अल्मोड़ा। पर्यटन विभाग के सौजन्य से अल्मोड़ा और रानीखेत में पांच अक्तूबर से योगा आयुर्वेदिक महोत्सव होगा। आठ अक्तूबर तक आयोजित इस महोत्सव में युवाओं को योगा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। भारत सरकार के पूर्व राजदूत चंद्रमोहन भंडारी ने पत्रकारों से वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के लोगों को आयुर्वेद की विधाओं का प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाएगा। अभी तक योग और आध्यात्मिक गतिविधियां चार धाम, गढ़वाल, ऋषिकेश तक ही सीमित रहती थीं। कुमाऊं क्षेत्र को इसका लाभ नहीं मिल पाता था। उन्होंने बताया कि प्रदेश…
Read MoreCategory: Uttarakhand
कल से 20 रुपये लीटर मिलेगा ‘जनता दूध’
अल्मोड़ा। दुग्ध संघ अल्मोड़ा की 10 सितंबर से उपभोक्ताओं को सस्ते दर पर दूध उपलब्ध कराने की योजना है। यह दूध उपभोक्ताओं को ‘जनता दूध’ के नाम से मिलेगा। इस दूध की कीमत 20 रुपये प्रति लीटर तय की गई है। उपभोक्ताओं को दूध दस रुपये प्रति पैकेट (500 मिली) की दर से मिलेगा। दुग्ध संघ के प्रशासक दीप डांगी बताया कि संस्था के दुग्ध उत्पादों में एक और नया उत्पाद जुड़ेगा। ‘जनता दूध’ 10 सितंबर से उपभोक्ताओं के लिए बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। ‘जनता दूध’ की कीमत दुग्ध…
Read Moreराज्य की खुशहाली के लिए उपपा जरूरी
चौखुटिया। शिक्षक भवन में हुए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा गया। वक्ताओं ने उक्रांद को दोनों राष्ट्रीय पार्टियों की बी टीम बताते हुए कहा कि तीनों दलाें ने प्रदेश को बरबादी के कगार पर खड़ा कर दिया है। राज्य की खुशहाली के लिए उपपा का मजबूत होना जरूरी है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि शासन-प्रशासन के नाकारापन से केदार घाटी में आपदा में हजारों की जानें गईं और अब विपदा के नाम पर संपदा हड़पने का खेल शुरू…
Read Moreदेश चलाने में मोदी सक्षम: रावत
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देश को चलाने में गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी सक्षम हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का काम करें। दिल्ली-देहरादून स्थित होटल में रुड़की मंडल की कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए रावत ने कहा कि भाजपा का मकसद कांग्रेस मुक्त भारत का निर्माण करना है। प्रदेश उपाध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा की कांग्रेस की नीतियों से देश दीवालिया…
Read More‘तीसरी आंख’ खराब, कैसे होगी सुरक्षा
हरिद्वार। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से लगातार धमकी मिलने के बावजूद हरिद्वार रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को लेकर रेलवे संजीदा नहीं है। रेलवे के कई कैमरे खराब हैं। यही नहीं जीआरपी की लिखित शिकायत पर भी रेलवे सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त नहीं करा रहा है। नतीजतन कैमरे काम नहीं करने पर स्टेशन से चार माह का बच्चा चोरी होने के बाद पुलिस एक बार फिर हाथ मलती रह गई। हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक को कई बार लश्कर-ए-तैयबा के एरिया कमांडर करीम अंसारी से धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं। ए-वन श्रेणी का…
Read Moreविकास कार्यों का झूठा श्रेय लेना छोड़ें भाजपाई
गरुड़। सांसद प्रतिनिधि रंजीत डसीला ने भाजपाइयों पर विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दरड़ा गांव में विद्युतीकरण की स्वीकृति कांग्रेस सरकार ने दिलाई लेकिन भाजपा के स्थानीय नेता उसे अपनी उपलब्धि बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उधर भाजपा ने कहा कि कांग्रेसी झूठा श्रेय लेने की राजीनीति करना छोड़ दें श्री डसीला पार्टी कार्यालय में कांग्रेसियों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भाजपा की पूरे पांच साल सरकार रही तब भाजपा के विधायक चंदन दास दरड़ा…
Read Moreबागेश्वर में 10 से शुरू होगा नंदा देवी महोत्सव
बागेश्वर। नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 10 सितंबर को कदली वृक्ष लाया जाएगा, 13 को नंदा-सुनंदा की मूर्तियां स्थापित कर दी जाएंगी। रामलीला कमेटी की बैठक में इस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। रामलीला कमेटी की बैठक में नंदा महोत्सव पर चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ कि नौ सितंबर को कदली वृक्ष को आमंत्रण दिया जाएगा। 10 को ब्रह्म मुहूर्त में कदली वृक्ष को नुमाइशखेत मैदान में लाया जाएगा। जहां 11 और 12 सितंबर को कदली वृक्ष से मां नंदा और सुनंदा…
Read Moreध्वज शिष्टाचार, पुल निर्माण के बारे में जाना
पौड़ी। डीएवी कालेज में चल रहे स्काउट गाइड के तृतीय सोपान पूर्वाभ्यास के दूसरे दिन प्रतिभागियों को ध्वज शिष्टाचार, पुल निर्माण, द्वार निर्माण, टैंट निर्माण और मार्च पास्ट आदि के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी जगमोहन रावत ने प्रतिभागियों से शिविर में दी गई जानकारियों को अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला स्काउट समन्वयक के शर सिंह असवाल, राजेंद्र सिंह राणा, जयदीप रावत, विमल जुयाल, अनूप मणि, ललित थपलियाल, नरेंद्र सिंह रावत, गाइड कैप्टन सुधा रौथाण आदि मौजूद थे।
Read Moreपंचुर गांव पहुंचे लखपत, लोगों ने ली राहत
पौड़ी। एकेश्वर ब्लाक के पंचुर गांव में महिला को निवाला बनाने वाला आदमखोर गुलदार दोबारा दिखाई तो दिया लेकिन अभी तक पकड़ में नहीं आ पाया है। बृहस्पतिवार को शिकारी लखपत रावत पंचुर गांव पहुंचे तो लोगों ने राहत की सांस ली। पंचुर गांव में गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग गुलदार को आदमखोर घोषित कर चुका है और उसे पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगा दिया है। गुलदार मारने के लिए शिकारी जॉय हुकिल गांव में डटे हुए हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को शिकारी लखपत रावत…
Read Moreनदी किनारे तटबंध नहीं बनने से भड़के आपदा प्रभावित
धारचूला (पिथौरागढ़)। अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में गोठी के आपदा प्रभावितों ने नेशनल हाइवे को पांच घंटे तक जाम कर दिया। आपदा प्रभावित गोठी में नदी किनारे अब तक तटबंध न बनने से नाराज हैं। जाम खुलवाने पहुंचे एसडीएम को आपदा प्रभावितों ने खूब खरीखोटी सुनाई। प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद जाम खुला। किसान महासभा के जिला संयोजक जगत मर्तोलिया के नेतृत्व में गोठी पहुंचे लोगों ने सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगा दिया। चक्काजाम की चेतावनी को देखते हुए गोठी में भारी पुलिस बल…
Read More