चंडीगढ़ कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब से किसान शनिवार को दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली कूच के एक माह पूरे होने पर किसान नेता 15 हजार किसानों के साथ खनौरी सीमा से दिल्ली में प्रवेश करेंगे। किसान नेताओं ने दिल्ली कूच को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। 27 दिसंबर को डबवाली बॉर्डर से दिल्ली में 15 हजार किसान प्रवेश करेंगे। भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) ने दिल्ली कूच को लेकर केंद्र सरकार के झूठे प्रचार को उजागर करने वाले और किसानों के अधिकारों को पेश करने वाली 2.5 लाख पंजाबी…
Read MoreCategory: Punjab
किसानों से अपील, न काटें मोबाइल टावरों की बिजली : सीएम अमरिंदर सिंह
चंडीगढ़ पंजाब भर में विभिन्न मोबाइल टावरों की बिजली सप्लाई काटने की रिपोर्टों के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आंदोलनरत किसानों को ऐसी कार्रवाई से लोगों के लिए असुविधा पैदा न करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने किसानों को अपना संघर्ष उसी संयम से जारी रखने की भी अपील की है, जैसे वह पिछले कई दिनों से अनुशासन में रहकर कर रहे हैं। कोविड महामारी के समय दूरसंचार सेवाएं लोगों के लिए और महत्वपूर्ण हो जाने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों को वैसी ही जिम्मेदारी की…
Read Moreधमाके की तेज आवाज…घरों के दरवाजे व शीशे हिले, जानें- ‘रहस्यमयी धमाके’ का सच
मोहाली मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक पंजाब के मोहाली व उससे सटे चंडीगढ़ के इलाके में धमाके की तेज आवाज सुनाई पड़ी। धमाका इतना तेज था कि कई घरों के शीशे व दरवाजे तक हिल गए। इससे लोग दहशत में आ गए और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों को लगा कि भूकंप आया है। इस बीच पुलिस, अग्निशमन व अखबार के दफ्तरों में फोन बजने लगे। हर किसी का यही सवाल था कि आखिर धमाका किसका था। काफी छानबीन के बाद पता चला कि वेस्टर्न…
Read Moreपोस्टर में जिसे भाजपा ने बताया खुशहाल किसान…वह सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में डटा
चंडीगढ़, भाजपा की पंजाब इकाई की एक गलती से पार्टी की साख पर बन आई है। सोशल मीडिया पर जारी की गई प्रगतिशील किसान की पोस्ट को उस नौजवान किसान ने ही खारिज कर दिया, जिसका फोटो इस पोस्ट में दिखाया गया है। नौजवान किसान का कहना है कि भाजपा ने प्रचार सामग्री में उससे बिना पूछे फोटो का उपयोग किया है। उनका कहना है कि वह कानूनों के विरोध में स्वयं अपने दोस्तों के साथ सिंघु बार्डर पर धरना दे रहे हैं। किसान आंदोलन को लेकर पंजाब में भाजपा…
Read Moreलांस नायक मंगल सिंह 1971 की जंग में हुए थे लापता, 49 साल बाद मिली सलामती की खबर, पाक की जेल में कैद
जालंधर (पंजाब) पंजाब के जालंधर के दातार नगर की रहने वाली सत्या देवी के जीवन में 49 साल बाद रोशनी की किरण आई है, जब उन्हें राष्ट्रपति भवन व गृह मंत्रालय से पत्र मिला कि उनके पति लांस नायक मंगल सिंह पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में बंद हैं। इतना ही नहीं 83 सैनिकों की सूची में मंगल सिंह का नाम है, जो पाक की जेल में हैं। सत्या देवी के पति मंगल सिंह 1971 की जंग में लापता हो गए थे और बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें गिरफ्तार…
