शिमला हिमाचल के 24 लाख मनरेगा मजदूरों को आगामी 1 अप्रैल से पांच और छह रुपये बढ़ी दिहाड़ी मिलेगी। प्रदेश के गैर जनजातीय क्षेत्रों में मनरेगा दिहाड़ी पांच रुपये बढ़ाकर अब 203 और जनजातीय क्षेत्रों में छह रुपये बढ़ाकर 254 रुपये कर दी गई है। मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाने की अधिसूचना केंद्र सरकार के राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। प्रदेश में वर्तमान में कुल 13 लाख जॉब कार्ड में 24 लाख मजदूरों का पंजीकरण किया हुआ है। इनमें से दस लाख सक्रिय मनरेगा मजदूर हैं। प्रदेश के…
Read MoreCategory: North Zone
चुनाव के लिए आज से नामांकन, सात अप्रैल को मतदान
शिमला हिमाचल प्रदेश में शहरी निकायों और तीन ब्लॉक में पंचायत प्रधान पदों के चुनाव के लिए 22 से 24 मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकनपत्र भर सकेंगे। पहली बार नगर निगमों के चुनाव पार्टी चिह्न पर होंगे। मतदान 7 अप्रैल को प्रात: 8 बजे से शाम 4 बजे तक करवाया जाएगा। मतदान के बाद मतगणना शुरू की जाएगी और फिर चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। शहरी निकायों के चुनाव में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और पंचायत चुनाव में मतपत्रों का इस्तेमाल होंगे। राज्य चुनाव आयोग धर्मशाला, सोलन, मंडी और पालमपुर नगर…
Read Moreजरूरी खबर : अगर आपका बच्चा कर रहा है ऑनलाइन पढ़ाई, तो अभिभावकों को रहना होगा बेहद सावधान
यह खबर उन अभिभावकों की चिंता बढ़ाने वाली है, जिनके बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। हाल ही राजस्थान में रायसिंह नगर के एक गांव में 12 साल के लड़के ने 6 साल की अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को बच्चे को हिरासत में ले लिया। इस मामले की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि बच्चा मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखा करता था और उसे यह लत ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान लगी। पोर्न वीडियो देखने के बाद उसके दिमाग…
Read Moreसिपाही से वसूली करता था बदमाश, 15 लाख पर बिगड़ गई थी बात
सोनीपत (हरियाणा) सोनीपत कोर्ट परिसर में बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा को गोली मारने के पीछे शराब तस्करी के नाम पर वसूली की बात सामने आ रही है। गोली मारने वाले सिपाही महेश का नाम शराब तस्करी से जुड़ा है। लॉकडाउन और जहरीली शराब से कई लोगों की मौत के बाद बढ़ी पुलिस की निगरानी से सिपाही का धंधा मंदा पड़ गया था। बिट्टू बरोणा सिपाही से तस्करी की शराब के ट्रकों को निकालने के नाम पर रुपये वसूलता था। अब तक वह 15 लाख रुपये ले चुका था और…
Read Moreएयरपोर्ट के नजदीक व्यक्ति का अधजला शव बरामद, हत्या की आशंका
हिसार (हरियाणा) हिसार एयरपोर्ट के नजदीक बाईपास पर सड़क किनारे शनिवार अलसुबह एक व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ है। मामले की सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। इस दौरान मौके पर अधजले शव को देखकर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु की तो एक काले रंग की स्कूटी भी मिली है। पुलिस ने प्राथमिक जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में शव को शिनाख्त के लिए रखवाया है।…
Read Moreये इलाके बनेंगे कंटेनमेंट जोन, लॉकडाउन लगेगा या नहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने कही बड़ी बात
पंजाब के जिन इलाकों में रोजाना कोरोना के 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं, उन इलाकों को कंटेंनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। यह बात स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कही। उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य में कोरोना महामारी को लेकर हालात नियंत्रण में हैं और स्वास्थ्य विभाग इस महामारी का फैलाव रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है। मंत्री ने सूबे में लॉकडाउन लगाए जाने की आशंका का सिरे से खंडन किया और लोगों से प्रतिबंधों का पालन कर सरकार को सहयोग देने की अपील…
Read Moreकैबिनेट बैठक में शिक्षण संस्थान बंद करने या खुले रखने पर होगा फैसला
शिमला हिमाचल प्रदेश में शिक्षण संस्थानों को बंद करने या खुले रखने पर मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला होगा। 31 मार्च से पहले कोरोना संक्रमण की स्थिति का जायजा लेकर ही मंत्रिमंडल इस बाबत आगामी फैसला लेगी। अभी प्रदेश भर में पांचवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के स्कूल खोले गए हैं। पहली से चौथी कक्षा के विद्यार्थियों की घरों से ऑनलाइन पढ़ाई जारी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर मंत्रिमंडल बैठक होने की संभावना है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते…
Read Moreराष्ट्रीय राजमार्ग कुल्लू-मनाली भूस्खलन से घंटों रहा बंद
कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग-3 कुल्लू-मनाली के बीच हुए भूस्खलन से घंटों अवरूद्ध रहा है। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे डोलहूनाला के पास पहाड़ी दरकने से चट्टानें व मलबा सड़क पर आ गया। इस दौरान किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रविवार का दिन होने के कारण सुबह के समय पर्यटक मनाली की ओर जा रहे थे। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने से यहां वाहनों की रफ्तार थम गई। पर्यटक वाहनों के साथ कई बसें व निजी वाहनों के फंसने…
Read Moreहिमाचल पुलिस भर्ती में हर आवेदक से 100 रुपये कोविड शुल्क लेगी
शिमला सिपाही के कुल 1334 पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती में आवेदकों से हिमाचल प्रदेश पुलिस इस बार आवेदन फीस के साथ कोविड शुल्क के रूप में सौ रुपये अतिरिक्त लेगी। इस शुल्क का उपयोग भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से तय कोविड प्रोटोकाल लागू करने में किया जाएगा। चूंकि इस बार दो गज की दूरी जैसे नियम की वजह से परीक्षा केंद्रों के अलावा पूरे तंत्र पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है, ऐसे में राशि का कुछ हिस्सा इसमें भी इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं…
Read Moreबंगाल चुनाव : भाजपा ने जारी की अंतिम पांच चरणों के प्रत्याशियों की सूची, मुकुल रॉय कृष्णा नगर से लड़ेंगे
भाजपा ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के चौथे, पांचवें, छठे, सातवें व आठवें चरण के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह सूची जारी की। इसके साथ ही भाजपा ने बंगाल के आठों चरणों के लिए अपने प्रत्याशियों के लिए नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव मुकल रॉय, सांसद जगन्नाथ सरकार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा और लोक गायक असीम सरकार को टिकट दिया है। भाजपा इससे पहले पश्चिम बंगाल में 123…
Read More