कैप्टन केजरीवाल की तर्ज पर करेंगे मुफ्त बिजली की घोषणा, पहले खरीद समझौतों की होगी समीक्षा

कैप्टन केजरीवाल की तर्ज पर करेंगे मुफ्त बिजली की घोषणा, पहले खरीद समझौतों की होगी समीक्षा

चंडीगढ़ चुनावी वर्ष में पंजाब सरकार उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। बिजली संकट से जूझ रहे राज्य के करीब 96 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को कैप्टन 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का तोहफा जल्द देंगे। पूर्व अकाली सरकार द्वारा किए गए बिजली खरीद के 139 समझौतों की समीक्षा के बाद कैप्टन यह बड़ा फैसला लेंगे। कांग्रेस हाईकमान की 18 सूत्री कार्यसूची में भी राज्य के लोगों को मुफ्त बिजली की योजना को प्राथमिकता दी गई है। इस सूची के जरिये राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर…

Read More

संविधानिक है सुरक्षा का अधिकार, लेकिन कानूनी कार्रवाई में ढाल नहीं बन सकता

संविधानिक है सुरक्षा का अधिकार, लेकिन कानूनी कार्रवाई में ढाल नहीं बन सकता

चंडीगढ़ अपने पति से अलग होकर प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही एक महिला की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर हाईकोर्ट ने फाजिल्का के एसएसपी को सुरक्षा की समीक्षा का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि सुरक्षा का अधिकार संविधानिक है, लेकिन इसे कानूनी कार्रवाई की स्थिति में ढाल बनाने का प्रयास नहीं करना चाहिए।  प्रेमी जोड़े ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए सुरक्षा की मांग की थी। इस मामले में लड़का कुंवारा है और महिला अपनी इच्छा से अपने पति को छोड़कर लिव…

Read More

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: चार अंतरराज्यीय चोरों को किया गिरफ्तार, 21 लग्जरी कारें बरामद

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: चार अंतरराज्यीय चोरों को किया गिरफ्तार, 21 लग्जरी कारें बरामद

मोहाली (पंजाब) पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के ऐसे चार शातिरों को दबोचा है, जिनके निशाने पर लग्जरी गाड़ियां होती थीं। इनके पास से 21 कारें बरामद हुई हैं। आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी रामजीत सिंह, चनप्रीत सिंह उर्फ चन्नी, गिरीश बैंबी उर्फ गैरी निवासी भिंखीपिंड जिला तरनतारन व मनिंदर सिंह निवासी गांव कलस जिला तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपी  पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा व यूपी में वाहन चुराते थे। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें लग्जरी गाड़ियां चुराने वाले गिरोह की सूचना मिली थी। एसपी (जांच)…

Read More

बिजली पर बवाल: आज आप घेरेगी अमरिंदर सिंह का फार्म हाउस

बिजली पर बवाल: आज आप घेरेगी अमरिंदर सिंह का फार्म हाउस

चंडीगढ़ भीषण गर्मी में बिजली न मिलने के कारण पंजाब के लोग घरों से निकलकर धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं और केवल एक व्यक्ति अपने घर में बैठा आनंद ले रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी ने यह बात कही।  आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने कहा कि आप तीन जुलाई को सुबह 11 बजे कैप्टन के सिसवां फार्म हाउस का घेराव करेगी और वहां का मीटर चेक करके पता लगाएंगे कि यहां कितने घंटे बिजली का…

Read More

चुनाव: केजरीवाल ने बिजली को बनाया मुद्दा लेकिन तरकश में बाकी हैं ये तीर, विपक्षी दलों ने बोला हमला

चुनाव: केजरीवाल ने बिजली को बनाया मुद्दा लेकिन तरकश में बाकी हैं ये तीर, विपक्षी दलों ने बोला हमला

चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तरकश में अभी बिजली के अलावा कई और तीर हैं। इनमें बेरोजगारी, नहरी पानी, नशा और रेत माफिया समेत अन्य गंभीर मुद्दे हैं। रणनीति के तहत चुनाव से पहले केजरीवाल एक-एक मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर होंगे। बिजली बिल माफ करने की घोषणा करके एक तरह से केजरीवाल ने पंजाब की राजनीति में करंट ला दिया है, क्योंकि बिजली पंजाब में शुरू से ही चुनावी मुद्दा रहा है।  2017 विधानसभा…

