देहरादून उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष ने पीठ से कड़क संदेश दिया। स्पीकर ने विधायकों को सदन में रहने के दौरान फोन इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी ने कहा कि सत्र के पहले दिन कई विधायक फोन का इस्तेमाल करते रहे। कहा कि फोन का इस्तेमाल करते हुए विधायक पाए गए तो कर्रवाई होगी। उन्होंने अधिकारियों को भी हिदायत दी। लोक सेवा आयोग में भर्ती पर उठे सवाल कांग्रेस नेता भुवन…
Read MoreCategory: Uttarakhand
एयरपोर्ट पर CISF ने विदेशी नागरिक से बरामद किया सेटेलाइट फोन, मुकदमा दर्ज
ऋषिकेश देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्क्रींनिग चैंकिग में एक विदेशी नागरिक से सेटेलाइट फोन बरामद हुआ है। सीआईएसएफ ने फोन बरामद किया। महिला निरीक्षक सीआईएसएफ सुनीता सिंह की ओर से इस संबंध में सूचना दी गई। डोईवाला कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना डोईवाला ने बताया कि महिला निरीक्षक सीआईएसएफ सुनीता सिंह ने शिकायत कर बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग चेकिंग के दौरान विदेशी नागरिक विक्टर सेमनाउ निवासी रूस से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद किया है। उक्त विदेशी नागरिक को हिरासत में ले लिया गया है।…
Read Moreसरकार सख्त : प्रदेश में 109 गैरहाजिर डॉक्टरों की सेवाएं होंगी समाप्त, अंतिम नोटिस जारी करने की चल रही प्रक्रिया
देहरादून राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, विभाग में 109 डॉक्टर ऐसे हैं, जो लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे हैं। शासन अब इन डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सेवाएं समाप्त करेगा। स्वास्थ्य विभाग के ढांचे में डॉक्टरों के 2856 पद स्वीकृत हैं। इसमें वर्तमान में 1924 पदों पर डॉक्टर तैनात हैं जबकि 588 पदों पर संविदा और बांडधारी डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। वहीं 13 जिलों में 109 डॉक्टर बिना अनुमति के…
Read Moreपीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग में तेरी फाइल, मेरी फाइल के चक्कर में लटका 204 सड़को का हस्तांतरित मामला
देहरादून शासन में बैठे अधिकारियों की कार्य के प्रति अनदेखी का एक और उदाहरण सामने आया है। मुख्य सचिव के निर्देश के बाद भी पीएमजीएसवाई की 204 सड़कें लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित नहीं हो पाई हैं। ऐसे में ये सड़कें खस्ताहाल स्थिति में भगवान भरोसे ही हैं। प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गईं सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है। नियम है कि निर्माण के पांच साल बाद पीएमजीएसवाई की सड़कों को लोनिवि को हस्तांतरित कर दिया जाए, ताकि सड़कों का बराबर रखरखाव होता…
Read Moreउद्योगपतियों की उड़ी नींद, देहरादून- ऋषिकेश में कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने मारे छापे
देहरादून देहरादून में दर्जनों निवेशकों व उद्योगपतियों के ठिकानों पर आयकर के छापे पड़े। दिल्ली से सुबह-सुबह आईं आयकर अफसरों की कई टीमों के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस फोर्स मांगी है। गुरुवार सुबह देेहरादून के नेशविला रोड में एक के बाद एक आयकर विभाग की कई गाड़ियां पहुंची। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में गाड़ियों के पहुंचने आसपास भीड़ जुट लगई। कई निवेशकों व उद्योगपतियों के घर छापा पड़ा है। इनमें से अभी एमजे रेजिडेंसी के मालिक के घर पर छापा पड़ने की खबर…
Read Moreजबरन धर्मांतरण पर सख्त कानून लाने का फैसला, धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी
देहरादून मंत्रिमंडल में सरकार ने उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी है। सीएम धामी ने कहा कि सत्ता में आने के बाद सबसे पहले समान नागरिक संहिता के लिए समिति का गठन किया। समिति सभी वर्गों से सुझाव लेकर प्रस्ताव तैयार कर रही है। सीएम ने कहा कि धर्मांतरण एक बड़ी समस्या है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जबरन धर्मांतरण एक बड़ी समस्या है। देवभूमि में धर्मांतरण रोकने के लिए सरकार ने सख्त कानून लाने का फैसला लिया है। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा…
Read Moreराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की पहली एनीमेशन शॉर्ट फिल्म ‘कशमकश’ ने जीते आठ पुरस्कार
कोटद्वार एसबीआई पंतनगर ब्रांच में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत और सिताबपुर कोटद्वार निवासी दीपक रावत ने एक शॉर्ट एनीमेशन फिल्म ‘कशमकश’ बनाई है। उत्तराखंड की पहली शॉर्ट फिल्म ने तीन महीनों में ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में धमाल मचा चुकी है। अगस्त में रिलीज यह फिल्म अब तक राष्ट्रीय स्तर पर आठ पुरस्कार जीत चुकी है। इसके अलावा चाइना और लंदन समेत कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने के बाद पुरस्कार के लिए भी चयनित हुई है। उड्यार संस्था देहरादून के एनीमेटर भूपेंद्र सिंह कठैत…
Read Moreआज बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, अगले छह महीने यहां होगी पूजा
उत्तरकाशी गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार (आज) अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा गंगोत्री धाम से शीतकालीन पड़ाव मुखबा के लिए प्रस्थान करेगी जो लंका स्थित भैरव मंदिर में विश्राम के बाद अगले दिन बृहस्पतिवार को मुखबा पहुंचेगी। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल ने बताया कि विजयदशमी पर्व पर गंगोत्री धाम की कपाट बंदी का समय तय किया गया था जिसके अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार आज अन्नकूट पर्व पर 12:01…
Read Moreचालान की राशि के 29 लाख रुपये किए गबन, पूर्व एआरटीओ के खिलाफ चार्जशीट की मिली अनुमति
देहरादून पीसीएस अधिकारी पर आरोप है कि परिवहन विभाग में नियुक्ति मिलते ही उन्होंने पद का दुरुपयोग शुरू कर दिया। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सतर्कता समिति की बैठक में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करने की अनुमति मिल गई है। हालांकि, अभी लिखित अनुमति विजिलेंस के पास नहीं पहुंची है। बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह तक विजिलेंस चार्जशीट दाखिल कर सकती है। गबन के मामले में जेल में बंद पूर्व एआरटीओ आनंद जायसवाल के खिलाफ विजिलेंस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। विजिलेंस ने इसे दाखिल करने…
Read Moreशहर के इस पार्क की हो चुकी है कायाकल्प, खूबसूरत नजारों के साथ ही देख सकेंगे ये खास शो
देहरादून शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने राजपुर स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी पार्क में लाइट एंड शो का उद्घाटन किया। इसी के साथ पार्क को जनता को समर्पित कर दिया गया। बुधवार देर सायं मंत्री डॉ अग्रवाल राजपुर स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने पार्क में लाइट एंड साउंड शो का रिमोट दबाकर शुभारंभ किया। इस दौरान मां गंगा पर आधारित 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। जिसमें मां गंगा के स्वर्ग से धरती पर अवतरित होने तक की कहानी दिखाई गई। साथ ही…
Read More