नई दिल्ली पैनल में वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े, वजाहत हबीबुल्ला और साधना रामचंद्रन शामिल एक तरफ का रास्ता खोलने पर बन सकती है सहमति नागरिकता संशोधन कानून के विरोध राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे मुलाकात शाहीन बाग का प्रदर्शन खत्म कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बना पैनल बुधवार को प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर सकता है। पैनल में शामिल वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े, वजाहत हबीबुल्ला और साधना रामचंद्रन ने एक सर्वमान्य हल के विभिन्न विकल्पों पर विचार किया है। इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि वे बातचीत…
Read MoreCategory: North Zone
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर सकते हैं : विधायक महेंद्र भट्ट
देहरादून गैरसैंण(भराड़ीसैंण) विधानसभा में तीन मार्च से शुरू होने जा रहा बजट सत्र ऐतिहासिक हो सकता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर सकते हैं। बदरीनाथ विधानसभा के भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से इस बारे में बातचीत हुई है। उन्होंने उनकी मांग पर सहमति जताई है। भट्ट ने बताया कि वे और कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी मुख्यमंत्री से मिले थे। हमने मुख्यमंत्री से भराड़ीसैंण में होने वाले सत्र के दौरान गैरसैंण को उत्तराखंड की…
Read Moreदिल्लीवालों को दी गई दस गारंटी पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक्शन
नई दिल्ली दिल्ली की नई सरकार कामकाज संभालते ही एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का फोकस चुनाव के दौरान जारी किए गए गारंटी कार्ड पर है। इस बारे में उन्होंने बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से दी गई दस गारंटी की कार्ययोजना पर चर्चा होगी। छात्रों की मुफ्त बस यात्रा, 24 घंटे पानी की सप्लाई, यमुना नदी की सफाई और मोहल्ला मार्शल की तैनाती पर खास फोकस रहेगा। दरअसल, दिल्ली चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने सरकार…
Read Moreकालाअंब स्थित डिजिटल विजन दवा कंपनी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई,
कालाअंब (सिरमौर) जम्मू-कश्मीर में खांसी-जुकाम कोल्ड बेस्ट सीरप के सेवन से कई बच्चों की मौत और किडनी खराब होने के बाद कालाअंब स्थित मेसर्स डिजिटल विजन कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। सीरप उत्पादन पर पाबंदी के बाद सरकार ने अब कंपनी में सभी प्रकार की दवाइयों के उत्पादन पर रोक लगा दी है। गुपचुप तरीके से दवाओं का उत्पादन न हो, इसकी निगरानी के लिए सरकारी कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान के अनुसार, सरकारी दस्तावेजों से मिलान के लिए कंपनी…
Read Moreप्राक्कलन समिति ने अवैध खनन पर आला अधिकारियों को किया तलब
शिमला अवैध खनन को लेकर सुर्खियों में लगातार बने रहने वाला ऊना जिला अब खनन अधिकारियों के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। विपक्ष के नेताओं की ओर से लगातार सवाल उठाए जाने के बीच विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने जिले में अवैध खनन को लेकर अब उद्योग विभाग के आला अधिकारियों को तलब कर लिया है। बुधवार को समिति की बैठक होनी है जिसमें तीनों ही अफसरों से खनन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर स्पष्टीकरण लिया जा सकता है। दरअसल, कुछ समय पहले समिति ने ऊना जिले…
Read Moreहिमाचल में दवाओं के सैंपल फेल हुए तो मालिक के खिलाफ आपराधिक मामला किया जाएगा दर्ज, अधिसूचना जारी
शिमला हिमाचल के सिरमौर में कालाअंब स्थित मैसर्ज डिजिटल विजन दवा कंपनी के सुर्खियों में आने और दो साल के भीतर 200 से ज्यादा दवाइयों के सैंपल फेल होने के बाद राज्य सरकार ने शिकंजा कस दिया है। अधिसूचना जारी कर सरकार ने कहा है कि दवाओं के सैंपल बार-बार फेल हुए तो अब कंपनी का लाइसेंस रद्द कर मालिक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश भर में करीब 750 फार्मा उद्योग स्थापित हैं। दवाओं की गुणवत्ता मानकों के अनुकूल न होने पर सात दिनों के भीतर…
Read Moreज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 121 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं व लोकार्पण किए
शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिले के अपने प्रवास के दौरान ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में 121 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं व लोकार्पण किए। ज्वालामुखी के कथोग में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए ज्वालाजी में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद् का मण्डल और मझीण में लोक निर्माण विभाग का उप-मण्डल खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश के लोगों को पारदर्शी व…
Read Moreआज एचएएल अधिकारियों के साथ बैठक व ‘परिवर्तन कुंभ’ में शामिल होंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
लखनऊ रक्षामंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर लखनऊ आएंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सोमवार को बताया कि रक्षामंत्री सुबह 11:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे दिलकुशा आवास जाएंगे, जहां दोपहर 12 बजे एचएएल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। राजनाथ दोपहर दो बजे एकल अभियान के अंतर्गत ‘परिवर्तन कुंभ’ में शामिल होने के लिए कानपुर रोड स्थित राम मनोहर लोहिया विधि विवि पहुंचेंगे। शाम 4 बजे वे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Read Moreसामूहिक आत्महत्या मामले में कोर्ट ने पूर्व डीआईजी, डीएसपी समेत छह लोगों को दोषी करार दिया
अमृतसर चौकमुनी इलाके में परिवार के पांच लोगों द्वारा की गई सामूहिक आत्महत्या के मामले में तत्कालीन एसएसपी अमृतसर व डीआईजी पद से रिटायर हुए कुलतार सिंह, डीएसपी हरदेव सिंह समेत छह लोगों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। सेशन जज संदीप सिंह बाजवा की अदालत सभी दोषियों को 19 फरवरी को सजा सुनाएगी। अदालत के इस आदेश के बाद सभी दोषियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में अमृतसर की केंद्रीय जेल में भेज दिया है। अक्टूबर 2005 में एक व्यक्ति ने पत्नी, बेटे, बेटी और मां के साथ आत्महत्या कर…
Read Moreक्यूरेटिव या दया याचिका दायर की गई तो निर्भया के दोषियों की फांसी एक बार फिर टल जाएगी
नई दिल्ली निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने से पहले नियमों के तहत 14 दिन का समय दिया गया है। दोषी पवन के पास अब भी क्यूरेटिव और दया याचिका दायर करने के विकल्प हैं। इस अवधि में उसकी ओर से क्यूरेटिव या दया याचिका दायर की गई तो डेथ वारंट कानूनी तौर पर फिर से स्थगित हो जाएगा और फांसी एक बार फिर टल जाएगी।पटियाला हाउस कोर्ट में सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान पवन के वकील रवि काजी ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि क्यूरेटिव या…
Read More