काशीपुर। एक दरोगा पर पूर्व सभासद के साथ अभद्रता के आरोप में दर्जनों भाजपाई और पार्षद कोतवाल से मिले। बाद में दरोगा के खेद जताने पर दोनों पक्षों में सुलह हो गई। मंगलवार को वार्ड नंबर तीन आवास-विकास के पूर्व सभासद राजू सेठी घर से मुख्य बाजार स्थित अपनी दुकान को जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य चौराहे पर एक सिपाही ने सेठी से वाहन को अलग रूट से ले जाने को कहा। जिसपर सेठी की पुलिस कर्मी से नोकझोंक हो गयी। इसके बाद चौराहे पर खड़े एक दरोगा ने…
Read MoreCategory: Uttarakhand
कार सवारों ने पुलिस से की हाथापाई
नानकमत्ता। सोमवार देर रात्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर खटीमा निवासी राजस्व विभाग में तैनात नीरज कुमार पुत्र विजय कुमार कार से अपने घर खटीमा जा रहे थे, कि गोशन स्कूल के सामने सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार में सवार नीरज कुमार (40) और ड्यूटी निवासी याकूब (15) पुत्र अब्दुल गफ्फार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाने से दो सिपाहियों ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात सुचारु करवाया और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। कार सवार…
Read Moreफार्मेसिस्ट रहे दो घंटे कार्य बहिष्कार पर
अल्मोड़ा। मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को जिले के फार्मेसिस्ट दो घंटे कार्य बहिष्कार पर रहे। इस दौरान सरकारी अस्पतालों में दवा और इंजेक्शन लगाने का काम बाधित रहा। जिला अस्पताल में हुई फार्मेसिस्टों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि फार्मेसिस्टों की मांगें नहीं मानी गई तो कल 16 से 18 अक्तूबर तक सुबह आठ से 11 बजे तक तीन घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी समस्याएं हल नहीं हुई तो 21 से 23 अक्तूबर तक 72 घंटे का…
Read Moreनगर स्वच्छ रखने को सभी को प्रयास करने होंगे
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने कहा है कि नगर को स्वच्छ रखने के लिए सभी को मिलजुलकर प्रयास करने होंगे। स्वच्छ हरित अल्मोड़ा नागरिक संगठन (सीसीजीए) द्वारा इसके लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। डीएम जीजीआईसी सभागार में जागरूकता अभियान का शुभारंभ कर रहे थे। सीसीजीए द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तहत आज से थपलिया मोहल्ले से कूड़ा एकत्रीकरण की शुरुआत की गई। डीएम ने कहा कि पहाड़ की सुंदरता को बचाने के लिए जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग रखें। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोेशी, संगठन के सदस्य शेखर लखचौरा, सीसीजीए…
Read Moreडॉक्टर समेत दो की मौत, एक घायल
रुद्रपुर। किच्छा रोड और बिलासपुर और कैमरी के बीच हुईं अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में डॉक्टर समेत दो की मौत हो गई। जबकि एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। दूधियानगर निवासी ओमप्रकाश का 19 वर्षीय बेटा आकाश चंद्रा सोमवार शाम साथी सुनील के साथ बाइक पर बाजार से घर जा रहा था। इसी बीच किच्छा रोड पर श्मशान घाट के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में आकाश की मौत हो गई। जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में…
Read Moreबढ़ेगी हल्दी व अदरक की खेती
सितारगंज। सितारगंज सिडकुल में स्थापित स्पाइसेस पार्क किसानों के लिए वरदान साबित होगा। पार्क के प्लांटों में परिष्कृत व पैकेजिंग के बाद अदरक, हल्दी, लहसुन और प्याज के उत्पादों का विदेशों में निर्यात किया जाएगा और यहां निजी उद्योग भी निवेश करेंगे। तराई इलाके में मुख्य खेती गन्ना, धान और गेहूं के साथ ही अब अदरक, हल्दी, लहसुन और प्याज की खेती भी बहुतायत में हो सकेगी। किसान अपनी अदरक, हल्दी, लहसुन और प्याज का आसानी से विपणन कर सकेंगे। यही नहीं, पार्क में लगने वाले प्लांटों में सीधे तौर…
Read Moreभजनपुर ने मुकाबला जीत किया अगले चक्र में प्रवेश
टनकपुर। मां पूर्णागिरि स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में खेली जा रही चैलेंज कप फुटबॉल टूर्नामेंट का मुकाबला जीत भजनपुर स्पोर्ट्स क्लब ने अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच का उद्घाटन वरिष्ठ खिलाड़ी दिनेश पाटनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टनकपुर स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता का दूसरा मैच सनराइज यूथ क्लब मनिहारगोठ और भजनपुर फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया। मध्यांतर तक भजनपुर के खिलाड़ी निक्की और बॉबी के एक-एक गोल की बदौलत टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली थी। मध्यांतर के बाद भजनपुर स्पोर्ट्स क्लब…
Read Moreचंपावत और टनकपुर में फूंके गए दशानन परिवार के पुतले
चंपावत/टनकपुर। विजया दशमी के पर्व पर दशानन परिवार के सदस्यों का पुतला दहन किया गया। चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में भारी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी में रावण और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम के आयोजक एबीसी आल्मा मैटर स्कूल के प्रबंधक मदन सिंह महर के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों ने राम रावण युद्ध का मंचन किया। जिसमें रावण की मौत और सत्य की जीत हुई। देर सांय तक चले आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। मुख्यालय में बीते चार पांच…
Read Moreएटीएम लूटने का प्रयास
चौखुटिया। रविवार की रात एटीएम लूटने का असफल प्रयास किया गया। गार्ड की मुस्तैदी के चलते लुटेरा अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया। इस मामले में पकड़ा गया युवक बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है। जो इसी विकास खंड के पैली का रहने वाला है। चौखुटिया बाजार के द्वाराहाट रोड तिराहे पर एसबीआई का एटीएम है। गार्ड संजय आर्या द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वह रात्रि में शौच को बाहर आया था। वापस आने पर उसने देखा कि एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधे एटीएम के अंदर घुसा…
Read Moreकाश्तकारों ने मोहान में किया चक्काजाम, प्रदर्शन
मौलेखाल। मोहान के पास अवैध वसूली से गुस्साए स्याल्दे सहित पूरे क्षेत्र के अदरक और मिर्च के काश्तकारों ने यहां मोहान पुलिस बैरियर के पास सुबह साढ़े 11 बजे से चक्काजाम के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। काश्तकारों का कहना था कि मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भतरौंजखान के थानाध्यक्ष आरएस बोरा और सल्ट के नायब तहसीलदार ने एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल ग्रामीणों को शांत किया। सांस्कृतिक परिषद के महामंत्री नारायण सिंह रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सुबह साढ़े 11 बजे मोहान बैरियर…
Read More