मौजूदा शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन जरूरी : रामदेव

हरिद्वार। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि देश के कर्णधारों ने यदि स्वदेशी को अपनाया होता, तो रुपये की यह दुर्दशा न होती। दुर्भाग्य से देश के आदर्श नेता बन गए हैं, ऋषि-मुनि नहीं रहे। मौजूदा भारतीय शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन किए बगैर देश का भला नहीं हो सकता। स्वामी रामदेव मंगलवार को यहां पतंजलि विश्वविद्यालय में पतंजलि शिक्षण संस्थाओं के सामूहिक शिक्षा आयोजन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में भारत बहुत आगे था। दुर्भाग्य से शिक्षा व्यवस्था बदल दी…

Read More

खेतों में खुदान से बनी ‘मौत की खान’

रुड़की/कलियर। बेलड़ा गांव में एक अखाड़े की जमीन से मिट्टी खुदान के नाम पर बड़ा खेल हुआ। अनुमति तीन फीट तक खुदान की थी, लेकिन यहां 20 फीट तक खुदाई कर जगह-जगह मौत के गड्ढे बना दिए गए। करीब एक किलोमीटर के दायरे में अनुमति से कई गुना ज्यादा खुदाई कर राजस्व का चूना लगाया गया। महीनों तक यह गोरखधंधा चलता रहा, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कभी मौके पर जाने की जहमत नहीं उठाई। खुदाई से बने एक गड्ढे में दो किशोरों की मौत के बाद इस काले कारनामे का…

Read More

79 दिन बाद केदारनाथ हाईवे पर चले वाहन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन में बाधक बने भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र सेमी गांव में यातायात बहाल कर दिया गया है। अब रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक 71 किलोमीटर तक केदारनाथ राजमार्ग पर वाहनाें की अदला-बदली के बिना लोग यात्रा कर सकेंगे। आपदा के 79 दिन बाद कुंड-गुप्तकाशी के मध्य वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई है। सेमी गांव में भू-धंसाव के कारण यहां केदारनाथ हाईवे बार-बार बाधित हो रहा था। यहां मंदाकिनी नदी के कटाव और जमीन धंसने से लगभग 700 मीटर पैच पर सड़क का निर्माण नहीं हो पा…

Read More

केदारघाटी में दो दिनों में मिले 57 शव

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग और जंगलों में शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। दो दिनों में 57 शव यहां बरामद हो चुके हैं। इनमें 13 भीमबली और 44 रामबाड़ा में मिले हैं। पुलिस टीमें केदारनाथ से जंगल के रास्ते गौरीकुंड की ओर शवों की खोज में जुटी है। केदारनाथ जल प्रलय में मारे गए श्रद्धालुओं, कर्मचारियों, तीर्थ पुरोहित, व्यापारियों और मजदूरों के शवों की तलाश में पुलिस और एनडीआरएफ ने अभियान चलाया था, जिसमें गौरीकुंड से केदारनाथ तक लगभग 290 शवों का दाह संस्कार किया गया। जून-जुलाई माह में…

Read More

भाजपा शासन में स्वीकृत कार्यों पर लगाया ब्रेक

कांडा। भाजपा की कांडा कमस्यार मंडल इकाई की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री बलवंत सिंह भौंर्याल ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा पूर्व की भाजपा सरकार के समय स्वीकृत विकास कार्यों को कांग्रेस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। कांडा कमस्यार मंडल इकाई की बैठक में मुख्य अतिथि श्री भौंर्याल ने कार्यकर्ताआें को चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने पाटी के गांव चलो-घर चलो कार्यक्रम की समीक्षा की और भावी कार्यक्रमों के…

Read More

रंग लाया ग्रामीणों का आंदोलन, मांगें मानी

बागेश्वर। गैराड़ में 25 अगस्त से आठ सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा ग्रामीणों का क्रमिक अनशन मंगलवार को कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है। विधायक ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन स्थल से उठाया। संघर्ष सतिति के बैनर तले ग्रामीण गैराड़ मंदिर में मंगलवार को भी डटे रहे। विधायक श्री फर्स्वाण बागेश्वर के एसडीएम फींचा राम, बिजली, लोनिवि, शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचे। विधायक ने आंदोलनकारियों ने वार्ता की। ग्रामीणों की आठ सूत्रीय मांगों में से गैस गोदाम, सड़क मार्ग…

Read More

संगीता मौत प्रकरण पर दिया धरना

बागेश्वर। संगीता मलड़ा मृत्यु प्रकरण पर भाकपा माले से संबद्ध अखिल भारतीय किसान महासभा, आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन और आंगनबाड़ी कार्यकत्री यूनियन की सदस्यों ने यहां तहसील कार्यालय पर धरना दिया। इस मामले में सीबीसीआईडी जांच पूरी नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। किसान महासभा और अन्य संगठनों के आह्वान पर सोमवार को तहसील मुख्यालय पर धरना दिया गया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि संगीता मलड़ा…

Read More

सम्मान समारोह में शिक्षक सम्मानित

कोटद्वार। जीआईसी में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। अभिभावक संघ ने शिक्षकों से सरकारी स्कूलों की गिरती साख को बचाने का आह्वान किया। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन पीटीए अध्यक्ष महेंद्र कुुमार अग्रवाल और मुख्यग्रंथी कंवलजीत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों को गुरुओं से मिली प्रेरणा से ही कुछ करने की शक्ति मिलती है। कालेज प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार चौहान ने सम्मान समारोह के आयोजकों का आभार जताया। इस दौरान चंद्रेश लखेड़ा ने सरकारी स्कूलों…

Read More

खनन रोकने को टीम ने मारा छापा, दो वाहन सीज

श्रीनगर। अलकनंदा तट पर अवैध खनन में लगे खनन व्यापारियों की धरपकड़ के लिए प्रशासन की टीम मयफोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन खनन करने वाले पहले ही भाग निकले। अलकनंदा तट पर अवैध खनन को लेकर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते प्रशासन ने बुधवार को नैथाणा पुल के समीप छापेमारी की लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। तट पर दो खच्चर, रेत से भरे दो वाहन और बड़ी मात्रा में एकत्रित की गई रेत मिली। दोनों ट्रकों को तहसीलदार अबरार हुसैन ने सीज कर…

Read More

बिड़ला परिसर में चार प्रत्याशियों के नामांकन रद्द

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर के छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया के तहत बुधवार को चुनाव कमेटी ने नामांकन पत्रों की गहन जांच की। कमेटी ने चार प्रत्याशियों के नामांकन पत्र में गलतियां होने पर उन्हें रद्द कर दिया। कमेटी ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर नरेंद्र सिंह, ताजबर सिंह, उपाध्यक्ष पद पर विकास सिंह रावत और सह सचिव पद पर विशाल यादव का नामांकन निरस्त किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो.एसएस देव ने बताया कि अब चुनाव मैदान में घोषित प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद पर पुष्पेंद्र सिंह…

Read More