पिकअप गाड़ी समेत 2420 लीटर मिट्टी का तेल पक ड़ा, 2 गिरफ्तार

तपा मंडी (गर्ग): एस.एस.पी. बरनाला स्नेहदीप शर्मा के दिशा-निर्देशों में चलाई नाइट पुलिसिंग स्कीम के सार्थक परिणाम निकलने शुरू हो गए हैं। इसी शृंखला के अंतर्गत थाना रूड़ेके कलां की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान अवैध तौर पर एक पिकअप गाड़ी में से 2420 लीटर मिट्टी का तेल बरामद करके 2 व्यक्तियों को काबू कर केस दर्ज कर लिया है। पिकअप गाड़ी में 11 ड्रम मिट्टी का तेल बरामद हुआ। गाड़ी के चालक हरीश चंद पुत्र हुक्म चंद अरोड़ा और साथ बैठे दलजीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी लुधियाना के खिलाफ…

Read More

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक की कई कुर्सियां क्षतिग्रस्त

फगवाड़ा (मुकेश): रेलवे स्टेशन पर यात्री वर्ग को बैठने की सीटें कम होने के कारण ट्रेनों का इंतजार करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। फगवाड़ा के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक का साइज लगभग 814 मीटर लंबा है ऐसे में जितनी कुर्सियां मुसाफिरों के बैठने हेतु चाहिएं वे उपलब्ध न होने से यात्री वर्ग को काफी परेशानी से रू-ब-रू होना पड़ता है। दिलचस्प पहलू यह भी है कि प्लेटफार्म एक पर लगी कई कुर्सियां (क्षतिग्रस्त) टूटी हालत में हैं दूसरी तरफ रेल प्रशासन का इस बाबत कार्रवाई…

Read More

11 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

कपूरथला (भूषण): 11 दिन बीतने के बाद भी तलवंडी चौधरियां थाने की हवालात की छत तोड़कर फरार हुए 3 लुटेरों को पकडऩे में जिला पुलिस पूरी तरह नाकाम रही है। फरार हुए उक्त लुटेरों के प्रदेश से बाहर भाग जाने की संभावनाओं के मद्देनजर अब ऐसा प्रतीत होता है कि मामले का नतीजा भी शायद पिछले साल अगस्त महीने में फगवाड़ा के रावलपिंडी थाने से हुए जाली करंसी मामले में शामिल आरोपियों के फरार होने जैसा ही होगा। गौरतलब है कि करीब 11 दिन पहले थाना तलवंडी चौधरियां में प्रोडैक्शन…

Read More

मां को कमरे में बंद करके बेटी से गैंग रेप

बटाला (बेरी): निकटवर्ती गांव पैड़ेवाल में विधवा मां को कमरे में बंद करके 5 व्यक्तियों ने उसकी बेटी से गैंग रेप किया और नकदी व स्वर्णाभूषण चोरी कर लिए। थाना रमदास के एस.एच.ओ. गुरबिन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की शादीशुदा है। आरोपियों की पहचान टोनी, सुख व लव के रूप में हुई है जबकि उनके2 अज्ञात साथियों की पहचान नहीं हुईहै।

Read More

11 किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार

कपूरथला (भूषण): थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने गत रात्रि कपूरथला-जालंधर मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान साइंस सिटी के नजदीक मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से संबंधित एक तस्कर से 11 किलो अफीम बरामद की है। बरामद अफीम प्रदेश के कुछ बड़े अफीम तस्करों को मुहैया कराई जानी थी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिला पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला पुलिस प्रमुख इंद्रबीर सिंह ने बताया कि डिप्टी सी.एम. सुखबीर सिंह बादल के आदेशों पर प्रदेशभर में चल रहे…

Read More

पटियाला हाईवे मार्ग जाम करने की दी चेतावनी

संगरूर (रूपक): क्षेत्र के चुने हुए नुमाइंदों के साथ-साथ जिला प्रशासन द्वारा भी दलितों के गुरुओं, पीर-पैगंबरों के नाम पर बने स्थानों की बिल्कुल ही बेकद्री की जा रही है जबकि इनके द्वारा भाजपा नेता के नाम पर पार्क आदि बना कर सरकारी फंडों का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह विचार पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव व लोकसभा पटियाला की प्रभारी पूनम कांगड़ा ने प्रकट किए। उन्होंने रोष जाहिर करते हुए कहा कि गत दिनों डिप्टी कमिश्नर द्वारा शहर के 2 पार्कों में लगाए गए फव्वारों का उद्घाटन भी…

Read More

गोदामों में अनाज की हो रही बर्बादी से लोग परेशान

मालेरकोटला (जहूर): केन्द्र सरकार की लाखों कोशिशों के बावजूद सरकारी गोदामों में अनाज की बेकद्री होने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा। इसी प्रकार का ही एक ताजा मामला शहर के फूड सप्लाई विभाग के गोदामों में देखने को मिल रहा है। अनाज की बदबू से क्षेत्रवासियों ने परेशान होकर फूड सप्लाई कार्यालय में पहुंच कर अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। क्षेत्र के लोगों ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए निसार बानो, अब्दुल राशीद, मो. जमील, लियाकत अली, अब्दुल सत्तार, अख्तर अली, मो. रिशाद, मो. शरीफ, मो. गुलाम गामा…

Read More

40 किलो भुक्की सहित काबू

संगरूर/शेरपुर (अनीश): पुलिस के ए.एस.आई. गुलशन सिंह ने सुखजिंद्र सिंह पुत्र बारू मल निवासी धूरी हाल आबाद पत्ती खलील से 40 किलो भुक्की बरामद करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रमुख हरविंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी छन्ना रोड पर गश्त कर रही थी और आरोपी सुखजिंद्र सिंह साइकिल पर थैला लेकर आ रहा था जिसकी तलाशी ली तो उसमें से 40 किलो भुक्की बरामद हुई जिसके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस मौके पर हवलदार निर्मल सिंह, हवलदार मलकीत सिंह, हवलदार भोला सिंह व मनजीत सिंह…

Read More

पत्रकार पर जानलेवा हमला

अहमदगढ़ (तायल): शहर में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब प्रधान नगर कौंसिल रविन्द्र पुरी के निवास पर शहर के ही कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्रकार रविन्द्र पुरी के पुत्र शिव पुरी ने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज करवाई है जिसमें कहा गया है कि बीती रात करीब 12 बजे शहर के निवासी हरगुरचेत सिंह गुरी, उसके पुत्र रशविन्द्र सिंह, पौत्रा ईमान सिंह, भतीजा सेवा सिंह गुगनी तथा इनका एक नजदीकी रिश्तेदार अमोलक सिंह गिल निवासी फरीदकोट तेजधार…

Read More

गौशाला में गऊओं को लगाए जा रहे हैं आक्सीटोसिन इंजैक्शन

सुनाम (बांसल): लोग कैमिकल व जहर (गैर-कुदरती ढंग से) रहित दूध प्राप्त करने के लिए गौशाला का शुद्ध दूध पीकर संतुष्ट होते हैं लेकिन शायद उन्हें पता नहीं है कि एक गऊशाला में भी गऊओं को आक्सीटोसिन वाला जहर प्रतिदिन दिया जा रहा है। अब इस मामले में डी.सी. संगरूर कुमार राहुल ने दुख व्यक्त किया है व कार्रवाई के आदेश दिए हैं। गऊओं की सेवा करने के लिए पहुंचे पार्षद बलजीत सिंह, बिजली बोर्ड से संबंधित जगदेव सिंह बाइया व अन्य लोगों ने मीडिया को दिखाया कि गऊओं से…

Read More