Read Moreकिसान बोले- अनुबंध खेती किसानों और देश हित में नहीं, पढ़ें- अन्नदाताओं के तर्क
पटियाला (पंजाब) पटियाला के किसानों का कहना है कि अनुबंध खेती न किसान और न ही देश के हित में है। देश की ज्यादातर आबादी खेतीबाड़ी पर निर्भर है। ऐसे में अगर किसान ही बर्बाद हो गया तो फिर देश की अर्थव्यवस्था भी गर्त में चली जाएगी। किसानों ने एक सुर में कहा कि अनुबंध खेती के तहत किसानों को उनकी फसल का कॉरपोरेट घराने मनमर्जी के दाम देंगे। रुपयों की जरूरत पड़ी तो किसान पैसे लेने कहां जाएगा। फिलहाल आढ़ती जरूरत के अनुसार रुपये उपलब्ध करवाते हैं। ‘विकसित देशों…
Read Moreकेंद्र सतर्क, कहा- तैयारी करें राज्य
नई दिल्ली अमेरिका सहित कई देशों में टीकाकरण के दौरान सामने आए दुष्प्रभावों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को हर ब्लॉक में कम से कम एक दुष्प्रभाव प्रबंधन केंद्र बनाने का निर्देश दिया है। ये केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी हो सकते हैं। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि राज्यों में स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव की घटनाएं सामने आ सकती हैं, जिसके लिए राज्यों को तैयारी करनी चाहिए। दुष्प्रभाव मध्यम भी हो सकते हैं और गंभीर भी, लेकिन सरकार…
Read Moreपीजीआई चंडीगढ़ ने किया खुलासा, कोरोना के खिलाफ कारगर है बीसीजी टीका
चंडीगढ़ पीजीआई डॉक्टरों की स्टडी इंटरनेशनल जरनल में हुई प्रकाशित विश्वभर के देशों को दो वर्गों में विभाजित कर किया अध्ययन पहली श्रेणी में बीसीजी टीकाकरण वाले देश शामिल दूसरी श्रेणी में टीकाकरण न करने वाले देश शामिल कोरोना संक्रमण को रोकने में बीसीजी टीके के सकारात्मक परिणाम को लेकर विश्वभर में अध्ययन जारी है। इसी क्रम में पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञ ने भी अध्ययन कर कोरोना से बचाव में बीसीजी टीकाकरण के सकारात्मक परिणाम का दावा किया है। अध्ययन में पीजीआई के विशेषज्ञ ने विश्वभर के देशों को दो…
Read Moreआज पंजाब कांग्रेस का किसानों के समर्थन में शंभू बॉर्डर पर धरना
राजपुरा केंद्र सरकार की ओर से पास किए गए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज शंभू बॉर्डर पर धरना दिया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, किसान, आढ़ती व व्यापारियों के अलावा कांग्रेस पंजाब के प्रधान सुनील जाखड़, विधायक व मंत्री शिरकत करेंगे। कांग्रेस की ओर लगाए जा रहे विशाल धरने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को विशेष तौर पर राजपुरा विधायक हरदियाल सिंह कंबोज व घनौर विधायक मदनलाल…
Read More#सरकार के बाद किसानों ने कॉरपोरेट्स के खिलाफ भी लामबंदी की तेज
नई दिल्ली कृषि बिलों को रद्द करने की मांग पर अड़े किसानों ने सरकार के बाद कॉरपोरेट्स के खिलाफ भी लामबंदी तेज कर दी है। सैकड़ों की संख्या में किसानों ने मोबाइल सिम को पोर्ट करवाना शुरू कर दिया है ताकि किसानों के पैसे उनके पास नहीं पहुंच सकें। हरियाणा-पंजाब के हजारों किसानों ने इसकी शुरुआत कर दी है। सरकार से वार्ताओं के विफल होने के बाद किसान कॉरपोरेट्स पर भी निशाना साधने लगे हैं। भारतीय किसान यूनियन, हरियाणा के प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूणी ने कहा कि अब तक लाखों…
Read More