इटावा। विशेष न्यायाधीश दस्यु उन्मूलन विनोद कुमार सिंह राठौर ने हत्या के एक मामले में दो आरोपियों को अभियुक्त करार देकर उम्र कै द की सजा सुनाई। इस मामले में एक अन्य महिला आरोपी को बाइज्जत बरी कर दिया गया। अभियोजन पक्ष के अनुसार जसवंतनगर थाने में सतीश कुमार यादव ने 20 नवंबर 2004 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भांजे बृजेश उर्फ टिंकल पुत्र रामकिशन से डा. उपदेश उर्फ सुबोध यादव पुत्र जादौन सिंह निवासी छिमारा ने 15 हजार रुपए उधार लिए थे। रुपए वापस मांगने के लिए…
Read MoreCategory: Uttar Pradesh
चार अधिकारियों पर कार्रवाई का निर्देश
आजमगढ़। जिलाधिकारी प्रांजल यादव के नेतृत्व में सदर तहसील दिवस पर कुल 70 प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की गई, जिसमें से 25 मामले निबटाए गए। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला कृषि अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर इनपर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। साथ ही वसूली में लापरवाही पर नौ अमीनों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस को कत्तई हल्के में न लिया जाए। अधिकारी और कर्मचारी जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के…
Read Moreछुट्टी के लिए झूठ पर उतर आए वर्दीधारी
आजमगढ़। त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में जहां अधिकारियों को पसीने छूट रहे हैं। वहीं, पुलिसकर्मी तरह-तरह के बहाने बनाकर छुट्टियां लेकर मौज उड़ा रहे। कोई अपने दादा की मौत का कार्ड दिखा रहा, तो कोई बहन की शादी में जाने की बात कह छुट्टी की अर्जी दे रहा है। ऐसे ही छुट्टी मांगने गए दो सिपाहियों की बहानेबाजी पकड़ में आ गई। एएसपी ग्रामीण ने शक के आधार पर जब कड़ाई से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। मोहर्रम, एकादशी, छह दिसंबर आदि के अवसर पर जिले…
Read Moreघर के लिए चला बैंक मैनेजर रास्ते से लापता
आजमगढ़। फैजाबाद की एक बैंक की शाखा में बतौर प्रबंधक तैनात व्यक्ति के बीते सोमवार से लापता होने से परिवार के लोग काफी परेशान है। लापता प्रबंधक सोमवार को बैंक का काम निपटाकर फैजाबाद से घर को लौट रहे थे। प्रबंधक के घर न पहुंचने से उनके परिजन अनहोनी की आशंका से ग्रसित हैं। साथ ही घर पर कोहराम मचा है। लापता हुए गोपाल राम (48) पुत्र स्व. अमरनाथ सिधारी थाना क्षेत्र के कोइराना गांव के निवासी हैं। गोपाल राम फैजाबाद जिले में स्थित बैंक आफ बड़ौदा की धर्मगंज शाखा…
Read Moreभर्ती निरस्त होने पर आर्मी अभ्यर्थियों ने किया जाम
अम्बारी। शासन द्वारा आर्मी की भर्ती निरस्त किए जाने से आक्रोशित अभ्यर्थियों ने फूलपुर तहसील क्षेत्र के अंबारी चौक पर बुधवार को सुबह सवा दस बजे चक्का जाम कर दिया। जाम से लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा। जौनपुर में आर्मी की भर्ती चल रही थी। इस बीच शासन ने 2014 तक के लिए भर्ती निरस्त कर दी। इसके विरोध में अभ्यर्थी और छात्र बुधवार की सुबह इकट्ठा हुए और रोडवेज बस, ट्रक आदि वाहनों को रोक दिया तथा नारेबाजी की। देखते ही देखते क्षेत्रीय लोग भी…
Read Moreनिरीक्षण में 14 शिक्षक-शिक्षिकाएं गैरहाजिर
बाह। महीनों से स्कूलों से गैरहाजिर चल रही शिक्षिकाओं का मामला उजागर होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान उन्हें कहीं स्कूलों पर ताले लटके मिले तो कहीं शिक्षिकाएं गैरहाजिर मिलीं। अमर उजाला की खबर के प्रकाशन के बाद बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी बाह ललित मोहन पाल ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय मई में शिक्षक सौरभ यादव, शिक्षिक शालिनी सिंह गैरहाजिर मिलीं। प्राथमिक विद्यालय बटेश्वर में सहायक अध्यापिका सोनाक्षी ने एक नवंबर को ज्वाइन करने के बाद स्कूल नहीं पहुंची, जबकि…
Read Moreमजदूरों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ: शाहिद
आगरा। मजदूरों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। अधिकारियों की मानसिकता भी नहीं बदल रही है। कई जिलों में कन्या विद्या धन सहित योजनाओं में गड़बड़ी भी पकड़ी है। यह कहना है कि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री शाहिद मंजूर का। सर्किट हाउस में ‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में अभी भी पुराने ढर्रे पर काम हो रहा है। सिस्टम को बदलने में थोड़ा समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो घोषणाएं की थीं, उन्हें पूरा करने पर जोर दिया…
Read Moreब्लाक स्तर पर खुलेंगे मिनी स्टेडियम
आगरा। संसाधन के अभाव में कोई प्रतिभा दम नहीं तोड़ेगी। खेलकूद मैदान भी किसी के सपनाें में आडे़ नहीं आएंगे। अब ग्रामीण क्षेत्र के होनहार भी राष्ट्रीय पटल पर धमक दिखा सकेंगे। गांवों में खेल को बढ़ावा देने को ब्लाक स्तर पर मिनी स्टेडियम खोले जाएंगे। पंचायत युवा क्रीड़ा एवं खेल अभियान(पायका) के तहत शासन ने बजट मंजूर कर दिया है। योजना के तहत 46 सौ आबादी वाले गांवों के लिए एक एकड़ में खेल प्रांगण खोले जाएंगे, इसमें खो-खो, कबड्डी, कुश्ती जैसे परंपरागत खेल हो सकेंगे। इसके अलावा ब्लाक…
Read Moreदुराचारी हत्यारे को उम्रकैद
आगरा। अपर जिला जज द्वितीय अशोक कुमार मिश्रा ने दस वर्षीय बालिका के साथ दुराचार कर हत्या करने के दोषी संतोष कुमार गुप्ता को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। ताजगंज निवासी वादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 अगस्त, 2009 को किराएदार संतोष ने रात्रि में उसकी दस वर्षीय पुत्री से दुराचार किया था। इसके बाद उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। वादी का कहना था कि वारदात के बाद आरोपी के नल पर खून…
Read Moreअबकी बार 7 करोड़ से होगी नुमाइश
अलीगढ़। 28 जनवरी से 20 फरवरी 2013 तक आयोजित होने वाली राजकीय कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में इस बार तकरीबन सात करोड़ रुपये तक होंगे खर्च। बॉलीवुड स्टार नाइट सारसौल स्थित रोडवेज वर्कशॉप के खाली मैदान पर होगी जिसमें चार हजार दर्शक आराम से कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे। कृष्णांजलि के सामने 400 लोगों के बैठने की गैलरी बनायी जाएगी। नुमाइश परिसर में होने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता-जवाबदेही के लिए कार्यकारिणी में पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को सदस्य बनाया जाएगा। कार्यकारिणी सदस्यों का कार्यकाल तीन साल रहेगा। इसके बाद उन्हें बदल…
Read More