संगड़ाह (सिरमौर) सिरमौर जिले के संगड़ाह गांव से रविवार सुबह रतवा गांव के लिए बरात रवाना हुई। बर्फबारी के चलते सड़क बंद होने से बरात डलयाणू तक ही जा पाई। दूल्हे के पिता जगत सिंह ने आगे जाने के लिए जेसीबी मशीन का इंतजाम किया। इसमें दूल्हा विजय प्रकाश, भाई, पिता और फोटोग्राफर बैठकर 30 किलोमीटर सफर तय कर रतवा गांव पहुंचे। वहां पर विवाह की रस्में निभाई और दुल्हन लेकर लौटे।1 of 5 सिरमौर जिले के संगड़ाह गांव से रविवार सुबह रतवा गांव के लिए बरात रवाना हुई। बर्फबारी…
Read MoreCategory: North Zone
शराब मामला: नीरज चंडीगढ़ से ही चलाता था काला कारोबार
मंडी/सलापड़/हमीरपुर कांग्रेस से निलंबित महासचिव नीरज ठाकुर कभी शराब के ठेके में सेल्समैन की नौकरी करता था। यहीं से नकली शराब का आइडिया लेकर उसने इस काले कारोबार का खेल शुरू किया। उसके पास आज खुद के 17 शराब के ठेके हैं। वह कुछ समय में ही करोड़ों का मालिक बनकर पैसों के दम पर नेतागिरी चमकाने लगा। नीरज ठाकुर के लंबलू और बोहणी में दो होटल और चंडीगढ़ में एक आलीशान कोठी भी है। कई लग्जरी वाहन भी हैं। सूत्रों के अनुसार वहीं से नकली शराब का पूरा कारोबार…
Read Moreचुनाव 2022: आप नेता अजय कोठियाल का युवाओं से आह्वान, राज्य नवनिर्माण के लिए दें पहला वोट
देहरादून आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (रि.) ने लोकतंत्र के पर्व में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे युवाओं से आह्वान किया वे उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए पहला वोट दें। शुक्रवार को नव परिवर्तन संवाद के दूसरे चरण में कर्नल कोठियाल ने पहली बार वोट देेने जा रहे युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस बार ऐतिहासिक चुनाव होगा। देवभूमि की परंपरा है कि जब हमें पहली तनख्वाह मिलती है। उसे हम देवी देवताओं को समर्पित करते हैं। अपने मां बाप के…
Read Moreबम ब्लास्ट: आतंकी साजिशकर्ता के आरोपियों को शरण देने वाले चार लोग उत्तराखंड के गिरफ्तार
देहरादून पंजाब के पठानकोट बम ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता को शरण देने के मामले में उत्तराखंड के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तराखंड एसटीएफ ने ऊधमसिंह नगर जिले से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के नवांशहर, पठानकोट व लुधियाना में हुए आतंकी विस्फोट की घटनाओं के संबंध में गोपनीय इनपुट पर उत्तराखंड एसटीएफ ने यह कारवाई की। जिसमें एसटीएफ की विभिन्न टीमों ने जनपद ऊधमसिंह नगर के पंतनगर से चार लोगों की गिरफ्तारी की गई। जिनके द्वारा पठानकोट, नवांशहर और लुधियाना ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता सुखप्रीत…
Read Moreहादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक पर जा रहे दो दोस्तों को रौंदा, मौके पर मौत
हिसार (हरियाणा) हिसार में नारनौंद के गांव भकलाना के पास शुक्रवार रात को ट्राले ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में नारनौंद के बिजेंद्र व भिवानी जिले के शेरपाजू गांव का उसका दोस्त मनदीप शामिल हैं। बिजेंद्र रोडवेज में परिचालक था। जानकारी के अनुसार नारनौंद निवासी 38 वर्षीय बिजेंद्र रात को अपने दोस्त मनदीप के साथ बाइक पर हांसी- भिवानी रोड से होते हुए नारनौंद आ रहे थे। जब वह भकलाना गांव के पास पहुंचे तो…
Read Moreराजपथ पर दिखेगा हरियाणा के खिलाड़ियों का दम, आज दिल्ली में होगा आधिकारिक परिचय
चंडीगढ़ इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में हरियाणा की झांकी भी शामिल होगी। इस बार राजपथ पर हरियाणा के खिलाड़ियों का दम दिखेगा। शनिवार को दिल्ली में झांकी का अधिकारिक तौर पर परिचय कराया जाएगा। 10 ओलंपियन झांकी का हिस्सा होंगे। वहीं इसमें टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा की आदमकद प्रतिकृति मुख्य आकर्षण होगी। इस बार के ओलंपिक और पैरालंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। यह झांकी सूचना ,जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा तैयार की गई है।
Read Moreविधानसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज, बगावत थामने की जद्दोजहद, कट सकते हैं कई नाम
चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस शनिवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। संभावना है कि कांग्रेस बची 31 सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। हालांकि बगावत के आसार देखते हुए कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा रोकी भी जा सकती है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस पहले 86 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। दूसरी सूची में 6 विधायकों का टिकट काटने की तैयारी की जा रही है। पहली सूची में जगह नहीं मिल पाने से नाराज नेताओं को…
Read Moreमजीठिया की चेतावनी: अकाली दल करेगा पंजाब सीएम के करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश
चंडीगढ़ बिक्रम मजीठिया के खिलाफ हाल ही में ड्रग्स मामले में एक और मुकदमा चन्नी सरकार ने दर्ज कराया है। हालांकि उन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से अंतरिम जमानत मिली हुई है। सीएम चरणजीत चन्नी और बिक्रम मजीठिया। पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी के रिश्तेदारों पर ईडी रेड के बीच पंजाब में सियासत गरमाई हुई है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बाद शिअद नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मजीठिया ने चेतावनी दी है…
Read Moreजहरीली शराब मामला: मुख्य सरगना कालू समेत बैजनाथ व पालमपुर से तीन गिरफ्तार
अरविन्द ठाकुर सुंदरनगर में जहरीली शराब मामले में एसआईटी ने मुख्य सरगना कालू उर्फ नरेंद्र कुमार समेत बैजनाथ व पालमपुर से तीन आरोपियों को देर रात गिरफ्तार किया है। सात लोगों की मौत के बाद कालू भूमिगत हो गया था। वह सुंदरनगर उपमंडल की भनवाड़ पंचायत के छज्वार गांव का रहने वाला है। शराब के अवैध कारोबार से कालू ने अकूत संपत्ति बनाई थी। उसके पास पांच बसें, दो ट्रक व दो जेसीबी हैं। कई जगह उसने मकान बना रखे हैं। शराब के कारोबार से उसने लाखों रुपये कमाकर चल…
Read Moreजहरीली शराब मामला: डीजीपी संजय कुंडू ने की बैठक, एसआईटी में चार और पुलिस अफसर किए शामिल
शिमला मंडी जिले के सुंदरनगर के सलापड़ और कांगू में नकली व जहरीली शराब का सेवन करने से सात लोगों की मौत के मामले में डीजीपी संजय कुंडू ने शुक्रवार को एसआईटी के अधिकारियों के साथ बैठक की। जहरीली शराब के तार बद्दी, परवाणू और ऊना से जुड़ने के बाद एसपी बद्दी मोहित चावला, एसपी ऊना अर्जित सेन के अलावा एडिशनल एसपी कांगड़ा और डीएसपी परवाणू को भी एसआईटी में शामिल किया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आई शराब में मिथाइल अल्कोहल होने की बात सूत्रों के अनुसार जहरीली…
Read More