जिला पंचायत में डीएम, ब्लाक में एसडीएम बने प्रशासक

हल्द्वानी/भीमताल। हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के शेष 12 जिलों की त्रिस्तरीय पंचायतें अधिकारियों के हवाले हो गई हैं। ब्लाक में एसडीएम और जिला पंचायत में डीएम प्रशासक बन गए हैं, जबकि गांवों में एसडीओ को पहले ही प्रशासक बनाया जा चुका है। पिछले माह ग्राम पंचायतों में एडीओ स्तर के अधिकारी प्रशासक बने। अब हल्द्वानी और कोटाबाग ब्लाक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त होने पर एसडीएम हरबीर सिंह ने चार्ज ले लिया है, जबकि सभी जिला पंचायतों में जिलाधिकारियों को प्रशासक बनाया गया है। ऐसे में सभी पंचायतें अब अधिकारियों के…

Read More

सरकार के प्रति कर्मचारियों में उबाल

हल्द्वानी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर कर्मचारियों ने सोमवार से दो दिनी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने बुद्ध पार्क में धरना दिया और पदोन्नत वेतनमान लागू नहीं होने पर 16 अक्तूबर से प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। परिषद के हल्द्वानी शाखा अध्यक्ष वीर सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार राज्य कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। पहले दिन कार्य बहिष्कार के बीच धरने में पशुपालन, वन विभाग, सिंचाई, उच्च शिक्षा, श्रम, बाल विकास, राजस्व, ग्राम्य विकास, चिकित्सा, डेयरी, आईटीआई, परिवहन, रेशम विभागों के कर्मियों…

Read More

शैलेश का साहित्य संघर्ष की एक दास्तां

हल्द्वानी। शैलेश मटियानी का साहित्य संघर्ष की एक दास्तां हैं। मटियानी उन चुनिंदा साहित्यकारों में हैं जिन्हें हम सीमाओं में बांधकर नहीं रख सकते। क्योंकि उनके रचे साहित्य में ‘बोरीवली से बोरीबंदर’ तक है तो ‘बर्फ की चट्टानें’ भी हैं। उनकी रचनाओं में हमेशा आम आदमी की बात हुई चाहे फिर वह मुंबई की गलियों का हो या फिर सुदूर पहाड़ के किसी गांव का। पहाड़ की महिलाओं की पीड़ा को शैलेश ने असल मायनों में समझा। यह तमाम बातें सोमवार को मटियानी जी के 82वें जन्मदिन पर आयोजित गोष्ठी…

Read More

आज से कार्य बहिष्कार पर रहेंगे फील्ड कर्मचारी

चंपावत/लोहाघाट। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन में सभी फील्ड कर्मचारी 15 तथा 16 अक्तूबर को कार्य बहिष्कार कर नाराजगी जताएंगे। सोमवार को जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी की अध्यक्षता तथा महामंत्री भूपेंद्र प्रकाश जोशी के संचालन में हुई सभा में उपस्थित सभी घटक संगठनों के कर्मचारियों ने आर पार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। उनका कहना था कि सरकार राज्य कर्मचारियों की मांगों पर कोई गौर नहीं कर रही है। जिसके कारण उन्हें कार्य बहिष्कार का निर्णय लेना पड़ रहा है। तय किया गया…

Read More

पिथौरागढ़ में अंगद रावण के बीच हुआ संवाद

पिथौरागढ़/ गंगोलीहाट/ बेरीनाग/ चंपावत/ लोहाघाट/ टनकपुर/ बनबसा। पिथौरागढ़ की रामलीला में रविवार को अंगद-रावण संवाद के साथ ही लक्ष्मण शक्ति तक की लीला हुई। गंगोलीहाट में बाली वध हुआ तो बेरीनाग में सीता हरण के साथ ही लंका दहन हुआ। जिला मुख्यालय की रामलीला सदर और टकाना की रामलीला में बानरराज सुग्रीव, जामवंत से मंत्रणा के बाद युवराज अंगद को दूत के रूप में लंका भेजा जाता है। अंगद नाना प्रकार से रावण को समझाते हैं, लेकिन मतिमंद रावण युवराज अंगद की एक नहीं सुनता। अंगद गदा को जोर से…

