कोरोना से 24वीं मौत, 132 नए मामलों में 124 नांदेड से लौटे श्रद्धालु, कुल 1232 संक्रमित

चंडीगढ़/पंजाब पंजाब में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसारने लगा है। सोमवार को राज्य में 132 नए पॉजिटिव केसों के साथ इस महामारी से पीड़ित होने वालों की संख्या 1232 तक पहुंच गई है। नए मामलों में 124 नांदेड़ से लौटे श्रद्धालुओं के हैं। वहीं, सोमवार को होशियारपुर के रहने वाले व्यक्ति की अमृतसर में मौत होने से राज्य में इस वायरस के कारण मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 24 हो गई है। अमृतसर स्थित श्री गुरुनानक देव अस्पताल में दम तोड़ने वाला व्यक्ति पिछले एक सप्ताह से यहां…

Read More

चंडीगढ़ में कर्फ्यू समाप्त, लॉकडाउन रहेगा जारी शहरवासियों को कई तरह की छूट

चंडीगढ़ चंडीगढ़ में बीते करीब डेढ़ महीने से लगा कर्फ्यू समाप्त हो गया है। हालांकि केंद्र सरकार के आदेशानुसार 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन राहत की बात यह है कि लॉकडाउन के बीच प्रशासन ने शहरवासियों को कई तरह की छूट भी दे दी है। इनमें सुबह सात से शाम सात बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति के अलावा प्रोटोकॉल के मुताबिक वाहनों को बिना पास चलाने की भी अनुमति दे दी गई है। हालांकि दुकानें खोलने व वाहनों के इस्तेमाल को लेकर प्रशासन ने ऑड-ईवन का फार्मूला लागू किया…

Read More

पंजाब सरकार ने कर्फ्य में ढील का समय बदला, बिना मास्क होगा चालान,कैबिनेट की बैठक में लिए गए अन्य फैसले

चंडीगढ़ प्रदेश की जनता की मांग के बाद पंजाब सरकार ने कर्फ्य में ढील का समय बदल दिया है। रविवार से सभी जिलों में अब ग्रीन और ऑरेंज जोन में दुकानें सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगी। जबकि रेड और कंटेंनमेंट जोन में कोई भी छूट नहीं दी जाएगी। शनिवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसकी घोषणा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई कैबिनेट की बैठक में यह भी फैसला किया गया कि अब बाहरी राज्यों की टेस्ट रिपोर्ट स्वीकार नहीं की जाएगी। बताया गया कि…

Read More

पंजाब सरकार चुनिंदा इलाकों में शराब की बिक्री शुरू करेगी

चंडीगढ़ पंजाब सरकार अगले हफ्ते से राज्य में शराब की बिक्री शुरू करने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर देशभर में रेड, आरेंज और ग्रीन जोन में आवश्यक वस्तुओं से संबंधी कारोबार शुरू करने संबंधी जो दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, उसके तहत राज्य सरकार भी चुनिंदा इलाकों में शराब की बिक्री शुरू करेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ने शराब की बिक्री खोलने का फैसला ले लिया है लेकिन इसके लिए सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जाना बाकी है। सूत्रों ने…

Read More

सोशल डिस्टेंसिंग वाला फार्मूला फेल 2000 श्रद्धालुओं की सूची, लौटकर आए 2600 से ज्यादा

जालंधर श्री हजूर साहिब से यात्रियों को पंजाब लाने के मामले में एक नया पहलू यह भी सामने आया है कि सरकार की तरफ से 2 हजार श्रद्धालुओं की सूची भेजी गई थी। यह सूची पंजाब के ट्रांसपोर्ट अधिकारियों के पास थी लेकिन हालात यह बने कि नांदेड़ साहब से बसों में 600 से अधिक अतिरिक्त लोग सवार हो गए, जिससे बसों में सोशल डिस्टेंसिंग वाला फार्मूला फेल हो गया। महाराष्ट्र में सिस्टम इतना गड़बड़ा गया कि वहां पर साथ गए जीएम स्तर के अधिकारी भी लाचार हो गए। बसों…

