बठिंडा किसान आंदोलन का पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर हरपाल सिंह निवासी बठिंडा ने भी समर्थन किया। रविवार को पूर्व इंस्पेक्टर ने अच्छी सेवाएं निभाने के बदले मिले दो राष्ट्रपति अवार्ड वापस करने का एलान किया। पूर्व इंस्पेक्टर सिंह ने राष्ट्रपति को अवार्ड वापस करने संबंधी लिखे पत्र में कहा है कि कृषि कानूनों को लेकर पंजाब एवं अन्य राज्यों के किसानों को भारत सरकार की ओर से अपमानित किया जा रहा। किसानों को अपमानित करने के रोष में वह अपने दोनों राष्ट्रपति अवार्ड वापस कर रहे। उन्होंने कहा कि…
Read MoreCategory: North Zone
चुनाव के चौथे चरण में 34 सीटों पर 249 प्रत्याशी, मतदान आज
जम्मू जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद चुनाव के चौथे चरण की 34 सीटों पर आज मतदान होगा। जम्मू संभाग और कश्मीर में 17-17 सीटों पर कुल 249 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रदेश चुनाव आयोग ने सुरक्षा व चुनाव प्रबंधन संबंधी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कश्मीर संभाग के सभी मतदान केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। चौथे चरण में कुल 717322 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 376797 पुरुष और 340525 महिला मतदाता हैं। कश्मीर संभाग में 17 सीटों पर 138 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।…
Read Moreहिमाचल प्रदेश में सड़कों का निर्माण तय समय में पूरा करने पर होंगे प्रोत्साहन राशि के पात्र
शिमला हिमाचल प्रदेश में तय समय में सड़कों का निर्माण किया तो केंद्र सरकार अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देगी। इस बारे में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हिमाचल सरकार को पत्र भेजा है। अप्रैल से दिसंबर तक लक्षित लंबाई को पूरा करने पर 20 प्रतिशत और इसी अवधि में सड़क निर्माण में नई तकनीक का इस्तेमाल किया तो 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यह पत्र उप सचिव केएम सिंह की ओर से प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव लोक निर्माण को भेजा गया है। प्रदेश में अप्रैल से दिसंबर के बीच लक्ष्य…
Read Moreहिमाचल में तैयार किया जा रहा है नया स्वरूप
शिमला हिमाचल में अब न तो अनुसूचित जाति और न ही अनुसूचित जनजाति की उपयोजना होगी। इन वर्गों की उपयोजनाओं को अब विकास कार्यक्रम का नाम दिया गया है। अगला बजट अब नए स्वरूप में होगा। इसमें योजना और गैर योजना की मदों को भी खत्म किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के इस बजट को अब पूंजीगत और राजस्व व्यय इन दो भागों में ही विभाजित किया जा रहा है। इन दिनों बजट का नया स्वरूप तैयार किया जा रहा है। कोरोना काल में हिमाचल का अगला वार्षिक…
Read Moreकिसान आंदोलन और कोरोना के चलते सैकड़ों बस रूट बंद
शिमला कोरोना और किसान आंदोलन के चलते परिवहन निगम के सैकड़ों बस रूट बंद हो गए हैं। किसान आंदोलन के चलते दिल्ली, पंजाब के लिए परिवहन निगम ने बसें भेजनी बंद कर दी हैं। प्रदेश में भी 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के चलते निगम ने कई रूट मर्ज कर दिए हैं। निजी बस ऑपरेटरों ने कई रूटों पर बसें चलाना बंद कर दी हैं। इसका कारण बसों में 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के अलावा सरकार की ओर से टैक्स माफ न किया जाना है। परिवहन निगम के दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के सभी…
Read Moreस्वदेशी रैपिड किट से घर बैठे कर सकेंगे टीबी की जांच
मंडी देश में टीबी रोग की पहचान के लिए अब चीन या अन्य देशों में बनी रैपिड टेस्ट किट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जल्द ही स्वदेशी रैपिड किट भारतीय बाजारों में उतरेगी। इससे आम लोग भी घर बैठे टीबी की जांच कर सकेंगे। आईआईटी मंडी के बेसिक साइंस विभाग ने इस किट को तैयार करने में सफलता प्राप्त की है। 2017 में साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड ने आईआईटी मंडी को यह जिम्मा सौंपा था, जिसे अब आईसीएमआर ने हरी झंडी दे दी है। यह शोध प्रकाशित भी हो…
Read Moreइन पांच देशों में कोरोना के कारण हुई हैं सबसे ज्यादा मौतें
नई दिल्ली पूरी दुनिया में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कई कंपनियों द्वारा वैक्सीन बनाने को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच संक्रमण से पीड़ित मरीजों की मौत में इजाफा हो रहा है। पूरी दुनिया में वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 66,847,041 पर पहुंच चुकी है। वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका, ब्राजील और भारत हैं। मरीजों की मौत के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर है। वहीं दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे पर भारत है। ऐसे में हम आपको…
Read Moreराष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यालय एवं विभागों की समीक्षा बैठक के बाद बूथ समिति की बैठक में लेंगे हिस्सा
देहरादून भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दौरे के तीसरे दिन देहरादून में तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने संघ परिवार के सदस्यों के साथ जलपान किया। इसके बाद वे कार्यालय एवं विभागों की समीक्षा बैठक के लिए रवाना हो गए। बैठक के बाद वे बूथ समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। बूथ अध्यक्ष से ऊपर प्रदेश पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। सोशल मीडिया वालंटियर से भी रूबरू होंगे। सात दिसंबर को वह वित्तीय स्थिति पर बैठक करेंगे। इसके बाद उनकी मंत्रिमंडल के साथ बैठक होगी और फिर…
Read Moreदस करोड़ ठगने वाला भगोड़ा निदेशक गिरफ्तार, हार्वर्ड से कर चुका है पढ़ाई
नई दिल्ली हैलो टैक्सी स्कीम के तहत निवेशकों को दौ सौ फीसदी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर दस करोड़ की ठगी करने वाले एक कंपनी के भगोड़े निदेशक को आर्थिक अपराध शाखा ने भुवनेश्वर (उड़ीसा) से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दिल्ली पुलिस ने पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। कंपनी ने साढ़े तीन सौ लोगों से निवेश करवाया था और यूपी- राजस्थान में भी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कंपनी के बैंक खाते को जब्त कर लिया, जिसमें 3.27 करोड़ रुपये थे। इसके साथ ही 5.35…
Read Moreकिसान आंदोलन के समर्थन में कनाडा और यूके के सांसद आए सामने
जालंधर दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में ब्रिटेन के 36 सासंद खुलकर सामने आए हैं। यूके की लेबर पार्टी के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी के नेतृत्व में 36 ब्रिटिश सांसदों ने राष्ट्रमंडल सचिव डोमिनिक राब को चिट्ठी लिखकर कहा है कि वह भारत में किसानों के चल रहे संघर्ष पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात कर आधिकारिक जानकारी हासिल करें। भारत में चल रहे प्रदर्शन से यूके के पंजाबियों में भी आक्रोश है और वह प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए भारत सरकार को ब्रिटिश पंजाबियों…
Read More