MMS Case: आरोपी छात्रा और युवक की रोहड़ू में हुई थी दोस्ती, लंबे समय से थे संपर्क में

MMS Case: आरोपी छात्रा और युवक की रोहड़ू में हुई थी दोस्ती, लंबे समय से थे संपर्क में

रोहड़ू चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी छात्रा और युवक सनी की दोस्ती शिमला के रोहड़ू में हुई थी। लंबे समय से वे फोन से एक दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस छानबीन कर रही है कि आखिर सनी को ऐसे वीडियो छात्रा क्यों भेजती थी। दोनों में दोस्ती ही है या छात्रा को युवक ब्लैकमेल तो नहीं कर रहा था। हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। युवक रोहडू में बेकरी की दुकान पर कार्य करता है। पंजाब पुलिस रविवार…

Read More

वीडियो लीक कांड: आरोपी छात्रा गिरफ्तार, सीएम ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश, शिमला तक पहुंची आंच

वीडियो लीक कांड: आरोपी छात्रा गिरफ्तार, सीएम ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश, शिमला तक पहुंची आंच

मोहाली मोहाली की नामी निजी यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब हॉस्टल में रही एक छात्रा ने अन्य छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर शिमला में बैठे दोस्त के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल करा दिए। जैसे ही छात्राओं को पता चला तो यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया। छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और नारेबाजी शुरू हो गई। इसी बीच एक छात्रा को दिल का दौरा पड़ गया, जबकि कुछ की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। आरोपी छात्रा…

Read More

माननीयों की बढ़ेगी सुरक्षा, ऑपरेशन लोटस मामले में विजिलेंस ब्यूरो रोजाना दो विधायकों के दर्ज करेगा बयान

माननीयों की बढ़ेगी सुरक्षा, ऑपरेशन लोटस मामले में विजिलेंस ब्यूरो रोजाना दो विधायकों के दर्ज करेगा बयान

चंडीगढ़ पंजाब विजिलेंस ब्यूरो विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में रोजाना दो -दो विधायकों के बयान दर्ज करेगा। विधायकों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा पर मान सरकार गिराने की कोशिश का आरोप लगाया था। उन्होंने आप के 10 विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये देने की पेशकश और कुछ विधायकों को धमकाने का आरोप भी लगाया था। इसके बाद वह कुछ विधायकों के साथ डीजीपी गौरव यादव से मिले और लिखित शिकायत दी। मोहाली…

Read More

गैंगस्टर्स और तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, खुफिया जानकारी पर कार्रवाई

गैंगस्टर्स और तस्करों  को पकड़ने के लिए पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, खुफिया जानकारी पर कार्रवाई

जालंधर (पंजाब) मुख्यमंत्री और डीजीपी पंजाब की ओर से शनिवार को बैन पंजाब मुहिम के तहत पंजाब भर में शहरों और गांवों के कुछ इलाके चिन्हित किए गए जहां गैंगस्टरों, ड्रग पेडलरों और हार्डकोर क्रिमिनल को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसको एडीजीपी लेवल के अधिकारियों ने गाइड किया। इसी के तहत जालंधर के वेस्ट हलके के शिव नगर में एडीजीपी वेलफेयर पंजाब प्रवीण कुमार सिन्हा की अगुवाई में पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू, डीसीपी सिक्योरिटी एंड ऑपरेशन नरेश डोगरा ने टीम के साथ इलाके में सर्च की।…

Read More

आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा आज, अरविंद केजरीवाल करेंगे नेतृत्व

आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा आज, अरविंद केजरीवाल करेंगे नेतृत्व

चंडीगढ़ दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज आदमपुर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे और रैली को संबोधित करेंगे। आदमपुर के क्रांति चौक से तिरंगा यात्रा’ शुरू होगी। हरियाणा विधानसभा से विधायक के रूप में कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री का हिसार दौरा काफी महत्व रखता है।बिश्नोई कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है। आदमपुर सीट बिश्नोई का गढ़ मानी जाती है। इसके अलावा हरियाणा में पंचायत चुनाव भी होने हैं।…

