कोरोना ने 23 बच्चों को बनाया अनाथ, 1500 रुपये पेंशन और मुफ्त शिक्षा देगी सरकार

कोरोना ने 23 बच्चों को बनाया अनाथ, 1500 रुपये पेंशन और मुफ्त शिक्षा देगी सरकार

चंडीगढ़ पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने बताया कि विभाग ने राज्य के ऐसे कुल 23 बच्चे ढूंढे हैं, जिनके माता-पिता दोनों की 31 मार्च, 2020 से 31 मई, 2021 दौरान कोविड महामारी के कारण मौत हो चुकी है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग ने दो हफ्ते के अंदर यह पता लगाया है। इनमें वे बच्चे भी शामिल हैं जो पहले एक अभिभावक (माता या पिता) गंवा चुके थे और कोविड के कारण दूसरे अभिभावक की भी मौत हो गई, जिस कारण…

Read More

किसानों ने घेरा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का घर, दी चेतावनी

किसानों ने घेरा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का घर, दी चेतावनी

पंजाब पंजाब के विभिन्न किसान संगठनों की ओर से शनिवार को तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। पठानकोट में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के घर का घेराव किया गया। जिसमें जम्हूरी किसान सभा, संयुक्त किसान मोर्चा के इलावा आंगनबाड़ी वर्कर समेत अन्य कई संगठन इस रोष प्रदर्शन में शामिल हुए।  किसान नेता गुरदयाल सिंह सैनी समेत अन्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर बार मीडिया को संबोधित करते समय कहते हैं कि भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों से मिल…

Read More

आरोप: निजी अस्पताल को वैक्सीन बेच रही सरकार, हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की मांग : सुखबीर बादल

आरोप: निजी अस्पताल को वैक्सीन बेच रही सरकार, हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की मांग : सुखबीर बादल

चंडीगढ़ शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार पर निजी अस्पतालों को वैक्सीन बेचने का आरोप लगाया है। मामले को गंभीर बताते हुए उन्होंने हाईकोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की है। शिअद प्रधान ने कहा कि पंजाब के लोगों की जान से खिलवाड़ करने पर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। गुरुवार को शिअद मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा घोटाला है। इसने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी…

Read More

दिल्ली पहुंचे कैप्टन, आलाकमान से मिलेंगे, भट्ठल बोलीं- कांग्रेस में अंर्तकलह नहीं, सिर्फ मतभेद

दिल्ली पहुंचे कैप्टन, आलाकमान से मिलेंगे, भट्ठल बोलीं- कांग्रेस में अंर्तकलह नहीं, सिर्फ मतभेद

चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस में मची कलह शांत होने का नाम नहीं ले रही है। विवाद इतना बढ़ा कि आलाकमान को एक समिति का गठन करना पड़ा। यह समिति लगतार पंजाब के कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात कर रही है और उनका पक्ष जान रही है। इस कड़ी में अब अपना पक्ष रखने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली पहुंचे हैं। वह शुक्रवार को समिति के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।  पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। वे प्रदेश कांग्रेस में मचे घमासान को शांत…

Read More

मां के चरित्र पर निराधार आरोप लगा कर उसे बच्चे की परवरिश के अयोग्य नहीं माना जा सकता : कोर्ट

मां के चरित्र पर निराधार आरोप लगा कर उसे बच्चे की परवरिश के अयोग्य नहीं माना जा सकता : कोर्ट

चंडीगढ़ बच्ची की कस्टडी से जुड़ी ऑस्ट्रेलियाई नागरिक मां की याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि मां के चरित्र पर निराधार आरोप लगाकर उसे बच्चे की परवरिश के लिए अयोग्य मानने का आधार नहीं हो सकता है। याचिका दाखिल करते हुए महिला ने बताया कि उनका विवाह लुधियाना में 2013 में हुआ था।  याची का पति भारतीय नागरिक था जो बाद में ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता ले चुका है। इस बीच उसने याची को ऑस्ट्रेलिया बुलाया और दोनों को वहां की नागरिकता मिल गई। दोनों की एक…

