परिवार संग अपनी कार में कर सकेंगे सफर, रिश्तेदार और मित्रों पर रहेगी मनाही

चंडीगढ़ कोविड-19 संकट के बीच पंजाब सरकार की तरफ से सार्वजनिक बसों में पूरी सवारियां बैठाने की छूट दिए जाने के साथ ही निजी कार में पूरे परिवार के साथ सफर करने की भी छूट दे दी गई है। इस ढील की शर्त यह है कि कार में एक ही परिवार के सदस्य साथ बैठ सकेंगे। रिश्तेदारों, पारिवारिक मित्रों को साथ लेकर एक ही कार में सफर करने की अनुमति नहीं होगी। इससे पहले एमएचए (केंद्रीय गृह मंत्रालय) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत कार में ड्राइवर के साथ केवल एक…

Read More

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, यहां पढ़ लीजिए जरूरी शर्तें

चंडीगढ़ 6 जुलाई, 2020 तक हो रहे रजिस्ट्रेशन जिला चयन समिति करेगी मूल्याकंन कोई निर्धारित कोटा नहीं दिया गया पंजाब सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2019 के लिए अध्यापकों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा सुखजीत पाल सिंह ने 6 जुलाई, 2020 तक रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा है। इस अवार्ड के लिए सभी स्कूल प्रमुख, इंचार्ज और रेगुलर अध्यापक अप्लाई कर सकते हैं। इस अवार्ड के मूल्यांकन के लिए हर जिले में जिला चयन समिति बनाई जाएगी। जिला चयन समिति तीन उम्मीदवारों के नाम…

Read More

कोरोना महामारी से निपटने को हम तैयार, 2014 बैड की व्यवस्था : कैप्टन अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश में बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन काफी संख्या में मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में हर स्तर पर महामारी से निपटने के प्रयास जारी है। महामारी फैलने पर लगाम लगे, इसके लिए भरकस प्रयास किए जा रहे हैं। पूरी एहतियात बरती जा रही है। हमारी कोशिश किसी तरह मरीजों की संख्या कम करने पर है।  

Read More

बसों से 50 फीसदी सवारियों की शर्त हटी, डीजल के बढ़ते दाम के कारण बदला फैसला

चंडीगढ़ तेल की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण सार्वजनिक यातायात की मजबूरी के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मिनी बसों समेत सभी बसों में सवारियां ले जाने की क्षमता पर लगाई गई रोक को हटाने का एलान किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि बसों में सफर के दौरान प्रत्येक सवारी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री के यह एलान शनिवार को हरियाऊ खुर्द के एक निवासी द्वारा बसें न चलने के कारण पातड़ां आने-जाने में आ रही समस्या के…

Read More

संक्रमित महिला की अमृतसर में मौत, पठानकोट में सेना के जवान समेत सात पॉजिटिव

पंजाब पठानकोट में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शनिवार देर रात और रविवार को अमृतसर से 185 लोगों की रिपोर्ट पठानकोट पहुंची। इनमें से 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 178 लोग निगेटिव आए हैं। रविवार को संक्रमित मिले मरीजों में सेना का एक जवान भी शामिल है। वह दिल्ली से पठानकोट एयरपोर्ट पर आए थे। यहीं उनका सैंपल लिया गया था। वहीं, पठानकोट में कार्यरत संक्रमित हेल्थ इंस्पेक्टर की बटाला निवासी पत्नी, 10 साल की बेटी और एक अन्य महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके…

Read More

सुखबीर बादल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस सरकार पर लगाया आरोप

चंडीगढ़ शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने बुधवार की सर्वदलीय बैठक के बारे में झूठा और गुमराह करने वाला बयान जारी कर किसानों से धोखा किया है। पार्टी मुख्यालय में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिअद अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सर्वदलीय बैठक के बारे में जो बयान जारी किया गया, वह विश्वास तोड़ने वाली कार्रवाई है। इसमें तथ्यों को तोड़मरोड़ कर यह साबित करने की कोशिश की गई कि अकाली दल ने सरकार के प्रस्तावों का…

Read More

सर्वदलीय बैठक में अध्यादेश वापसी की मांग का प्रस्ताव पारित, प्रधानमंत्री से मिलेगा दल

चंडीगढ़ केंद्र सरकार द्वारा पारित किए किसान विरोधी अध्यादेशों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पूरा समर्थन करते हुए, भाजपा को छोड़कर पंजाब की प्रमुख सियासी पार्टियों ने बुधवार को प्रस्ताव पास किया कि लोकहित में केंद्र इसे वापस ले और न्यूनतम समर्थन मूल्य से छेड़छाड़ न की जाए। सर्वदलीय बैठक में भाजपा ने जहां इस प्रस्ताव का विरोध किया वहीं शिरोमणि अकाली दल ने पहले तो इस पर अपनी आशंका जाहिर की, लेकिन बाद में इस प्रस्ताव पर दूसरी पार्टियों के साथ खड़े होते हुए इस बात…

Read More

परिवार के पांच सदस्यों की हत्या, 20 दिन पहले जेल में हुई थी पत्नी की मौत

तरनतारन(पंजाब) पंजाब के तरनतारन जिले में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई है। 20 दिन पहले ही पत्नी की जेल में मौत हुई थी। वह नशा तस्करी के मामले में 10 साल की सजा काट रही थी। पट्टी थाना क्षेत्र के गांव कैरों में वारदात अंजाम दिया गया है। मृतक परिवार नशा तस्करी और अवैध शराब के मामलों में संलिप्त बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है। पूछताछ और जांच की जा रही है। जानकारी के…

Read More

सर्वदलीय बैठक आज, विपक्षी दलों ने घेरने की बनाई रणनीति, हंगामे के आसार

चंडीगढ़ अकाली दल-भाजपा की तालमेल कमेटी ने बैठक कर बनाई रणनीति शराब, बीज, राशन घोटाले पर एक और सर्वदलीय बैठक की मांग आप ने कहा- कृषि संबंधी तीनों अध्यादेशों का विरोध करेगी पार्टी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा बुधवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के हंगामेदार होने के आसार हैं। बैठक को लेकर तीनों विपक्षी पार्टियों ने मंगलवार को अपनी रणनीति तैयार की। शिरोमणि अकाली दल (शिअद)-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तालमेल कमेटी की बैठक बुलाकर अवैध शराब, बीज और राशन घोटालों पर चर्चा के लिए अगले सप्ताह अन्य बैठक…

Read More

दौलतबेग दूरी को बंद करने की कोशिश में है चीनी सेना, चीन किसी योजना के तहत कर रहा है काम : कैप्टन अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गलवां घाटी में गश्त के दौरान हुई हिंसा को झड़प कहने को बड़ी भूल बताया है। कैप्टन ने इसे चीन के बड़े मंसूबे का हिस्सा बताते हुए कहा है कि देश को भारतीय क्षेत्र में चीन के किसी भी हमले के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाना चाहिए। कैप्टन कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की वीडियो कॉन्फ्रेंस में अपना विचार रख रहे थे। कैप्टन ने कहा कि यदि हम एक इंच जगह भी गंवाते हैं तो…

Read More