Read More

पंजाब में नशे के खिलाफ आप सरकार का बड़ा एक्शन, दो माह में4223 नशा तस्कर गिरफ्तार, NDPS के तहत 3236 FIR दर्ज

पंजाब में नशे के खिलाफ आप सरकार का बड़ा एक्शन, दो माह में4223 नशा तस्कर गिरफ्तार, NDPS के तहत 3236 FIR दर्ज

चंडीगढ़ भगोड़ों को गिरफ्तार करने की विशेष मुहिम के तहत इस हफ्ते एनडीपीएस केसों में 16 और भगोड़ों को गिरफ्तार किए जाने के साथ ही गिरफ्तारियों की कुल संख्या 263 हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशे को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से विशेष मुहिम शुरू की थी। अब इसका असर दिखने लगा है। दो महीने पूरे होने के बाद पंजाब पुलिस ने पांच जुलाई से अब तक 562 बड़ी मछलियों समेत 4223 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 3236 एफआईआर दर्ज…

Read More

गोलीकांड में पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की पेशी आज, एसआईटी करेगी पूछताछ

गोलीकांड में पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की पेशी आज, एसआईटी करेगी पूछताछ

चंडीगढ़ पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिअद प्रधान सुखबीर बादल आज 2015 के बहिबल कलां फायरिंग केस की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश होंगे। एसआईटी ने बुधवार को समन जारी कर सुखबीर बादल को छह सितंबर को पेश होने को कहा था। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नौनिहाल सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले सुखबीर बादल को 14 अक्तूबर 2015 को बाजाखाना पुलिस स्टेशन में दर्ज दो प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के संबंध में पंजाब पुलिस अधिकारी संस्थान, सेक्टर 32,…

Read More

विजिलेंस आज पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को कोर्ट में पेश करेगी

विजिलेंस आज पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को कोर्ट में पेश करेगी

चंडीगढ़ खाद्यान्न परिवहन निविदा घोटाले के आरोप में पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु को विजिलेंस की टीम आज कोर्ट में पेश करेगी। देर रात आशु की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद विजिलेंस ने उन्हें ब्यूरो में दवाई मंगवा कर दी। पूर्व मंत्री को सोमवार शाम लुधियाना के सैलून में बाल कटवाते समय गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि बीते हफ्ते लुधियाना की दाना मंडी में वाहनों के फर्जी पंजीकरण नंबरों पर परिवहन टेंडर आवंटित करने के घोटाले में एक फर्म के तीन लोगों…

Read More

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को समर्पित किए 25 और आम आदमी क्लीनिक, अब राज्य में हो गए 100 आम आदमी क्लीनिक

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को समर्पित किए 25 और आम आदमी क्लीनिक, अब राज्य में हो गए 100 आम आदमी क्लीनिक

चंडीगढ़ पंजाब में लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को 25 और आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मुफ्त में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से ऐसे क्लीनिकों का जाल बिछाते हुए हमने आज 25 और क्लीनिक लोगों को समर्पित किए हैं, जो 15 अगस्त को समर्पित किए 75 क्लीनिकों के अतिरिक्त हैं।’ उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसे क्लीनिक राज्य के कोने-कोने में खोले जाएंगे, जिनसे लोगों को मुफ्त में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया…

Read More

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के 11 अधिवक्ता बने जज, कानून मंत्री किरण रिजिजू ने दी बधाई

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के 11 अधिवक्ता बने जज, कानून मंत्री किरण रिजिजू ने दी बधाई

नई दिल्ली/चंडीगढ़ राष्ट्रपति ने रविवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के 11 एडवोकेट को हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त करने के आदेश जारी किया। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 13 एडवोकेट के नामों की सिफारिश की थी। सूत्रों के मुताबिक एडवोकेट एचएस बराड़ और कुलदीप तिवारी के नाम पर फिलहाल मुहर नहीं लगी है। हाईकोर्ट में जजों के 85 पद स्वीकृत हैं। नई नियुक्तियों के बावजूद 28 पद अब भी खाली हैं। कानून मंत्री किरण रिजिजू ने नए जजों की सूची को ट्वीट कर सभी को बधाई दी है। कानून मंत्रालय…

Read More