नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक औपचारिक अधिसूचना के माध्यम से वकीलों से कहा है कि वे कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अगले आदेश तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई के दौरान कोट और लंबे गाउन न पहनें। प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे ने कहा कि ये परिधान नहीं पहनने चाहिए क्योंकि ये आसानी से वायरस की चपेट में आ सकते हैं। शीर्ष अदालत के सेक्रेटरी जनरल एस कालगांवकर द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘मेडिकल परामर्श को ध्यान में रखते हुए सभी को सूचित किया जाता है…
Read MoreCategory: North Zone
बीसीसीएल का अधिकारी ले रहा था रिश्वत, सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया
नई दिल्ली सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के एक अधिकारी को कथित तौर पर 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने यह शिकायत की थी कि झारखंड में धनबाद के कुसुंदा क्षेत्र स्थित बीसीसीएल के पूर्वी बसुरिया कोलियरी के अधिकारी भुतेश्वर प्रसाद साव ने भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी आदि भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए उनसे 25,000 रुपये की रिश्वत मांगी है। सीबीआई प्रवक्ता आर के…
Read Moreपंजाब में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच चुका है 1924 अब तक 32 गंवा चुके हैं जान
चंडीगढ़ पंजाब में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 1924 तक पहुंच चुका है। हालांकि इनमें से 200 लोगों ने इस जानलेवा वायरस को मात दे दिया है। वहीं राज्यभर में इस महामारी से 32 लोग अब तक जान गंवा चुके हैं।
Read Moreबसें चलाने की तैयारी में हिमाचल सरकार, पढ़ें पूरा मामला
शिमला लॉकडाउन-4 में हिमाचल सरकार प्रदेश में बसें चलाने की तैयारी कर ली है, लेकिन इसके लिए केंद्रीय दिशा-निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश आने के बाद ही सरकार इस पर फैसला लेगी। हालांकि सरकार 50 फीसदी सरकारी और 50 फीसदी निजी बसें चलाने पर विचार कर रही है। इस बारे में राज्य कैबिनेट बैठक में भी चर्चा हुई है। बुधवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में हुई हिमाचल कैबिनेट बैठक के बाद शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि इस बारे में…
Read Moreहिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने लिए कई फैसले,आर्थिक पैकेज की घोषणा के लिए किया पीएम मोदी का धन्यवाद
शिमला हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों से निपटने के लिए देश के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया गया। यह पैकेज कमजोर वर्गों, व्यवसाय समुदाय, श्रमिकों और आम जनता को राहत प्रदान करके देश की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा। यह पैकेज एक मजबूत, जीवंत और आत्मनिर्भर…
Read Moreप्रदेश में बिजली की दरें बढ़ने की संभावना कम, 25 मई तक बिजली दरों को लेकर घोषणा हो जाएगी
शिमला वैश्विक महामारी कोरोना के चलते इस साल प्रदेश में बिजली की दरें बढ़ने की संभावना कम ही है। मंगलवार शाम तक विद्युत नियामक आयोग के पास ई-मेल से दर्ज हुए सुझाव और आपत्तियों में अधिकांश लोगों ने इस कठिन दौर में बिजली दरें न बढ़ाने की मांग की है। आयोग ने अब सुझाव और आपत्तियों पर मंथन शुरू कर दिया है। संभावित है कि 25 मई तक बिजली दरों को लेकर घोषणा हो जाएगी। प्रदेश सरकार बिजली के प्रति यूनिट स्लैब पर कोविड सेस लगाने का भी विचार कर…
Read Moreहिमाचल आने और जाने वाले लोगों का विवरण
शिमला देश के विभिन्न राज्यों से हिमाचल आने और प्रदेश से विभिन्न राज्यों को जाने के लिए 1,28,745 लोग इंतजार में हैं। ये लोग परिवहन व्यवस्था के लिए सरकार की मदद के लिए टकटकी लगाए हैं। हिमाचल से बिहार जाने को करीब 31 हजार और उत्तर प्रदेश के लिए लगभग 21 हजार लोगों ने आवेदन किया है। देश भर में लॉकडाउन के बाद हिमाचल आने के लिए कुल 56,162 लोगों ने सरकार से मदद के लिए गुहार लगाई है। देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में जाने को…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट में बैठेगी एकल पीठ, जमानत और ट्रांसफर जैसे मामलों पर होगी सुनवाई
नई दिल्ली लंबित मुकदमों के जल्द निपटारे की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए सुप्रीमकोर्ट ने जमानत और ट्रांसफर मामलों की सुनवाई एकल पीठ के समक्ष करने का निर्णय लिया है। बुधवार से यह नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी। यह पहली बार होगा जब सुप्रीमकोर्ट में एकल पीठ बैठेगी और मामलों का निपटारा करेगी। अब तक सुप्रीमकोर्ट में कम से कम दो सदस्यीय पीठ बैठती थी। सुप्रीमकोर्ट द्वारा सर्कुलर जारी कर यह जानकारी दी गई है। बुधवार से एकल पीठ जमानत से जुड़ी उन तमाम विशेष अनुमति याचिका पर…
Read Moreसंबित पात्रा के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई रिपोर्ट
नई दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास का आरोप है कि भाजपा नेता ने देश के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर अपलोड कर विवादित बातें लिखी हैं। वहीं मामला दो बड़े राजनीतिक पार्टियों से जुड़े होने के चलते पुलिस भी कुछ कहने से बच रही है। हालांक पुलिस जांच के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की बात कह रही है।…
Read Moreखुफिया एजेंसियों को आतंकी हमले के मिले इनपुट, घाटी में अलर्ट पर सुरक्षाबल
जम्मू : रमजान का 17वां दिन, जो जंग ए बद्र की लड़ाई का दिन भी है। इसी दिन आतंकवादियों ने पिछले कुछ वर्षों से घाटी में सुरक्षाबलों और प्रतिष्ठानों पर हमला किया है। इसी को लेकर खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि आतंकवादी सुरक्षाबलों पर हमले करने की कोशिश कर सकते हैं। इसी के चलते कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों ने पुष्टि की है कि खुफिया एजेंसियों द्वारा इनपुट के बाद अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि पिछले चार महीनों में,…
Read More