तीन प्रवक्ताओं के सहारे चल रही इंटर की क्लास

चंपावत। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का ढोल पीटने वाली प्रदेश सरकार ने राजकीय बालिका इंटर कालेजों की क्या गत रखी है यह देखने वाली बात है। चंपावत जिला मुख्यालय में स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज में वर्षों से प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। मात्र तीन प्रवक्ताओं के सहारे इंटर कक्षाओं का संचालन हो रहा है। इस विद्यालय में 700 छात्राएं अध्ययनरत हैं। बताया गया है कि शासन ने जब से स्थानांतरण और नियुक्ति के लिए सुगम तथा दुर्गम को आधार माना तब से सुगम स्थानों पर स्थित विद्यालयों में…

Read More

हड़ताल पर रहे कर्मचारी, बैठक और नारेबाजी

रुद्रपुर/खटीमा। पदोन्नति सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जिलेभर के वाणिज्यकर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी हड़ताल पर रहे। इस दौरान जगह-जगह हुई बैठकों में वक्ताओं ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी। रुद्रपुर में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इस दौरान त्रिलोचन आर्या, कुंदन सिंह पांगती, किंशुक शर्मा, एजाज बेग, राकेश जखमोला, संजय उपाध्याय, अनमोल राणा, रघुवीर सिंह, प्रेम मठपाल, अरविंद राणा, मोहन राणा, दीपचंद्र लोहनी, मीना राणा,…

Read More

रिटायरमेंट आयु 65 साल करने की मांग

पंतनगर। सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष किए जाने से नाराज पंत विवि के शिक्षक समिति से जुड़े शिक्षक बृहस्पतिवार को एजी कालेज में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में काले बिल्ले लगाकर पहुंचे। समिति सदस्यों ने सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष किए जाने की पुरजोर मांग की। साथ ही बताया कि यह विरोध 10 सितंबर तक किया जाएगा। इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों ने परंपरा के अनुसार शिक्षक दिवस पर प्रति वर्ष मिलने वाली शॉल भी विरोध स्वरूप प्राप्त नहीं की। शाम को शिक्षकों ने मांग के समर्थन…

Read More

राजनीतिक द्वेष भावना से दर्ज कराया मुकदमा: पांडे

रुद्रपुर। गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक द्वेष भावना के चलते उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए। उनका काम जनता की सेवा करना है। कांग्रेस सरकार उनके खिलाफ कितने भी मुकदमे दर्ज करा ले, लेकिन वह संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। विधायक पांडे गुरुवार को हल्द्वानी जेल से रिहा होने के बाद शहर के एक होटल में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि वह चीनी मिल बाजपुर में मुख्य अतिथि के रूप में गए थे। वहां पर उनके ऊपर ही तीन-तीन पीसीएस…

Read More

भाजयुमो ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

उत्तरकाशी। जून माह से बंद पड़े गंगोत्री राजमार्ग को खोलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्याआें का निदान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ता बस अड्डे पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि सरकार आपदा राहत कार्यों में लापरवाही बरत रही है। तीन माह बाद भी गंगोत्री राजमार्ग नेताला से आगे नहीं खुल पाया। कई गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो…

Read More

आठ को होगा खतौनी का सत्यापन और जांच

अल्मोड़ा। उच्च न्यायालय के निर्देश पर कटारमल क्षेत्र की खतौनियों का सत्यापन और भू-अभिलेखों की जांच तहसीलदार और राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा रविवार आठ सितंबर को की जाएगी। अधिकारियों द्वारा भूमि खुर्द-बुर्द किए जाने की शिकायत का मौके पर ही सत्यापन कर निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि कटारमल क्षेत्र के लोगों ने गांव के कुछ लोगों और राजस्व विभाग पर खातेदारों के भू-अभिलेखों में छेड़छाड़ कर सैकड़ों नाली भूमि अन्य खातों में दर्ज करने की शिकायत की थी। लोगों ने प्रशासन को इसकी जानकारी देकर कार्रवाई…

Read More

दुग्ध संघों के प्रशासक हटाने का आदेश वापस

अल्मोड़ा। शासन ने चार दिन पहले जारी आदेश को स्थगित करते हुए दुग्ध संघों से हटाए गए प्रशासकों को दोबारा पदों पर बहाल कर दिया है। शासन का नया आदेश बृहस्पतिवार को निदेशालय पहुंच गया है। निदेशालय स्तर से भी नया आदेश दुग्ध संघों को भेजा जा रहा है। मालूम हो कि प्रदेश में दुग्ध संघों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद समय पर चुनाव नहीं हो पाने के कारण प्रदेश सरकार ने दुग्ध संघों और राज्य कोआपरेटिव फेडरेशन में प्रशासक बैठाए थे। इस बीच शासन द्वारा एक सितंबर को…

Read More

वन भूमि हस्तातंरण के मामलों को समय से निपटाएं

अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी तकनीकी विभाग वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों को निर्धारित प्रारूप में अपडेट कर 20 सितंबर तक प्रभागीय वनाधिकारी को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वन भूमि हस्तातंरण के मामलों को समय से निपटाएं और योजनाओं का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण मामलों का समय पर निस्तारण नहीं होने से विकास कार्यों की गति में अवरोध आना स्वाभाविक है। इसलिए सभी तकनीकी विभाग…

Read More

विचित्र वाटिका के आवासों को फ्री-होल्ड करने की तैयारी

हरिद्वार। नगर निगम अपनी आवासीय कालोनी विचित्र वाटिका के आवासों को कवर्ड एरिया की खाली भूमि सहित फ्री-होल्ड करने की तैयारी कर रहा है। 30 आवासों के साथ बाजार रेट की करोड़ों की भूमि को लाखों में फ्री-होल्ड करने की योजना है। शुक्रवार को होने जा रही कार्यकारिणी की बैठक में इसके प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नवंबर 1958 को शासनादेश जारी कर म्यूनिस्पिल बोर्ड हरिद्वार को अल्प आय वर्ग योजना में विचित्र वाटिका और देवपुरा में 30 आवास बनाने के लिए ऋण…

Read More

इंजीनियरिंग कंपनी के कर्मी हड़ताल पर

लंढौरा। पांच माह से वेतन न मिलने से नाराज इरा इंफ्रा इंजीनयिरिंग कंपनी के श्रमिक और कर्मी बुधवार को हड़ताल पर चले गए। इस कंपनी के पास फोरलेन बनाने का ठेका होने से मुजफ्फरनगर से लेकर देहरादून तक सड़क चौड़ीकरण का काम ठप हो गया है। दिल्ली से देहरादून तक फोरलेन बनाने का काम इरा इंफ्रा इंजीनयिरिंग लिमिटेड कर रही है। लंढौरा स्थित इरा इंफ्रा इंजीनयिरिंग कंपनी में कार्यरत कर्मचारी सुशील गोस्वामी, अंबरीश पांडे, धर्मेद्र तिवारी एवं सुशील गिरी समेत अन्य कर्मचारियों ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी देहरादून को शिकायती पत्र…

Read More