चंडीगढ़ कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए हरियाणा सरकार तैयारियों में जुटी है। इसके लिए पांच स्तरीय रणनीति यानी टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और उपयुक्त व्यवहार का पालन करने पर जोर दे रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के सभी डीसी, एसपी और सीएमओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टेस्टिंग बढ़ाई जाए, साथ ही होटल, रेस्तरां, मॉल और शादियों में भीड़ जमा न होने दें। सभी जिलों को टीकाकरण की गति तेज…
Read MoreCategory: North Zone
दागदार हुई खाकी: वर्दी की आड़ में नशा तस्करी करने वाला एएसआई गिरफ्तार, दो साथी भी दबोचे
लुधियाना (पंजाब) पुलिस वर्दी की आड़ में नशा तस्करी का धंधा करने वाले पंजाब पुलिस के एक एएसआई को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। एसएसआई के दो साथी भी दबोचे गए हैं, जिनमें एक महिला है। आरोपियों से साढ़े तीन क्विंटल चूरापोस्त बरामद हुआ है। मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। थाना डाबा में तैनात एएसआई राजिंदरपाल सिंह (53) अपने साथी मोहल्ला मंजीत नगर निवासी पवनजीत सिंह उर्फ काका (25)…
Read Moreकामयाबी: अगवा दो बच्चों को यूपी से बरामद किया, आरोपी मां-बेटी समेत तीन को पकड़ा
लुधियाना (पंजाब) लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके से कुछ समय पहले अगवा दो बच्चों को कमिश्नरेट पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से बरामद कर लिया है। दोनों बच्चों को महानगर से कुछ समय पहले अगवा कर उत्तर प्रदेश ले जाया गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं हैं। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थित गांव बगौट निवासी राजा राम उर्फ राजू, उसकी पत्नी बिरजा देवी उर्फ सुनीता और इनकी बेटी अंजली उर्फ पुनीता कुमारी उर्फ पूजा…
Read Moreआयुष्मान भारत योजना में प्रदेश भर में ऊना जिला पहले स्थान पर
ऊना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में ऊना जिले ने पहला स्थान हासिल किया है। स्वास्थ्य विभाग ने ऊना जिला में 99.1 प्रतिशत पात्र परिवारों का पंजीकरण किया है। ऊना जिले में 24 हजार 241 परविार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ ले रहे हैं। इन परिवारों को चार करोड़ 70 लाख 77 हजार 286 रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अक्तूबर 2020 तक 17 हजार 281 परिवार 70.66 प्रतिशत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में पंजीकृत किए गए थे। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना…
Read Moreतकनीकी शिक्षा बोर्ड दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं लेगा ऑनलाइन
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं गूगल मीट और गूगल क्लास पर ऑनलाइन माध्यम से लेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन रहते हुए वैब कैमरे में अपना चेहरा और परीक्षा देती बार अपनी उत्तर पुस्तिका को भी साफ-साफ दिखाना होगा। वहीं इंटरनेट दिक्कत समस्या होने पर छात्र अपने नजदीकी संस्थान में परीक्षा दे सकेगा। इसके लिए छात्र को 10 दिन पहले बोर्ड को बताया होगा। बोर्ड 17 अगस्त से दूसरे और चौथे सेमेस्टर की लीट और पैट ऑनलाइन माध्यम से करवाएगा। ऑनलाइन माध्यम से…
Read Moreपाक परस्तों पर शिकंजा, अलगाववाद की निकली हवा
जम्मू अनुच्छेद 370 से आजादी के दो साल के भीतर ही कश्मीर की आबोहवा बदल गई। घाटी में अलगाववाद की हवा निकल गई। पाकिस्तान के इशारे पर निकलने वाले देश विरोधी सुर अब बंद हो गए। कश्मीर में दो साल के दौरान एक भी दिन बंद या हड़ताल नहीं हुई। शिकंजा कसते ही पत्थरबाज भी गायब होने लगे हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह आया कि अब तिरंगा कश्मीर में जगह-जगह फहरा रहा है। सरकारी भवनों से लेकर सहरद तक लहराता तिरंगा पाकिस्तान समेत दुनिया को संदेश दे रहा है। राष्ट्रीय…
Read Moreनशा मुक्ति केंद्र से फरार हुईं चार युवतियां, पुलिस तलाश में जुटी
देहरादून नशा मुक्ति केंद्र से इस बार चार युवतियां बाहर से गेट का ताला लगाकर भाग गईं। यह वही इलाका है जहां से पिछले सप्ताह एक नशा मुक्ति केंद्र से आठ युवक भाग गए थे। पुलिस ने युवतियों की तलाश शुरू कर दी है। देर रात तक किसी के घर पहुंचने की सूचना नहीं है। क्लेमेंटटाउन एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि प्रकृति विहार, टर्नर रोड पर वॉक एंड विन साबर लिविंग होम एंड काउंसिलिंग सेंटर (नशा मुक्ति केंद्र) है। यहां पांच युवतियां भर्ती थीं। इनमें से चार गुरुवार शाम वार्डन को…
Read Moreअच्छी खबर, 12 साल बाद किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट दोगुना करने की योजना
चंडीगढ़ किसान आंदोलन के बीच हरियाणा सरकार किसानों के लिए बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। करीब 12 साल बाद किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट डेढ़ लाख रुपये से दो गुना बढ़ाकर तीन लाख रुपये करने की योजना है। बंद चल रहे मेंबर क्रेडिट लिमिट (एमसीएल) को भी शुरू किया जाना है। प्रस्ताव की फाइल मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास है और इसको लेकर राय ली जा रही है। इस बार हरको बैंक के 82 करोड़ रुपये के मुनाफे में आने से सरकार जल्द किसानों को यह तोहफा दे…
Read Moreनए दिशा-निर्देश : दो से अधिक संक्रमित मिलने पर 14 दिन बंद रहेंगे स्कूल, रोज भेजनी होगी सूचना
चंडीगढ़ पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों के लिए कोरोना संक्रमण को लेकर एहतियात के तौर पर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनके तहत संक्रमण के दो से अधिक केस मिलने पर स्कूलों को 14 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सिविल सर्जनों को स्कूलों पर नजर रखने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह स्कूल प्रशासकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को कोविड-19 से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करें। स्कूलों को बीमार…
Read Moreहॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये देगी सरकार
चंडीगढ़ टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर पंजाब के खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने भारतीय टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित करने का एलान किया है। भारत की शानदार जीत पर खेल मंत्री ने ट्वीट किया, ‘भारतीय हॉकी के इस ऐतिहासिक दिन पर मैं पंजाब के खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार का एलान करते हुए…
Read More