आपदा प्रबंधन में कांग्रेस सरकार विफल

बागेश्वर। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री संजय ने यहां जिला इकाई की बैठक में कहा कि राज्य में दैवीय आपदा से भारी नुकसान हुआ है। लेकिन कांग्रेस सरकार का आपदा प्रबंधन पूरी तरह फेल है। आज भी आपदा प्रभावितों को राहत नहीं मिल सकी है। माल रोड के एक होटल में श्री संजय ने कहा कि लोकसभा और त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा। कार्यकर्ताओं को इसके लिए अभी से कमर कसनी होगी। कांग्रेस राज्य और केंद्र में हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। आज देश की…

Read More

आपदाग्रस्त इलाकों में फंसे 26 लोगों को निकाला

धारचूला। उच्च हिमालयी क्षेत्र गुंजी में डोजर की चपेट में आने से घायल हुए मजदूर को हेलीकॉप्टर से धारचूला पहुंचाया गया। इसके अलावा शनिवार को दुग्तू, तेजम, गुंजी क्षेत्र से 26 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। प्रशासन ने हेलीकाप्टर से इन इलाकों में 62 क्विंटल राशन भी ड्राप किया है। उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मौसम में सुधार आने के बाद हेलीकॉप्टरों ने तेजम में 14 क्विंटल राशन ड्राप किया और 13 लोगों को धारचूला पहुंचाया। इसी तरह दुग्तू में 39 क्विंटल राशन ड्राप कर आठ लोगों…

Read More

पांव फिसलने से बुजुर्ग महिला की मौत

मुनस्यारी। गोरीपार क्षेत्र की एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। महिला घास काटने गई थी। गोरीपार क्षेत्र के बसंतकोट तोक की निवासी दिला देवी (60) पत्नी कुंवर सिंह शनिवार दोपहर जंगल में घास काटने गई थी। तभी पहाड़ी में पांव फिसलने से महिला खाई में लुढ़क गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने शव को निकाला। राजस्व निरीक्षक देव सिंह धपवाल ने बताया कि पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ग्रामीणों ने मृतक परिवार को…

Read More

दुनिया से 25 घंटे कटा रहा धारचूला का संपर्क

धारचूला। जून की बारिश में धारचूला पर सबसे ज्यादा आपदा की मार पड़ी है। पर इस मार के अलावा यहां संचार सेवाएं भी मुसीबत का सबब बनती रही है। क्षेत्र का संचार संपर्क पूरे 25 घंटे तक ठप रहा। ऑप्टीकल फाइबर केबिल (ओएफसी) कटने से ये नौबत आई है। सीमावर्ती धारचूला क्षेत्र की संचार सेवाएं बेहद लचर है। संचार संपर्क ठप होना यहां आम है। शुक्रवार दिन में करीब 11.30 बजे बाद से इस इलाके का शेष दुनिया से संपर्क कट गया। इस वजह से बलुवाकोट, धारचूला सहित जौलजीबी बाजार…

Read More

ड्यूटी गए फौजी का पता नहीं

पिथौरागढ़। बलुवाकोट के रहने वाले एक फौजी 23 जुलाई के बाद से लापता है। यह सैनिक छुट्टी पूरी कर अपनी तैनाती स्थल को रवाना हुआ था। लेकिन ड्यूटी में नहीं पहुंचा। परेशान परिजनों ने बलुवाकोट में गुमशुदगी की तहरीर दी है। लेकिन अभी फौजी का कोई पता नहीं चल सका है। बलुवाकोट के गुईयां गांव निवासी फौजी त्रिलोक सिंह दो माह की छुट्टी काटकर 23 जुलाई को सुबह 8 बजे घर से अपने तैनाती स्थल रांची (झारखंड) को रवाना हुआ। फौजी के भाई पुष्कर सिंह ने बताया कि त्रिलोक को…

