हरिद्वार में भी पलायन के संकेत, 21 दिसंबर को सीएम धामी को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

हरिद्वार में भी पलायन के संकेत, 21 दिसंबर को सीएम धामी को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

देहरादून अब तक माना जा रहा था कि पलायन का दंश केवल गढ़वाल के जिले झेल रहे रहे हैं, लेकिन मैदानी जिले हरिद्वार में भी पलायन के संकेत मिले हैं। पलायन निवारण आयोग ने हरिद्वार जिले की रिपोर्ट तैयार कर ली है। आयोग की ओर से 21 दिसंबर को मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। पलायन निवारण आयोग जिलेवार सर्वे कर पलायन की रोकथाम के लिए रिपोर्ट तैयार करने में जुटा है। अब तक 11 जिलों की रिपोर्ट सरकार को सौंपी जा चुकी है। इसके साथ ही गांवों की आर्थिकी सशक्त…

Read More

‘स्टिंग ऑपरेशन’: यात्री बनकर बस में किया सफर, चालक-कंडक्टर के हाल देखकर चढ़ा पारा

‘स्टिंग ऑपरेशन’: यात्री बनकर बस में किया सफर, चालक-कंडक्टर के हाल देखकर चढ़ा पारा

हल्द्वानी उत्तराखंड में चलने वाली निजी बसों में कभी टिकट तो कभी अन्य अव्यवस्थाओं की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसके चलते हल्द्वानी में आरटीओ संदीप सैनी ने यात्री सुविधाओं का वास्तविक हाल जांचने के लिए एक योजना तैयार की। शनिवार को आरटीओ संदीप यात्री बनकर बाजपुर बस अड्डे से कालाढूंगी जाने वाली बस में सवार हो गए। बस कुछ दूर चली ही थी कि चालक फोन पर बात करता दिखा। वहीं, कंडक्टर ने आरटीओ से रामनगर के सफर के लिए टिकट के 70 रुपये तो ले लिए लेकिन…

Read More

कोर्स के लिए 50 डॉक्टरों ने छोड़ी नौकरी, सीएचसी, पीएचसी में मरीजों के इलाज का संकट

कोर्स के लिए 50 डॉक्टरों ने छोड़ी नौकरी, सीएचसी, पीएचसी में मरीजों के इलाज का संकट

देहरादून राज्य के मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करने वाले 50 से अधिक डॉक्टरों ने पीजी कोर्स करने के लिए नौकरी छोड़ दी है। जिसके चलते उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में परेशानियां बढ़ गई हैं। सीएमओ डॉ. मनोज कुमार उप्रेती का कहना है कि डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए प्रस्ताव स्वास्थ्य महानिदेशालय को भेजा जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के ही आंकड़ों पर नजर डाले तो जिला अस्पताल कोरोनेशन के अलावा ऋषिकेश, विकास नगर, प्रेमनगर और मसूरी…

Read More

शासनादेश न होने से हैं खफा, गेस्ट टीचरों का 13 दिसंबर से आंदोलन का एलान, कैबिनेट मंजूरी की हो रही अनदेखी

शासनादेश न होने से हैं खफा, गेस्ट टीचरों का 13 दिसंबर से आंदोलन का एलान, कैबिनेट मंजूरी की हो रही अनदेखी

देहरादून माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ने लंबित मांगों को लेकर 13 दिसंबर से शिक्षा निदेशालय में अनिश्चितकालीन धरने का एलान किया है। गेस्ट टीचर उनके पदों को खाली न मानने और गृह जिले में तैनाती के प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी के बाद भी शासनादेश नहीं होने से नाराज हैं। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने कहा कि चार जुलाई 2021 की कैबिनेट में उनके प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी, लेकिन अब तक इसका शासनादेश नहीं हुआ। यही वजह है कि प्रदेश में गेस्ट टीचर प्रभावित…

Read More

सीएम धामी जाएंगेदिल्ली दौरे पर, गुजरात में शपथ ग्रहण में भी हो सकते हैं शामिल

सीएम धामी जाएंगेदिल्ली दौरे पर, गुजरात में शपथ ग्रहण में भी हो सकते हैं शामिल

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे। यहां वे एक बैठक में भाग लेंगे। बताया जा रहा है कि वे गुजरात में होने वो शपथ ग्रहण में भी शामिल हो सकते हैं। इससे पहले वे रुड़की में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं, सीएम धामी शनिवार को भी दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वहां एक चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री का दायित्व दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझ पर…

