चंडीगढ़ पंजाब मंत्रिमंडल ने दो विधायकों के बेटों को अफसर बनाने के प्रस्ताव को तीन मिनट में मंजूरी दे दी। सांसद प्रताप सिंह बाजवा के भतीजे और विधायक फतेहजंग बाजवा के बेटे अर्जुन प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर (ग्रेड-2) और विधायक राकेश पांडे के बेटे भीष्म पांडे को राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार नियुक्त किया गया। इस प्रस्ताव को विपक्षी दलों के कड़े विरोध के बावजूद मंत्रिमंडल ने सिर्फ तीन मिनट में पारित कर दिया। मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव को पारित करने के लिए अनुकंपा आधार पर नौकरी देने…
Read MoreCategory: Punjab
कैबिनेट मंत्री के पार्षद भाई के घर चोरी, लाखों रुपये की नकदी व कीमती सामान किया साफ
लुधियाना (पंजाब) पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के भाई और वार्ड नंबर 66 से कांग्रेस पार्षद नरिंदर कुमार शर्मा के घर चोरों ने हाथ साफ किया। बताया जा रहा है कि चोर घर के पीछे वाले रास्ते से दीवार फांद कर दाखिल हुए और नरिंदर शर्मा के कमरे से लाखों रुपये की नकदी और मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान ले उड़े। हैरानी की बात यह है कि चोर घर में दाखिल हुए और कमरे में घुस कर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे फरार हो गए…
Read Moreखुलासा: 87 फीसदी ब्लैक फंगस के मरीज शुगर से पीड़ित, स्टेरॉयड की वजह से हुईं ज्यादा मौतें
चंडीगढ़ कोरोना संक्रमण के बीच पंजाब में ब्लैक फंगस भी लगातार पैर पसार रहा है। हाल ही में हुए सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि राज्य में शुगर के मरीज ज्यादा संख्या में ब्लैक फंगस के शिकार हो रहे हैं। इनका प्रतिशत राज्य में 87 प्रतिशत मिला है, जबकि 80 प्रतिशत कोरोना संक्रमित इस रोग की चपेट में आए हैं। ब्लैक फंगस से 86 प्रतिशत उन संक्रमित लोगों की मौत हुई है, जो स्टेरॉयड लेते थे। पंजाब में ब्लैक फंगस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि इससे…
Read Moreकोरोना ने ली 71 मरीजों की जान, 1333 नए संक्रमित मिले, इसी महीने मिलेंगी वैक्सीन की सात लाख खुराकें
चंडीगढ़ पंजाब में गुरुवार को 1333 नए कोरोना संक्रमित मिले और 71 मरीजों की मौत हो गई। अस्पतालों में भर्ती 212 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक संक्रमण से सूबे में 15367 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि सूबे में संक्रमण दर घटकर 2.36 प्रतिशत रह गई है। बीते 24 घंटे में अमृतसर 6, बरनाला 3, बठिंडा 9, फरीदकोट 4, फतेहगढ़ साहिब साहिब 2, फाजिल्का 2, फिरोजपुर 5, गुरदासपुर 3, होशियारपुर 2, जालंधर 4, कपूरथला 1, लुधियाना 5, मानसा 1, मोगा…
Read Moreपंजाब में संक्रमण से 60 की मौत, हरियाणा में भी 38 ने गंवाई जान
चंडीगढ़ पंजाब में मंगलवार को 1273 नए कोरोना संक्रमित मिले और 60 मरीजों की मौत हो गई। राहत की बात है कि कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। दूसरी ओर, ब्लैक फंगस का खतरा अभी टला नहीं है। बीते 24 घंटे में इस गंभीर बीमारी ने एक और मरीज की जान ले ली और 13 नए मामले सामने आए। सूबे में अब तक 391 लोग ब्लैक फंगस की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 49 दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं। 53 लोगों की मौत भी…
Read Moreकिट खरीद मामला: आप और भाजपा के तेवर तल्ख, शिरोमणि अकाली दल ने साधी चुप्पी
चंडीगढ़ पंजाब कोरोना फतेह किट खरीद में हुए कथित घोटाले को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के तेवर तल्ख हैं। आप के पंजाब सह-प्रभारी ने इस मामले में लोकायुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, भाजपा ने कैप्टन सरकार पर भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ने का आरोप लगाया है। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर धरने के दूसरे दिन इस मामले पर चुप्पी साध ली। लोकायुक्त को लिखे पत्र में आप ने मांग की है कि महामारी के दौर में पंजाब…
Read Moreकैप्टन का एलान, विदेश जाने वाले विद्यार्थियों को टीकाकरण में मिलेगी प्राथमिकता
चंडीगढ़ पंजाब से विदेश पढ़ने जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब सरकार अब प्राथमिकता के आधार पर इन लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इन छात्रों को 18-44 साल की आयुवर्ग वाली श्रेणी में प्राथमिकता देने की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिक्षा विभागों को निर्देश दिया कि वह जिलों को 10 प्रतिशत डोज का इस्तेमाल 18 से 45 आयु वर्ग की प्राथमिक श्रेणियों के लिए करने की आज्ञा दें। उन्होंने कहा कि इस सूची में विदेश जाने के…
Read Moreइस गांव ने ऐसे रोकी कोरोना की एंट्री
नयागांव (पंजाब) भले ही कोरोना की दस्तक के बाद चंडीगढ़ में पहली मौत नयागांव क्षेत्र के बुजुर्ग की हुई थी, लेकिन यहां से मात्र पांच किलोमीटर दूर स्थित गांव काने का बाड़ा में अभी तक कोई संक्रमित नहीं हुआ है। इसका श्रेय गांव के लोगों को ही जाता है। इलाके में कोई सरकारी डिस्पेंसरी नहीं है, लेकिन लोगों ने पहले जहां सुबह काढ़ा और रात को हल्दी वाला दूध पीने के अलावा दिशानिर्देशों का पालन कर कोरोना की एंट्री रोकी, वहीं अब सैंपलिंग और टीकाकरण करवाकर महामारी को मात देने…
Read Moreअफसरों की चालाकी पड़ी कैप्टन सरकार पर भारी, फायदेमंद हो सकती थी योजना
जालंधर (पंजाब) पंजाब में निजी अस्पतालों को बढ़ी कीमत पर कोरोना वैक्सीन बेचने के मामले में अफसरों की चालाकी कैप्टन सरकार के लिए मुसीबत बन गई। पंजाब सरकार की योजना थी कि केंद्र सरकार से 400 रुपये की वैक्सीन खरीदकर उसका एक हिस्सा निजी अस्पतालों को 1060 रुपये में बेचा जाए। निजी अस्पताल लोगों को 1500 रुपये में टीका लगाएंगे। इससे जो आमदनी होगी वह कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) खाते में जमा करवाई जाएगी। हालांकि अधिकारियों ने न तो जमीनी स्तर पर सामाजिक व राजनीतिक लोगों से बात की और न…
Read Moreविपक्ष ने सरकार को चौतरफा घेरा, राज्यपाल से मिले सुखबीर, मायावती ने साधा निशाना
चंडीगढ़ पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार 400 रुपये प्रति खुराक कोवाक्सिन टीका खरीद कर 1060 रुपये में निजी अस्पतालों को बेचने के आरोप में चौतरफा घिरती नजर आ रही है। पहले से अपनी पार्टी में विरोध का सामना कर रहे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाने वाले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर से मुलाकात की और अमरिंदर सरकार की बर्खास्तगी की मांग कर डाली। वहीं, भाजपा ने दिल्ली में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, राजस्थान में टीके फेंके जा…
Read More