Read More

सुभाषनगर में पेयजल को साल भर से तरस रहे 15 परिवार

हल्द्वानी। शहर के सुभाषनगर मोहल्ले में एक ऐसा क्षेत्र भी जहां 15 परिवार साल भर से पेयजल को तरस रहे हैं। पेयजल आपूर्ति ठप होने की वजह से लोगों को आसपास के क्षेत्र से पानी ढोकर लाना मजबूरी बन चुकी है। जलसंस्थान ने इस समस्या का समाधान तो नहीं कराया, मगर लोगों के गुस्से को शांत करने के लिए पानी का टैंकर भेजकर आपूर्ति करा देता है। सुभाषनगर मोहल्ले में खालसा स्कूल के पीछे आयुर्वेदिक अस्पताल के पास गली में रमेश चंद्र जोशी, मोहन चंद्र भट्ट, ज्योति रावत, हरीश माहेश्वरी,…

Read More

तो क्या इसी दिन के लिए लड़ी थी लड़ाई

आजादी के स्मारक का हाल:::::: टाइल्स टूटी, स्तंभ से मिटने लगे नाम हल्द्वानी। जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में जीवन गवां दिया, उनकी स्मृति में रामलीला ग्राउंड में 1994 में बना स्तंभ बदहाल है। रामलीला कमेटी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और क्रांतिकारियों की स्मृति में नाम लिखकर स्तंभ का निर्माण कराया, तब स्तंभ में सफेद रंग की टाइल्स लगाई थी, लेकिन सरकारी तंत्र की अनदेखी से स्तंभ उपेक्षित है। टाइल्स टूट गई हैं। स्तंभ पर लिखे नाम भी मिटने लगे हैं। न रामलीला कमेटी और न जिला प्रशासन ने आजादी…

Read More

मल्ला सुर्यागांव में नजर आए दो तेंदुए

भीमताल। मल्ला सुर्यागांव क्षेत्र में दो तेंदुए एक साथ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। इनमें से एक तेंदुए का अगला एक पंजा कटा हुआ है। शाम के वक्त अक्सर कटे पंजे वाला तेंदुआ घरों के आसपास नजर आ रहा है। बार-बार मांग करने के बाद भी वन विभाग द्वारा गांव में पिंजरा न लगाए जाने से ग्रामीणों में रोष है। मल्ला सुर्यागांव निवासी दिनेश राम और रमेश राम ने बताया कि तीन दिन पहले मल्ला सुर्यागांव में एक तेंदुए के पिंजरे में फंसने के बाद से…

Read More

तीर्थनगरी में डेंगू की दस्तक

ऋषिकेश/आलोक पंवार। सावधान! तीर्थनगरी में संक्रामक रोगडेंगू ने दस्तक दे दी है। राजकीय चिकित्सालय में तीन दिन पहले वायरल फीवर से पीड़ित एक बच्ची के ब्लड की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक खून में प्लेटलेट्स की कमी के चलते परिजन बच्ची को जौलीग्रांट अस्पताल लेकर गए हैं। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, बुधवार देरशाम मुखर्जी मार्ग निवासी प्रदीप कुमार की नौ वर्षीय बेटी पीहू को फीवर की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तेज बुखार होने पर उसके रक्त की जांच पैथोलॉजी लैब में…

Read More

फौजी ने की खुदकुशी

देहरादून। अनिंद्रा की बीमारी से परेशान एक फौजी ने अपने पेट में खुखरी से कई वार कर दिए। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। फौजी मूल रूप से दार्जिलिंग का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ताकवा शेरपा निवासी दार्जिलिंग को अनिंद्रा की बीमारी से मानसिक रूप से तनाव में रहता था। पिछले बहुत समय से उसकी बीमारी का इलाज चल रहा था। शनिवार को उसने डाक्टर से समय भी ले रखा था। लेकिन शुक्रवार शाम को उसने अपनी बैरक में अपने पेट…

Read More