Read More

देश में खड़ा हो सकता है दवाओं का संकट, फार्मा यूनिटों पर लटकी बंदी की तलवार

देश में खड़ा हो सकता है दवाओं का संकट, फार्मा यूनिटों पर लटकी बंदी की तलवार

विकासनगर प्लास्टिक-पैकेजिंग मामले में प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों की एनओसी रद्द करने की कार्रवाई से प्रदेश के फार्मा उद्योग पर भी बंदी की तलवार लटक गई है। उत्तराखंड में संचालित हो रहीं दवा उत्पादन करने वाली करीब 300 इकाइयां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इस फरमान से अगर बंद होती हैं तो देशभर में दवाओं का संकट पैदा हो सकता है। उत्तराखंड में देहरादून स्थित सेलाकुई फार्मा सिटी, रुड़की, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर आदि क्षेत्रों में 300 से ज्यादा फार्मा यूनिटें दवाएं बनाती हैं। कोरोना महामारी के समय जब देशभर में छोटी…

Read More

पहली बार बन रही महिला नीति, ड्राफ्ट तैयार, आधी आबादी को चाहिए आधा अधिकार

पहली बार बन रही महिला नीति, ड्राफ्ट तैयार, आधी आबादी को चाहिए आधा अधिकार

देहरादून उत्तराखंड में पहली बार बनने जा रही महिला नीति का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। प्रस्तावित ड्राफ्ट में सरकार से सिफारिश की गई है कि सभी राजनीतिक पदों पर महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू की जाए। ड्राफ्ट में कहा गया है कि राज्य के निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित हैं। हालांकि स्थानीय निकायों में निर्वाचित होकर अहम जिम्मेदारियां संभालने के दौरान उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ये चुनौतियां विभागीय तकनीकी पहलुओं, उनके कार्यों में परिवार के…

Read More

सोलंकी प्रकरण: सपा विधायक और रिजवान का सरेंडर, रोते हुए पहुंचे पुलिस कमिश्नर आवास, पूछताछ जारी

सोलंकी प्रकरण: सपा विधायक और रिजवान का सरेंडर, रोते हुए पहुंचे पुलिस कमिश्नर आवास, पूछताछ जारी

कानपुर कानपुर के जाजमऊ आगजनी और रंगदारी के मामले में फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी ने सरेंडर कर दिया है। शुक्रवार सुबह पुलिस कमिश्नर के आवास पर पहुंचकर दोनों ने सरेंडर किया है। इस दौरान उनका परिवार, विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक हसन रूमी आदि मौजूद रहे। इरफान सोलंकी और उनके भाई लगभग 30 दिन से फरार थे। पुलिस कमिश्नर के आवास पर जब इरफान सरेंडर करने पहुंचे, तो उनकी आंखों में आंसू थे। मीडिया के किसी भी सवाल का उन्होंने जवाब नहीं दिया। मीडिया ने…

Read More

प्रेमी के सिर पर हुआ खून सवार, बीच रास्ते छात्रा पर झोंक दिया फायर

प्रेमी के सिर पर हुआ खून सवार, बीच रास्ते छात्रा पर झोंक दिया फायर

देहरादून देहरादून में बीते मंगलवार को छात्रा पर फायर झोंकने के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। छात्रा पर फायर झोंकने वाला उसका प्रेमी ही निकला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के साथ घटना के वक्त मौजूद उसका दोस्त नकुल(20) पुत्र जयकरण निवासी गांव चौंदहड़ी तहसील देवबंद जिला सहारनपुर अभी फरार है। बताया कि पुलिस टीम ने पीड़ित लड़की और उसके पिता से अभियुक्त के…

Read More

दरिंदगी का शिकार रोज होती थी नाबालिग, इस वजह चुप चाप सहती रही, फिर सामने आया घिनौना सच

दरिंदगी का शिकार रोज होती थी नाबालिग, इस वजह चुप चाप सहती रही, फिर सामने आया घिनौना सच

रुद्रपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो न्यायालय ने अभियुक्त को आजीवन कारावास और 50,000 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। दोषी पर धारा 457 में तीन वर्ष का कठोर कारावास, 10,000 जुर्माना और जान से मारने की धमकी देने पर तीन साल का सामान्य कारावास और 5000 रुपये जुर्माना भी लगाया है। थाना काशीपुर में आरोपी युवक साहिल के खिलाफ पांच जून 2020 को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया था कि पक्का कोट, काशीपुर निवासी युवक साहिल ने…

Read More