केदारनाथ धाम में गूंज उठा ‘ओम नम: शिवाय’

रविवार को भगवान आशुतोष का धाम केदारनाथ ओम नम: शिवाय से गूंज उठा। मंदिर के चारों ओर लगे लाउडस्पीकरों से भजन गूंज रहे हैं। 11 सितंबर को बाबा केदार की पूजा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर परिसर के चारों तरफ साफ-सफाई कर दी गई है। पंडाल को भव्य रुप से सजाया गया है। धाम की विशेष साज सज्जा के लिए चार कुंतल फूल सोमवार (आज) को पहुंच जाएंगे। ‘शंभू’ ने चाहा, तभी चढ़ सकेंगे भक्त केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि मुख्य पुजारी…

Read More

बंदूक की जांच करते चली गोली, प्रधान की मौत

पीपलकोटी (चमोली)। दशोली ब्लॉक के किरुली गांव में शनिवार देर रात बंदूक की जांच-परख के दौरान अचानक गोली चल जाने से ग्राम प्रधान की मौत हो गई। पुलिस ने रात को ही शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक ग्रामीण को बंदूक सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को किरुली गांव में ग्राम पंचायत की खुली बैठक होनी थी। इसकी तैयारी और चर्चा को शनिवार रात ग्राम प्रधान सब्बल सिंह बिष्ट (43) ने अपने घर पर बैठक बुलाई…

Read More

छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता हुई

गोपेश्वर। विश्व साक्षरता दिवस पर रविवार को नगर मुख्यालय पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जीजीआई की छात्राओं ने नगर क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य ममता शाह, एकता नेगी, सेवायोजन कार्यक्रम अधिकारी डा. सुमन ध्यानी मौजूद थे। नगर मुख्यालय पर बाल भवन ने बच्चों की पेंटिंग प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में बाल भवन के निदेशक विनोद रावत ने छात्र-छात्राओं को साक्षरता के महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर अरुणा, कुलदीप बिष्ट, अजय मौजूद थे।

Read More

उर्गम घाटी के आपदा पीड़ितों का हाल जाना

गोपेश्वर। बीसूका उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र भंडारी ने रविवार को आपदा प्रभावित उर्गम घाटी के गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। भंडारी ने प्रभावितों को राहत के चेक वितरित किए। उन्होंने फोन से जनता हाईस्कूल डुमक-कलगोठ में शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का तत्काल समायोजन करने के लिए शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। घिंघराण-स्यूंण-डुमक-उर्मग मोटर मार्ग का शीघ्र पूरा करने के लिए पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर शैलेंद्र पंवार, हरीश भंडारी, हुकुम सिंह सनवाल, गोविंद सिंह रावत, हर्षवर्द्धन नेगी मौजूद थे।

Read More

गांवों में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

लोहाघाट। क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने मध्य गंगोल क्षेत्र के सिरतोली, त्यारसों, फड़का, लड़ी आदि गांवों में जनसंपर्क किया तथा चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी। उन्होंने कई विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से सात लाख रुपये देने की भी घोषणा की। नागरिकों ने यहां के राजकीय इंटर कॉलेज को प्राथमिकता के आधार पर सड़क से जोड़ने, प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने, सड़क विस्तार से बार-बार ध्वस्त हो रही कानाकोट पेयजल योजना का एलाइमेंट बदलने और खाद्य सुरक्षा अधिनियम में गांव की 80 फीसदी आबादी को शामिल करने…

Read More

सड़क दुर्घटना में पालिका कर्मी की मौत

जसपुर। नगर पालिका कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती निवासी रंजीत सिंह (28) पुत्र छोटे लाल रविवार को अफजलगढ़ चौराहे के पास सड़क के किनारे खड़ा था। तभी काशीपुर की ओर से तीव्र गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। मोहल्ले वालों ने गंभीरावस्था में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं…

Read More

इन्वेस्टमेंट बैंकों की भूमिका से रूबरू हुए छात्र

काशीपुर। आईआईएम में नोमुरा होल्डिगस के कार्यकारी निदेशक ने छात्रों को विलय और अधिग्रहण की रणनीति से रूबरू कराते हुए इन्वेस्टमेंट बैंकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। बाजपुर रोड स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान में शनिवार को एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें नोमुरा होल्डिगस के कार्यकारी निदेशक निखिल मेहता ने भविष्य के प्रबंधकों को विलय व अधिग्रहण तथा रणनीति की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नोमुरा एक प्रमुख एशियाई वित्तीय फर्म है जोकि रीटेल होलसेल संपत्ति प्रबंधन जैसी सेवाएं प्रदान करती है। 2009 में नोमुरा को…

Read More

रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

सुल्तानपुर पट्टी। हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक यूपी के गांव कोशम्बली संभल मुरादाबाद का निवासी था। रविवार को दोपहर साढे़ बारह बजे हाईवे गन्ना सेंटर के पास रुद्रपुर से काशीपुर से जा रही रु द्रपुर डिपो की रोडवेज बस संख्या यूके06/0932 ने विपरीत दिशा से…

Read More

विधायक ने दी 18 से विधानसभा में धरने की चेतावनी

घनसाली (टिहरी)। विधायक भीमलाल आर्य ने सरकार पर अपने विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पृथक बाल गंगा विकास खंड, बाल गंगा तहसील तथा घनसाली को जिला बनाने का प्रस्ताव सरकार ठंडे बस्ते में डाल रही है। 44 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक ने 18 सितंबर से विधानसभा में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी। यहां जारी बयान में विधायक आर्य ने कहा कि पूरे टिहरी जिले की समस्या डैम टॉप से जन सामान्य का आवागमन होना है। विधानसभा में वे पांच बार…

Read More

निगम की लापरवाही फलों पर पड़ रही भारी

उत्तरकाशी। अभी तक सेब के खेतों में ही सड़ने की स्थिति बन रही थी लेकिन पैकेजिंग के संसाध नहीं होने से गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से ारीदा गया सेब गोदामों में ही सड़ने के कगार पर पहुंच गया है। निगम हर्षिल, बगोरी तथा छोलमी के लिए बने एक ही खरीद केंद्र में 60 मिट्रिक सेब की खरीद कर चुका है। शेष धराली, मुखबा, सुक्की, झाला तथा जसपुर पुराली के खरीद केंद्रों से 120 मिट्रिक टन सेब खरीदे गए हैं। क्षेत्र के पांच खरीद केंद्राें के लिए बनाए गोदामों…

Read More