अब घंटों में नहीं दिनों में लेट हुई ट्रेन

हरिद्वार। रेलवे ट्रैक पर बारिश का पानी भरने से पुरी से चलकर हरिद्वार आने वाली उत्कल कलिंग एक्सप्रेस करीब 24 घंटे देरी से हरिद्वार पहुंची। ट्रेन को बृहस्पतिवार को पहुंचना था जो शुक्रवार को पहुंची। पुरी से चलकर उत्कल कलिंग एक्सप्रेस रात 8:30 बजे हरिद्वार पहुंचती है। ट्रेन को बृहस्पतिवार को 8:30 बजे पहुंचना था। रेलवे की ओर से बृहस्पतिवार शाम सात बजे ट्रेन के 10 घंटे लेट होने की सूचना दी। शुक्रवार सुबह छह बजे तक ट्रेन के 20 घंटे लेट होने की सूचना दी गई। शुक्रवार को ट्रेन…

Read More

जाम से थमे मालगाड़ियों के पहिए

रुड़की। शनिवार दोपहर ढंडेरा रेलवे फाटक पर जाम लग गया। जाम के कारण रेलवे फाटक बंद नहीं किया जा सका। आनन-फानन में दो मालगाड़ियों को ढंडेरा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुची आरपीएफ और पुलिस ने जाम खुलवा कर रेलवे फाटक बंद कराया। ढंडेरा लंढौरा मार्ग पर ट्रैफिक लोड बढ़ता जा रहा है। शनिवार दोपहर वाहन स्वामियों द्वारा पहले रेलवे फाटक पार करने की होड़ में जाम लग गया। इसी बीच मालगाड़ी आने की सूचना पर केबिन मैन फाटक बंद करने लगा। लेकिन ट्रेक…

Read More

प्रभावित बेरोजगारों को रोजगार देगी ‘मन्नत’

रुद्रप्रयाग। आपदा से बेरोजगार हुए लोगाें की मदद को मुबई की मन्नत संस्था आगे आई है। संस्था की ओर से दिल्ली, मुंबई समेत विभिन्न शहरों में आपदा प्रभावित युवाआें को रोजगार दिलवाया जाएगा। साथ ही संस्था प्रभावित क्षेत्र में बेसहारा हुए पांच से दस वर्ष के बच्चाें को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करेगी। इस संबंध में मन्नत संस्था के संस्थापक ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर प्रभाविताें की सूची उपलब्ध कराने को कहा। रुद्रप्रयाग, चमोली जिले में लोगाें की आर्थिकी मुख्य रूप से चारधाम यात्रा से जुड़ी है। आपदा के बाद दोनाें…

Read More

नदी में बहे महिला-पुरुष की हुई पहचान

रुद्रप्रयाग। बृहस्पतिवार शाम को जिला मुख्यालय में हनुमान मंदिर के निकट अलकनंदा नदी में बहे महिला-पुरुष की पहचान हो गई है। इधर, दोनों का अभी तक नदी में पता नहीं चल पाया है। अगस्त्यमुनि पुलिस ने अन्य जिलों की पुलिस को नदी में शव मिलने में सूचना देने की अपील की है। तहसील जखोली के बुढ़ना लस्या गांव निवासी कुंदी लाल (हाल निवासी संगम बाजार रुद्रप्रयाग) ने नदी में बहे महिला-पुरुष को अपना पुत्र दलजीत (29) और बहू पूनम (24) बताया है। कुंदी लाल रुद्रप्रयाग में जिला सहायक निबंधक कार्यालय…

Read More

कच्छा-बनियान गैंग ने फैलाया दून में आतंक

देहरादून के तुनवाला गांव में शनिवार तड़के 15 से ज्यादा हथियार बंद बदमाश डकैती के इरादे से घुस आए। उनके द्वारा गांव में धावा बोलने के दौरान कुछ लोगों की नींद खुल गई और उन्होंने गांव के अन्य लोगों को सूचना दी। बदमाश कच्छा-बनियान धारी गैंग के बताए जा रहे हैं। गांव के लोग भी ईंट और सरिया से लेस हो गए। दोनों तरफ से 15 मिनट तक खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें तीन गांववासी भी चोटिल हुए। सूचना पर एसपी सिटी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। सुबह उजाला होने तक…