Read More

बादल ने नवजोत सिद्धू को बताया अनियंत्रित मिसाइल, सिद्धू का जवाब-आप हो निशाने पर

बादल ने नवजोत सिद्धू को बताया अनियंत्रित मिसाइल, सिद्धू का जवाब-आप हो निशाने पर

चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल और कांग्रेस विधायक नवजोत सिद्धू आमने-सामने आ गए। सुखबीर ने नवजोत सिंह सिद्धू को ऐसी गुमराह मिसाइल बताया जो किसी के नियंत्रण में नहीं है और जो खुद सहित किसी भी दिशा में हिट कर सकती है। सुखबीर ने कहा कि आज पंजाब को अभिनय करने वाले की नहीं बल्कि राज्य के विकास के बारे में सोचने वाले की जरूरत है। इस पर नवजोत सिद्धू ने तुरंत ट्वीट कर जवाब दिया। सिद्धू…

Read More

सिद्धू दिल्ली रवाना, राहुल और प्रियंका से करेंगे मुलाकात

सिद्धू दिल्ली रवाना, राहुल और प्रियंका से करेंगे मुलाकात

चंडीगढ़ कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को नई दिल्ली में प्रियंका और राहुल गांधी से मुलाकात के लिए अपने पटियाला स्थित आवास से रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए सिद्धू को आलाकमान ने दोबारा बातचीत के लिए बुलाया है। इससे पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी दूसरी बार बातचीत के लिए बुलाया गया था। उनकी बैठक आलाकमान की ओर से गठित तीन सदस्यीय समाधान समिति से ही हुई थी और वे पार्टी…

Read More

चंडीगढ़ आया था दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना, पुलिस ने दर्ज किया केस 

चंडीगढ़ आया था दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना, पुलिस ने दर्ज किया केस 

चंडीगढ़ चंडीगढ़ में शनिवार को राजभवन कूच करते किसानों का समर्थन करने दिल्ली हिंसा का आरोपी और एक लाख का इनामी लक्खा सिधाना भी पहुंचा था। अब चंडीगढ़ पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिधाना की एक तस्वीर भी सामने आई है। इसमें वह किसान नेता राजिंदर सिंह (दीप सिंह वाला) के साथ दिख रहा है। हालांकि सेक्टर-17 थाना पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह तस्वीर चंडीगढ़ मार्च की है या कहीं और की है। 26 जनवरी को लाल किले में हिंसा फैलाने का…

Read More

केंद्रीय मंत्री का विरोध: कृषि कानूनों से नाराज किसानों ने सोम प्रकाश को दिखाए काले झंडे, पुतला भी जलाया

केंद्रीय मंत्री का विरोध: कृषि कानूनों से नाराज किसानों ने सोम प्रकाश को दिखाए काले झंडे, पुतला भी जलाया

होशियारपुर (पंजाब) पंजाब के होशियारपुर में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश को काले झंडे दिखाए। वहीं कुछ किसानों ने काफिले को रोकने की कोशिश भी की। मामला होशियारपुर के छाब्बेवाल का है। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।  विभिन्न किसान संगठनों ने विरोध किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए पुतला जलाया। सोम प्रकाश पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में संवाददाता सम्मेलन करने पहुंचे थे। जब इसके बारे में किसानों को पता चला तो वह विरोध करने के लिए पहुंच गए। केंद्रीय…

Read More

आरोप: स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू बोले- केंद्र से कम वैक्सीन मिलने से पंजाब में टीकाकरण प्रभावित

आरोप: स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू बोले- केंद्र से कम वैक्सीन मिलने से पंजाब में टीकाकरण प्रभावित

चंडीगढ़ कोरोना की तीसरी संभावित लहर की दस्तक से पहले पंजाब में प्रत्येक नागरिक के टीकाकरण को यकीनी बनाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन भारत सरकार की तरफ से पंजाब में कोविड-19 टीकों की कम सप्लाई के कारण टीकाकरण मुहिम काफी प्रभावित हुई है। यह बात गुरुवार को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कही। स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र सरकार से कहा कि वह पंजाब को कम से कम 2 लाख टीके प्रतिदिन की आपूर्ति करना सुनिश्चित करे, ताकि कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक…

Read More