अलीगढ़। इंडिया पाकिस्तान के मैच को लेकर मंगलवार को सासनी गेट इलाके में एक स्थान पर रईसजादे आमने-सामने आ गए। रईसजादों में हार-जीत की शर्त को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि असलहे तक तन गए। बात बढ़ती कि तभी कुछ लोगों ने मध्यस्थता कर दी और मसला रफा-दफा कराया। बताया गया है कि इन रईसजादों के बीच हार-जीत को लेकर मौटी रकम की शर्त लगी हुई थी। वैसे तो अपने शहर में क्रिकेट पर सट्टे की शर्त का चलन काफी ज्यादा है। मगर इसे अब रईसजादों ने शर्त का रूप…
Read MoreCategory: Uttar Pradesh
वजह पर 24 घंटे बाद भी सस्पेंस बरकरार
अलीगढ़/रामपुर। जिला दूरसंचार प्रबंधक राजेश कुमार ने आखिर क्यों जान दे दी, इस सवाल का जवाब चौबीस घंटे बाद भी सामने नहीं आ पाया है। हालांकि पुलिस का शक तो यही है कि पारिवारिक कलह की वजह से ही टीडीएम ने इतना बड़ा कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से पहले हर बिंदु को अच्छी तरह जांच परख लेना चाहती है। अलीगढ़ निवासी भारतीय दूर संचार सेवा वर्ष 93 बैच के आईटीएस अफसर राजेश कुमार 25 अगस्त को ही एटा से रामपुर बतौर जिला दूरसंचार प्रबंधक के पद…
Read Moreगन्ना समिति सचिव का घेराव कर प्रदर्शन
अंबेडकरनगर। गन्ना पर्ची न मिलने एवं घटतौली से नाराज भीटी तहसील क्षेत्र के कई किसानों ने सोमवार को अकबरपुर गन्ना समिति पर गन्ना समिति सचिव का घेराव कर प्रदर्शन किया। किसान रमाकांत पांडेय, गु्ड्डू, शिवमूर्ति, ताराकांत, दशरथ आदि ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की सैकड़ों बीघा पेड़ी गन्ने की फसल खड़ी है। लेकिन मिल प्रबंधन व गन्ना विकास समिति के कर्मचारियों की मनमानी के चलते किसानों को पर्ची नहीं मिल रही है। प्रदर्शन के उपरांत किसानों ने डीएम को भी एक पत्र सौंपा। इसमें क्षेत्र के किसानों की गन्ना पर्ची…
Read Moreलोकपाल के बाद ‘राइट टू रिजेक्ट’ के लिए संघर्ष करेंगे: हजारे
वाराणसी: युवाओं से भ्रष्टाचार मिटाने और देश का भविष्य बदलने के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि जन लोकपाल के बाद ‘राइट टू रिजेक्ट’ कानून के लिए संघर्ष करेंगे। यहां एक कार्यक्रम में हजारे ने कहा, ‘‘यदि केंद्र सरकार सही जन लोकपाल नहीं लाती है तो वह दिल्ली के रामलीला मैदान पर फिर सत्याग्रह करेंगे। जन लोकपाल के बाद ‘राइट टू रिजेक्ट’ कानून को भी लागू कराना है।’’ उन्होंने ऐलान किया कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आगामी 30 जनवरी…
Read More‘अखिलेश सरकार ने किसानों और आम आदमी से किया छलावा’
वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार किसानों और आम आदमी के साथ छलावा करने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि गन्ना का जो मूल्य घोषित किया गया है वह लागत से भी कम है । डॉ वाजपेयी ने सर्किट हाउस संवाददाताओं से कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आयी, तो किसानों को जीरो प्रतिशत पर रिण और सभी को वर्ष में 24 गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर से 10 जनवरी तक एफडीआई के विरोध…
Read Moreआय से अधिक संपत्ति मामले में मुलायम की याचिका पर फैसला आज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट आज समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार के सदस्यों की उस याचिका पर अपना फैसला सुनाया जाएगा ,सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी, 2011 में ही मुलायम सिंह की रिव्यू पिटिशन पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। एसपी प्रमुख मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार के लिए आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। आज सुप्रीम कोर्ट मुलायम, उनके बेटे और यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनकी बहू और अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव और उनके दूसरे बेटे प्रतीक यादव के खिलाफ पुनर्विचार…
Read MoreFDI देश को आर्थिक गुलामी की ओर ले जाने वाला कदम: राजनाथ
वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने खुदरा बाजार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के प्रवेश की मंजूरी को देश को आर्थिक गुलामी की ओर ले जाने वाला कदम करार दिया है। एक वैवाहिक समारोह में भाग लेने के लिए कल शाम वाराणसी आये भाजपा सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद सत्र खत्म होने के बाद भाजपा एफडीआई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पूरे देश में अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि विश्व में जहां भी एफडीआई लागू है, वहां के किसान का परेशान हुये हैं।…
Read Moreकोचिंग पूरी नहीं कराई, छात्रा अदालत की शरण में
लखनऊ। शहर के एक कोचिंग संस्थान से सिविल सर्विसेस परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने कोर्स पूरा न कराने पर कंज्यूमर कोर्ट की शरण ली है, जबकि अन्य असंतुष्ट छात्रों ने भी संस्थान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर डिसप्यूट्स रीड्रेसल फोरम में जाने वाली हेमलता शर्मा ने बताया कि उन्होंने 2009 में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से ग्रेजुएशन करने के बाद यूपीएससी और यूपीपीएससी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की थी। इसी दौरान लखनऊ में सितंबर 2010 में इंदिरानगर स्थित राव आईएएस इंस्टीट्यूट से जनरल…
Read Moreरजिस्ट्री में स्थाई पता लिखना जरूरी
नोएडा। संपत्ति की रजिस्ट्री कराते समय पक्षकार का दस्तावेज में स्थाई पता लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। हाल ही में आईजी निबंधन की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की लखनऊ में बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि संपत्ति खरीदार का स्थाई पता रजिस्ट्री कराते समय दस्तावेज में लिखा जाना अनिवार्य है। इसके बिना रजिस्ट्री नहीं की जाएगी। इसके पीछे यह तर्क दिया गया है कि स्टांप कमी मिलने पर नोटिस भेजना आसान हो जाएगा। स्थाई पता न होने पर नोटिस भेजने पर वापस हो जाता है। बाद में…
Read Moreवैज्ञानिक विधि अपनाएं तभी लागत घटेगी : जयप्रकाश
गोरखपुर। किसानों को परंपरागत विधि से खेती छोड़कर वैज्ञानिक ढंग से खेती पर जोर देना होगा। तभी उनकी लागत कम और आमदनी अधिक होगी। किसानों के लिए सबसे जरूरी खेत की मिट्टी का परीक्षण है। ताकि खेत में रासायनिक उर्वरक की अधिकता न होने पाए। किसान जैविक खाद का प्रयोग अधिक करें। इससे खेत की उर्वरा शक्ति संतुलित रहेगी। यह बातें उपनिदेशक कृषि जयप्रकाश ने चरगांवा में आयोजित तीन दिवसीय कृषि महोत्सव के समापन अवसर पर कही। उन्होेेंने कहा कि किसानों में जागरूकता जरूरी है। कृषि मेले का आयोजन इसी…
Read More