चंडीगढ़ पार्टी हाईकमान से मिलकर लौटे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस बार काफी आहत दिखाई दे रहे हैं। पिछली बार उन्हें हाईकमान ने जैसे पूरी ताकत सौंप दी थी लेकिन इस बार हाईकमान का रवैया उनके प्रति बदला-बदला नजर आया है। पता चला है कि कैप्टन ने इस बार जो भी मांगें कमेटी के सामने रखीं, उन्हें ध्यानपूर्वक सुना तो गया लेकिन उन्हें स्वीकार नहीं किया गया। कैप्टन की मुख्य मांग विधायक नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर थी। कैप्टन ने सिद्धू की तीखी बयानबाजी से पार्टी का अनुशासन बिगड़ने का…
Read MoreCategory: Punjab
हंगामा: पुरस्कार लौटाने गए बेरोजगार दिव्यांग खिलाड़ियों को पुलिस ने घसीटा, धक्कामुक्की
चंडीगढ़ पंजाब में दो विधायकों के बेटों को सरकारी नौकरी देने के विरोध में प्रदेश के बेरोजगार दिव्यांग पैरा खिलाड़ियों ने अपने पुरस्कार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को लौटाने का फैसला किया था। गुरुवार को ये खिलाड़ी चंडीगढ़ में सीएम आवास के बाहर पहुंचे। लेकिन देश को मेडल और मान सम्मान दिलाने वाले पैरा (दिव्यांग) एथलीट खिलाड़ियों ने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन उन्हें सड़कों पर घसीटा जाएगा और उनके साथ धक्कामुक्की की जाएगी। पंजाब के विभिन्न शहरों के 12 पैरा एथलीट गुरुवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री कैप्टन…
Read Moreकांग्रेस में कलह : अमरिंदर सिंह आज मिलेंगे सोनिया गांधी से , छह मंत्री और छह विधायक भी दिल्ली तलब
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। ऐसे में कैप्टन-सिद्धू के बीच का विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा। सिद्धू दोबारा से कैप्टन के खिलाफ हमलावर हो गए हैं। पंजाब कांग्रेस का विवाद सुलझाने के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति ने भी मंगलवार को ही पंजाब के छह मंत्रियों और छह विधायकों को दिल्ली बुला लिया है। इन नेताओं में ज्यादातर वही चेहरे हैं, जो मुख्यमंत्री द्वारा दो विधायकों के बेटों को सरकारी नौकरी देने का विरोध…
Read Moreपूर्व सीएम के आवास पहुंची एसआईटी, कोटकपूरा गोलीकांड मामले में होगी पूछताछ
चंडीगढ़ कोटकपूरा गोलीकांड मामले में पूछताछ करने के लिए एसआईटी मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के चंडीगढ़ स्थित आवास पहुंची। बादल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसलिए वे चंडीगढ़ स्थित विधायक आवास में एसआईटी के सवालों के जवाब देंगे। अक्तूबर 2015 में हुए कोटकपूरा गोलीकांड मामले में पूछताछ के लिए नौ जून को नई एसआईटी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को समन भेजकर 16 जून को पेश होने को कहा था। इस मामले में मोहाली में पूर्व मुख्यमंत्री से कुछ अहम बिंदुओं…
Read Moreभड़के सिद्धू: कैप्टन पर साधा निशाना, कहा-मैं शोपीस नहीं हूं जो सिर्फ चुनाव में काम आऊं
चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस में सब कुछ सही होने के आसार नजर नहीं आ रहे। हाईकमान की हर तरह की कोशिश के बावजूद नवजोत सिद्धू अमरिंदर सिंह की प्रधानी को मानने को तैयार नहीं हैं। सोमवार को सिद्धू फिर फॉर्म में नजर आए। उन्होंने हमेशा की तरह कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं शोपीस नहीं हूं जो केवल चुनाव में इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने फिर दोहराया कि वे उनके बॉस केवल राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी हैं। वे कैप्टन-बादल के बीच सांठगांठ के अपने आरोपों…
Read Moreचरम पर सियासत: कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे दिल्ली, केजरीवाल पंजाब में खेल गए मास्टर स्ट्रोक
चंडीगढ़ विधानसभा चुनाव की कगार पर खड़े पंजाब की सियासत रोज रंग बदल रही है। पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह चल रही है। नवजोत सिद्धू कैप्टन की सरदारी मानने को तैयार नहीं हैं। कोटकपूरा गोलीकांड पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद से पार्टी में जो विरोधी सुर उठे तो उन्हें दबाने के लिए हाईकमान को आगे आना पड़ा। इसी मामले में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को दिल्ली पहुंचे। वहीं दिल्ली से बाहर पार्टी को मजबूत करने में जुटे दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद…
Read Moreसियासी पारी: आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कुंवर विजय प्रताप, अरविंद केजरीवाल ने दिलाई एंट्री
चंडीगढ़ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को अमृतसर पहुंचे। केजरीवाल की मौजूदगी में पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप भी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब की सियासत में यह बड़ा उलट फेर माना जा रहा है। इस दौरान कुंवर के लिए केजरीवाल ने कहा कि ये भी अफसर थे और मैं भी अफसर था। कुंवर नेता नहीं हैं, इनके मां बाप भी नेता नहीं थे, मैं भी नेता नहीं, हमारी नेताओं की पार्टी नहीं है। हम देश के लिए आएं है। केजरीवाल ने कहा कि कुंवर आम आदमी के…
Read Moreगोलीकांड: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल नहीं हैं स्वस्थ्य फिर भी एसआईटी के प्रश्नों का देंगे जवाब
चंडीगढ़ पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसके बाद भी वह कोटकपूरा गोलीकांड मामले में मंगलवार को एसआईटी के सामने पेश होंगे। चंडीगढ़ स्थित विधायक आवास में वह मामले से जुड़े एसआईटी के सवालों के जवाब देंगे। अक्तूबर 2015 में हुए कोटकपूरा गोलीकांड मामले में पूछताछ के लिए नौ जून को नई एसआईटी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को समन भेजकर 16 जून को पेश होने को कहा था। इस मामले में मोहाली में पूर्व मुख्यमंत्री से कुछ अहम…
Read Moreपांच मंत्री व प्रदेशाध्यक्ष ने अपनी ही सरकार को घेरा, विपक्ष ने भी बोला हमला
चंडीगढ़ दो कांग्रेस विधायकों के बेटों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देने का मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का फैसला उनके लिए ही मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। विपक्ष के कड़े विरोध के बीच पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ समेत पार्टी के कई नेता खुलकर इसके विरोध में आ गए हैं। इस बीच, कैप्टन ने इस मामले में सफाई दी है। पत्रकारों से बातचीत में अपने फैसले को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष में ऐसा कोई परिवार है, जिसके सदस्यों ने देश के लिए…
Read Moreकैबिनेट ने मंजूर कीं छठे वेतन आयोग की सिफारिशें, एक जुलाई से बढ़ेगा वेतन
चंडीगढ़ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें छठे वेतन आयोग की अधिकांश सिफारिशों को मंजूरी दे दी गई। ये सिफारिशें 1 जुलाई, 2021 से लागू कर दी जाएंगी। छठा वेतन आयोग 1 जनवरी, 2016 से प्रभावी माना जाएगा। इस फैसले से सूबे के 5.4 लाख सरकारी कर्मचारियों और सेवामुक्त कर्मचारियों को लाभ होगा। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 6950 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 18000 रुपये प्रति माह करने को भी मंजूरी दी गई है। वेतन और पेंशन पिछले…
Read More