Read More

विदेशों में फंसे लोगों और विद्यार्थियों के लिए पंजाब सरकार ने नियुक्त किए को-आर्डिनेटर, संपर्क करें

चंडीगढ़ विश्व भर में लॉकडाउन की पाबंदियों के चलते विभिन्न देशों में फंसे पंजाबियों, जिनमें विद्यार्थी भी हैं, की मुश्किलें दूर करने के लिए पंजाब सरकार ने पहल की है। सरकार ने विभिन्न देशों के लिए को-आर्डीनेटरों की नियुक्ति की है, ताकि प्रवासी पंजाबी संबंधित देश में उनसे तालमेल स्थापित कर सकें। एनआरआई, खेल और युवा मामलों संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन के कारण यात्रा पाबंदियों में बहुत से प्रवासी भारतीय विदेशों में या भारत में फंस गए हैं। विदेश मंत्रालय…

Read More

चेक पोस्ट पर खड़े पुलिसकर्मी पर बिगड़ैल युवक ने चढ़ाई कार, घसीटता ले गया

जालंधर पंजाब के जालंधर में लॉकडाउन के दौरान चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ एक नौजवान ने शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया। युवक ने उसके उपर कार चढ़ा दी और उसे दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में पुलिसकर्मी को चोटें आई हैं। इस युवक को पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही दबोच लिया। उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि मिल्कबार चौक से एक कार गुजरी तो पुलिसकर्मियों ने उसे रोकना चाहा, लेकिन युवक ने कार नहीं रोकी। एएसआई…

Read More

कोरोना बम: एक दिन में 167 नए केस, इनमें से 148 श्री हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालु

चंडीगढ़ कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही पंजाब सरकार के सारे प्रयास गुरुवार को उस समय फेल होते दिखाई दिए जब एक ही दिन में राज्य में कोरोना के 167 पॉजिटिव केस सामने आ गए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 542 तक पहुंच गया। गुरुवार को जो पॉजिटिव केस सामने आए हैं, उनमें 148 लोग नांदेड़ स्थित श्री हजूर साहिब से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान अमृतसर में दर्ज किए गए सभी 76 पॉजिटिव केस…

Read More

कोरोना वायरस : मोहाली में 13 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 10 नांदेड़ से लौटे श्रद्धालु, आंकड़ा पहुंचा 87

मोहाली ( पंजाब) मोहाली में कोरोना वायरस के नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की सिरदर्दी बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से कोरोना ने पूरी तरह से कहर मचाया हुआ है। गुरुवार को एक साथ 13 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसमें 10 लोग वे हैं, जो नांदेड़ से पहुंचे हैं। इनके अलावा दो कोरोना हॉटस्पॉट गांव जवाहरपुर और एक मुल्लांपुर में रहने वाला पीजीआई कर्मी है। यह पीजीआई कर्मी पहले कोरोना पॉजिटिव आ चुके पीजीआई कर्मी के संपर्क था। उसे स्वास्थ्य विभाग ने…

Read More

फाजिल्का और फतेहगढ़ साहिब में मिले संक्रमित

चंडीगढ़ पंजाब में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 551 पहुंच गई है। शुक्रवार को फाजिल्का, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में तीन-तीन पॉजिटिव मरीज मिले। कोरोना ने फाजिल्का जिले में भी दस्तक दे दी है। यह अब तक कोरोना मुक्त था, लेकिन शुक्रवार को यहां तीन कोरोना संक्रमित मिल गए। तीनों महाराष्ट्र के नांदेड़ से लौटे हैं। ज़िला फतेहगढ़ साहिब के गांव नारायणगढ़ छन्ना निवासी 18 साल के नौजवान (कम्बाईन वर्कर) को कोरोना हुआ है। उसे इलाज के लिए ज्ञान सागर अस्पताल, बनूड़ भेज दिया गया है। दो अन्य महिलाएं (गांव…

Read More