्य नहीं

खटीमा। बरसात रुकने के 24 घंटे बीतने के बाद शहरी क्षेत्रों में भले ही पानी उतर गया हो, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। अमाऊं ग्राम सभा के लोहियाहेड मार्ग पर बने एक पक्के मकान की दीवार ढह गई। जबकि टेड़ाघाट में एक व्यक्ति के कच्चे मकान की दो दीवारें गिर गई। अलबत्ता कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसके अलावा चांदा भुडरिया, नौसर, भगचुरी, रघुलिया, वनगंवा आदि गांवों में आज भी खोतों और संपर्क मार्गों में पानी बह रहा है। सत्रहमील-प्रतापपुर मार्ग कई जगह से टूट…

Read More

गंगा घाटी के गांवों में गहराने लगा रसद का संकट

उत्तरकाशी। बाढ़ से सड़क, संपर्क मार्ग और पुलों के बहने से गंगा घाटी के दर्जनाें गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। गांवों में बिजली-पानी की आपूर्ति तीन दिनों से ठप है। सपंर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने तथा पुलों के बहने से रसद का संकट भी गहराने लगा है। रविवार को आई बाढ़ से असी गंगा पर डिगिला और संगमचट्टीचट्टी में बने वैकल्पिक पुल बहने से अगोड़ा, भंकोली, दंदालका, ढासड़ा, भंकोली, नौगांव, गजोली गांव का संपर्क कटा हुआ है। क्षेत्र के धर्मेंद्र सिंह पंवार, मोहनलाल, जसपाल, सोबेंद्र सिंह, राजेश, सुमन पंवार आदि ने…

Read More

ग्रामीणों के पास भी राशन खत्म, कैसे दें शरण

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर प्रशासन की नजरों से ओझल विभिन्न जगहों पर फंसे चार हजार से ज्यादा यात्रियों के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। गंगनानी, सुनगर, डबराणी के ढाबों में राशन खत्म होने पर यात्री जीवन बचाने के लिए निकटवर्ती गांवों की ओर पहुंच रहे हैं। भैराेघाटी, झाला, जसपुर, सुक्की, डबराणी, गंगनाणी तथा सुनगर में कहीं होटल ढाबों में राशन नहीं बचा है। सुक्की गांव में ही 950 से ज्यादा यात्री फंसे हैं। ग्रामीणों ने पहले तो यात्रियों को शरण दी, लेकिन अब उनके घर में भी…

Read More

हेलीकाप्टर तो साकेत जी के लिए आया है

उत्तरकाशी। मौसम खुले दो दिन हो चुके हैं। यमुनोत्री व गंगोत्री राजमार्ग पर जगह-जगह फंसे तीर्थयात्री सरकारी मदद का इंतजार कर रहे हैं। केवल सेना के हेलीकाप्टर ही हर्षिल में फंसे यात्रियों को निकाल रहे हैं। नगर के उत्साही युवक दीपेंद्र पंवार, तिलक सोनी, आमोद पंवार ने गंगोत्री राजमार्ग के दुर्गम पड़ावों पर फंसे यात्रियों के लिए कुछ रसद जुटाई। उन्होंने मातली पहुंचकर वहां उतरे हेलीकाप्टर के पायलट से अनुरोध किया कि वह जब गंगोत्री की ओर जाए तो सिर्फ यह रसद वहां भूखे प्यासे यात्रियों तक पहुंचा दे। लेकिन…

Read More

कैंटर के 50 फीट गहरी खाई में गिरने से चालक और क्लीनर घायल हो गए।

सोमेश्वर। सोमेश्वर-कौसानी मार्ग में ल्वेशाल के समीप एक कैंटर के 50 फीट गहरी खाई में गिरने से चालक और क्लीनर घायल हो गए। कैंटर हल्द्वानी से खाद्यान्न लेकर आ रहा था। दुर्घटना स्थल पर खाद्यान्न बिखर गया है। कैंटर संख्या यूके-04-सीए-4363 सायं 4:30 बजे ल्वेशाल में 50 फीट गहरे खड्ड में जा गिरा। दुर्घटना में चालक गणेश सिंह (निवासी खटीमा) और क्लीनर दीपक सिंह (बागेश्वर) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी पहुंचाया। डाक्टर ने उपचार के बाद चालक गणेश सिंह…

Read More