Read More

पु‌लिस युद्घवीर मर्डर मिस्ट्री सुलझाने के करीब

राजधानी देहरादून में शुक्रवार को हुए हाईप्रोफाइल हत्याकांड के खुलासे से पुलिस चंद कदमों के फासले पर खड़ी है। पुलिस का दावा है कि मामले में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संदेह जताया जा रहा है ‌कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के पूर्व पीआरओ युद्घवीर सिंह रावत की हत्या एक महिला की इशारों पर की गई। हत्या लाखों रुपयों के लेन-देन के कारण ही हुई है। पुलिस महिला समेत हत्या में शामिल एक अन्य व्यक्ति से किसी अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरी…

Read More

राजनीति में ‘कामयाब’ युद्घवीर के हिस्से आई मौत

छात्र जीवन से राजनीतिक सफर की शुरुआत कर लंबे संघर्ष के बाद युद्धवीर ने ब्लाक और फिर विधानसभा तक की सियासत में अपना कद बढ़ा लिया था। कदम दर कदम बढ़ते हुए राजनीतिक तौर पर युद्धवीर अब काफी हद तक कामयाबी हासिल कर चुके थे। लेकिन यही कामयाबी उनकी जान जाने की वजह भी बन गई। छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लाक स्थित बड़मा पट्टी के थाती गांव के रहने वाले युद्धवीर छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहे। सामाजिक सक्रियता के चलते कालेज से बाहर…

Read More

पिंडरघाटी में जल्द बहाल होंगी सुविधाएं : पांडेय

बागेश्वर। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास भगवती प्रसाद पांडे ने शनिवार को कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों को हवाई दौरा किया। उन्होंने पिंडर पार के 11 गांवों को शीघ्र मुख्य धारा से जोड़ने का आश्वासन दिया। श्री पांडे ने पेयजल की योजनाओं की मरम्मत के लिए आगणन नहीं भेजे जाने पर नाराजगी जताई। विधायक ललित फर्स्वाण ने उन्हें संपूर्ण क्षति की जानकारी दी। शनिवार की सुबह प्रमुख सचिव हेलीकाप्टर से यहां डिग्री कालेज मैदान पर उतरे। यहां कुछ देर रुकने पर उन्होंने जिलाधिकारी बीएस मनराल और कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण…

Read More

तराई में बसाए जाएं प्रभावित 300 गांव

बागेश्वर। राज्य सभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि कपकोट क्षेत्र के आपदा प्रभावित 300 गांवों को तराई में बसाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब सरकार उद्योग लगाने के लिए जमीन दे सकती है तो आपदा प्रभावितों को बसाने के लिए क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से कपकोट क्षेत्र में दो हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। लोनिवि विश्राम ग्रह में श्री कोश्यारी ने कहा कि हमारे देश की सीमाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।…

Read More

ज्योति और ललित ने जीते उद्घाटन मुकाबले

बागेश्वर। विद्यालयी शिक्षा योजना में यहां शनिवार को जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि जीआईसी तुपेड़ के प्रभारी प्रधानाचार्य डीएस भाकुनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्घाटन मुकाबला ज्योति और ललित ने जीता। पिंडारी मार्ग के इंडोर स्टेडियम में बालिका वर्ग में उद्घाटन मुकाबला ज्योति और विनीता के बीच खेला गया। जिसमें ज्योति ने बेहतरीन प्रदर्शन कर मुकाबला जीता। इसी तरह बालक वर्ग में ललित ने सचिन को पराजित किया। मुख्य अतिथि श्री भाकुनी ने कहा कि खेलों का आज हर क्षेत्र मे…

Read More