देहरादून पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल ने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के साथ ही कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि नया अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश से लेकर हर इकाई भंग हो जाती है। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के बदले जाने के बावजूद टीम नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की थी। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने पार्टी की हार के लिए गुटबाजी को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने…
Read MoreCategory: Uttarakhand
कौन होगा उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री ? 20 मार्च को हो सकता है फैसला
कल यानि 20 मार्च को भाजपा ने अपने सभी विधायकों को देहरादून बुलाया है। इस दिन विधानमंडल दल की बैठक हो सकती है। उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब प्रदेश के लोगों को 20 मार्च को मिलने की संभावना है। भाजपा के सभी विधायकों को 20 मार्च को देहरादून बुलाया गया। 20 मार्च को विधानमंडल दल की बैठक हो सकती है। इसकी पुष्टि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने की है। उत्तराखंड में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह मेगा इवेंट की तरह आयोजित होगा।…
Read Moreकांग्रेस में मची उथल पुथल : जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, प्रदेश प्रवक्ता ने भी छोड़ा पद
बागेश्वर विधानसभा चुनाव में जिले की दोनों सीटों पर हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफा देने का दौर शुरू हो गया है। नगर अध्यक्ष के इस्तीफा देने के बाद युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने भी अपने पद से इस्तीफा देते हुए राजनीति से भी संन्यास लेने का एलान कर दिया है। वहीं, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन, प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या और प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर को भेजे इस्तीफे में कवि…
Read Moreभाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड में कौन होगा अगला सीएम पर सस्पेंस रखा बरकरार , क्या है धामी की शाह से मुलाकात के मायने?
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी थे। निर्वाचन के बाद कुछ वरिष्ठ विधायकों के दिल में सीएम बनने की इच्छाएं जोर मार रही हैं, तो कुछ की मंत्री बनने की तमन्ना है। उधर, कौशिक भी केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी के साथ बीएल संतोष से मिले। उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी…
Read Moreकेंद्रीय हाईकमान उत्तराखंड सीएम पर आज ले सकता हे फैसला
देहरादून प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि की है। विधानसभा चुनावों में खटीमा सीट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की हार के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर संशय को देखते हुए यह बैठक और महत्वपूर्ण हो गई है। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पर मंगलवार को फैसला हो सकता है। पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली बुलाया गया है। वे आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात करेंगे। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने…
Read Moreहारे हुए पूर्व मुख्यमंत्रियों ने साख बचाने की कवायद की शुरू, धामी दून में डटे तो हरीश रावत दिल्ली रवाना
देहरादून बहुमत के बाद भी मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भाजपा में भाग दौड़ जारी है। मुख्यमंत्री को लेकर सियासी चर्चाओं के बीच रविवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली जाने की चर्चा थी, लेकिन वे देहरादून में ही रहे। विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद उत्तराखंड की सियासत पर भाजपा व कांग्रेस में कसरत जारी है। चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल कर चुकी भाजपा में जहां मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। वहीं, कांग्रेस में हार को लेकर कुनबे की…
Read Moreमुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई दिग्गज, कुछ नए चेहरों के नाम भी सुर्ख़ियों में
देहरादून मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल बताए जा रहे सतपाल महाराज और डॉ. धन सिंह रावत के हाथ कुर्सी नहीं लगी तो मंत्री बनना तो तय माना जा रहा है।नए चेहरों के तौर पर महिला कोटे से ऋतु खंडूड़ी की एंट्री हो सकती है तो गढ़वाल से वरिष्ठ विधायक मुन्ना सिंह चौहान, प्रीतम पंवार भी लाइन में हैं। भाजपा की सत्ता में जोरदार वापसी के बाद जहां मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलों का दौर जारी है तो वहीं नई कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर भी चर्चा का…
Read Moreहरीश रावत ने फिर दिखाए तेवर खुद को बताया योद्धा
देहरादून विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की हार के साथ ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों का दौर भी शुरू हो गया। इसी के साथ उन्हें कई आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं। चुनाव नतीजे आने के बाद मायूस हुए हरीश रावत ने अब आलोचनाओं का जवाब दिया। दो दिन शांत बैठने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर तेवरों के साथ सामने आए हैं। चुनाव में मिली हार के बाद तमाम प्लेटफॉर्म पर उनको लेकर हो रही आलोचनाओं का उन्होंने करारा, लेकिन सधी हुई भाषा…
Read Moreचुनाव में यह मुद्दे रहे अहम, पढ़ें ये खास बातें
देहरादून। कोरोना के साये में हुआ उत्तराखंड का विधानसभा चुनाव इस बार कई मायनों में यादगार रहेगा। नेताओं की बदजुबानी से लेकर धार्मिक तुष्टिकरण तक की कोशिशें भी खूब हुई। ये प्रदेश का ऐसा पहला विधानसभा चुनाव रहा, जिसमें हरक सिंह रावत नही लड़े। चुनाव से ठीक पहले हरिद्वार में हुई धर्म संसद से बदला राजनीतिक माहौल चुनाव नजदीक आने के साथ करवटें बदलता चला गया। जैसे-जैसे चुनाव निर्णायक दौर में पहुंचा, भाजपा ने तुष्टिकरण के मुद्दे पर कांग्रेस को असहज करने की कोशिश की। कांग्रेस ने भी तीन-तीन मुख्यमंत्री…
Read Moreसियासी जोड़तोड़ शुरू, मुख्यमंत्री धामी और निशंक से दो निर्दलीय प्रत्याशियों के मिलने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर
देहरादून 2012 में भाजपा को 31 और कांग्रेस को 32 सीटें मिली थी, लेकिन पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने जोड़-तोड़ से सरकार बनाने का विकल्प छोड़ दिया था। पर इस बार भाजपा सरकार बनाने का कोई मौका गंवाना नहीं चाहती। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक विधानसभा चुनाव में भाजपा बेशक पूर्ण बहुमत मिलने का दावा कर रही है, लेकिन अंदरखाने उसकी जोड़-तोड़ से सरकार बनाने की भी तैयारी चल रही है। सियासी हलकों में यह चर्चा खासी गर्म है कि जिताऊ माने जाने वाले…
Read More