Read More

फार्मेसिस्टों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार

बागेश्वर/ कपकोट। 21 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्टों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू दिया है। यहां हुई सभा में शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले के फार्मेसिस्ट अपने कार्यस्थल पहुंचे। उन्होंने सुबह आठ से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने उनकी पीबी टू में वेतन 9300 से 34800 ग्रेड पे 4600 का शासनादेश जारी करने, उपकेंद्रों में सफाई नायक की व्यवस्था करने, 690 रुपये पेसेंट केयर प्रतिमाह देने, 60…

Read More

तहसील भवन शिफ्ट नहीं होने पर प्रशासन का पुतला फूंका

गरुड़। तीन करोड़ रुपये की लागत से बने तहसील भवन में कामकाज शुरू नहीं होने से गुस्साए लोगों ने नव निर्मित तहसील भवन के सामने शासन-प्रशासन का पुतला फूंका। उन्होंने ऐलान किया है कि प्रशासन समय रहते नहीं जागा तो अगले सप्ताह फि र पुतला फूंका जाएगा। कत्यूर घाटी संघर्ष मंच और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सोमवार को पुरुड़ा स्थित नव निर्मित तहसील भवन के सामने एकत्र हुए। कत्यूर घाटी संघर्ष मंच के वरिष्ठ नेता हेम पंत की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि नए तहसील भवन…

Read More

पुरानी योजना के तहत पेंशन देने का मामला हाईकोर्ट में

पिथौरागढ़। वर्ष 2005 में नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों के सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना के तहत पेंशन देने के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में दायर याचिका में 2 दिसंबर को सुनवाई होगी। शिक्षक त्रिलोतन जोशी, हिमांशु तिवारी, कैलाश चंद्र जोशी, जितेंद्र सिंह वल्दिया, ललित बसेड़ा और अन्य ने उक्त प्रकरण पर सितंबर माह में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता ललित सामंत ने नैनीताल से फोन पर बताया कि मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति बीके बिष्ट की एकल खंडपीठ में चल रही है। 5 अक्तूबर को न्यायालय ने…

Read More

छह घंटे ठप रही बिजली, लोग परेशान

हल्द्वानी। कालाढूंगी चौराहा सबस्टेशन एवं इसकी पोषित लाइनों की मरम्मत के चलते शनिवार को छह घंटे शट डाउन लिया गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युतापूर्ति बाधित रहने के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। शनिवार को कालाढूंगी चौराहा सबस्टेशन की मरम्मत एवं लाइन सुधार कार्य प्रात: दस बजे शुरू हुआ। इस वजह से कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड, बाजार क्षेत्र, बरेली रोड, रामपुर रोड, इंदिरा नगर, बनभूलपुरा, आजाद नगर आदि इलाकों की बिजली सप्लाई ठप रही। विभाग ने शट डाउन अपराह्न तीन बजे तक किए जाने…

Read More

फार्मेसिस्टों के कार्य बहिष्कार से दवा वितरण कार्य ठप

हल्द्वानी। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को बेस अस्पताल और महिला चिकित्सालय के फार्मेसिस्टों ने सामूहिक अवकाश कर कार्य बहिष्कार किया। इस कारण अस्पतालों की ओपीडी में दवा वितरण कार्य पूरी तरह ठप रहा। साथ ही इंजेक्शन आदि भी नहीं लग सके। इधर, फार्मेसिस्टों के चरणबद्ध आंदोलन की जानकारी होने के बावजूद बेस अस्पताल प्रशासन द्वारा दवा वितरण की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, जिससे रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबित मांगों को लेकर नैनीताल और हल्द्वानी के आंदोलनरत फार्मेसिस्ट, चीफ फार्मेसिस्ट…

Read More