Read More

खराब पानी वाले गांवों को मिलेगा स्वच्छ जल, मालेरकोटला बना 23वां जिला

खराब पानी वाले गांवों को मिलेगा स्वच्छ जल, मालेरकोटला बना 23वां जिला

चंडीगढ़ पानी की गुणवत्ता प्रभावित जिलों के ग्रामीण इलाकों में पेयजल सप्लाई के लिए पंजाब कैबिनेट ने बुधवार को बहुउद्देश्यीय नहरी जल सप्लाई योजनाओं के संचालन और रखरखाव के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) को मंजूरी दे दी। जल सप्लाई और सैनिटेशन विभाग के अधीन यह भारत में अपने किस्म की पहली उपयोगी ‘पंजाब ग्रामीण जल (सुविधा) कंपनी’ होगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल कैबिनेट मीटिंग ने एसपीवी के नाम पर खाता खोलने की भी मंजूरी दे दी गई, जिसमें विश्व बैंक फंड (64 प्रतिशत) द्वारा…

Read More

हाईकमान के सामने पेशी से पहले कैप्टन का दांव, धुर विरोधी सुखपाल खैरा को कांग्रेस में करवाया शामिल

हाईकमान के सामने पेशी से पहले कैप्टन का दांव, धुर विरोधी सुखपाल खैरा को कांग्रेस में करवाया शामिल

चंडीगढ़ पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवार को बड़ा उलटफेर हुआ। दिल्ली में हाईकमान के सामने पेशी से पहले सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने धुर विरोधी और पंजाब एकता पार्टी के प्रधान सुखपाल खैरा को कांग्रेस पार्टी में शामिल करवा दिया। इसे कैप्टन का बड़ा राजनीतिक दांव माना जा रहा है। खैरा के साथ मौड़ से आप के विधायक जगदेव सिंह कमालू और भदौड़ के आप विधायक पिरमल सिंह धौला ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसकी पुष्टि पंजाब कांग्रेस द्वारा अपने फेसबुक पेज…

Read More

पंजाब में ब्लैक फंगस 19 नए मामले, चार पीड़ितों की गई जान, अब तक 43 मरीजों की मौत

पंजाब में ब्लैक फंगस 19 नए मामले, चार पीड़ितों की गई जान, अब तक 43 मरीजों की मौत

चंडीगढ़ पंजाब में ब्लैक फंगस से मंगलवार को चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 नए मरीज भी सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक राज्य में ब्लैक फंगस के 300 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 43 मरीजों की मौत हो चुकी है और 234 मरीजों का इलाज चल रहा है।  23 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी गई है। राज्य में इस महामारी के सबसे ज्यादा 48 मामले लुधियाना में दर्ज किए गए हैं, जबकि जालंधर में 31,…

Read More

पंजाब में 94 मरीजों की मौत, 2184 नए पॉजिटिव मिले, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 4163 संक्रमित

पंजाब में 94 मरीजों की मौत, 2184 नए पॉजिटिव मिले, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 4163 संक्रमित

चंडीगढ़ पंजाब में मंगलवार को 2184 नए कोरोना संक्रमित मिले और 94 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना से सूबे में अब तक 14649 मरीजों की जान जा चुकी है। इस समय अस्पतालों में भर्ती 4163 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 785 मरीजों को लेवल-3 की सुविधा प्रदान की गई है। 296 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।  बीते 24 घंटे में पंजाब में कोरोना संक्रमण के कारण अमृतसर में 4, बरनाला में 2, बठिंडा में 13, फरीदकोट में 3, फतेहगढ़ साहिब में 1, फाजिल्का में 5, फिरोजपुर में 2, गुरदासपुर…

Read More

गोलीकांड: नई एसआईटी ने पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी, सहोता और चौधरी से 10 घंटे की पूछताछ

गोलीकांड: नई एसआईटी ने पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी, सहोता और चौधरी से 10 घंटे की पूछताछ

चंडीगढ़ कोटकपूरा पुलिस फायरिंग मामले में नई एसआईटी ने सोमवार को पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी समेत डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता और तत्कालीन डीजीपी रोहित चौधरी से पूछताछ की। एसआईटी ने परमराज उमरानंगल को भी पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन समय कम होने के कारण उन्हें अगले सोमवार पेश होने के लिए कहा। चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित पंजाब पुलिस ऑफिसर इंस्टीट्यूट में एसआईटी ने सुबह 11 से रात 9 बजे तक पूछताछ की। इस दौरान सुमेध सैनी से करीब चार घंटे तक सवालों के जवाब पूछे गए। यह…

Read More