हिमाचल में बनेगा नशा रोकने के लिए देश का पहला निदेशालय, जिलों में बनेंगे खुफिया सेल

हिमाचल में बनेगा नशा रोकने के लिए देश का पहला निदेशालय, जिलों में बनेंगे खुफिया सेल

शिमला राज्य मंत्रिमंडल ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश में नशे की बुराई को समाप्त करने के उद्देश्य से एकीकृत ड्रग प्रिवेंशन नीति को स्वीकृति दी है। इस नीति का मकसद हिमाचल प्रदेश में नशीले पदार्थों की तस्करी, मादक द्रव्यों का दुरुपयोग, नशीले पदार्थों की खेती, उत्पादन और खपत की गंभीर समस्या को रोकना है। नशा रोकने के लिए हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला। हिमाचल में युवाओं को नशे की लत से छुटकारा दिलाने और तस्करी रोकने के लिए निदेशालय की स्थापना होगी। देश में यह पहला निदेशालय स्थापित होगा। जिलों…

Read More

कैबिनेट का बड़ा फैसला: अब सभी मेडिकल कॉलेजों और बड़े अस्पतालों में आधे दाम पर होंगे मरीजों के टेस्ट

कैबिनेट का बड़ा फैसला: अब सभी मेडिकल कॉलेजों और बड़े अस्पतालों में आधे दाम पर होंगे मरीजों के टेस्ट

शिमला स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को छोड़कर अन्य मेडिकल कॉलेजों, जोनल अस्पतालों, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में यह प्रयोगशाला स्थापित होगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से यह कंपनी मरीजों के सैंपल उठाएगी, उनकी जांच नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराएगी। हिमाचल कैबिनेट बैठक हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों, जोनल और सिविल अस्पतालों में अब मैसर्ज कृष्णा डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड पुणे आधी दरों पर मरीजों के टेस्ट करेगी। 56 टेस्ट निशुल्क होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को सहूलियत देने के लिए कंपनी से आवेदन मांगे…

Read More

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में आज के निर्णय

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में आज के निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी, 2022 से 15 मार्च, 2022 तक आयोजित करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया गया। इस सत्र में कुल 16 बैठकें होंगी। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट 4 मार्च, 2022 को प्रस्तुत किया जाएगा। मंत्रिमण्डल ने गर्मियों के अवकाश वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों को 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए 3 फरवरी, 2022 से खोलने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त सभी उच्च…

Read More

मोदी की वर्चुअल चुनावी रैली आज, पश्चिमी यूपी के पांच जिलों में 98 स्थानों पर होगा एलईडी से प्रसारण

मोदी की वर्चुअल चुनावी रैली आज, पश्चिमी यूपी के पांच जिलों में 98 स्थानों पर होगा एलईडी से प्रसारण

लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली वर्चुअली चुनावी रैली सोमवार को होगी। पीएम मोदी शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत और गौतमबुद्ध नगर की 21 विधानसभा क्षेत्रों की जनता वर्चुअली संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए मत और समर्थन मांगेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा प्रदेश मुख्यालय में स्थापित वर्चुअल स्टूडियो से रैली में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री और वर्चुअल रैली के प्रभारी अनूप गुप्ता ने बताया कि पांच जिलों के 21 विधानसभा क्षेत्रों में 98 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के…

Read More

कोविड-19 की तैयारी के संबंध में सरकार को निर्देश देने वाली याचिका पर सुनवाई से हाई कोर्ट का इनकार

कोविड-19 की तैयारी के संबंध में सरकार को निर्देश देने वाली याचिका पर सुनवाई से हाई कोर्ट का इनकार

दिल्ली दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। इस याचिका में तीसरी लहर के दौरान केंद्र, दिल्ली सरकार और अन्य को आवश्यक आपूर्ति और सेवाओं के वितरण के लिए योजना प्रस्तुत करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। याचिका में ऑक्सीजन की उपलब्धता और वितरण के लिए योजना प्रस्तुत करने का निर्देश देने की भी मांग की गई। न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने नाराजगी दिखाई और कहा कि दिल्ली में महामारी की वर्तमान…

Read More

नोएडा से प्रियंका गांधी करेंगी डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत

नोएडा से प्रियंका गांधी करेंगी डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत

नोएडा उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से विधानसभा चुनावों का आगाज हो जाएगा। इसी को देखते हुए कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी सोमवार से अपने डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत नोएडा से की है। प्रियंका ने नोएडा में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सेक्टर 26 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में पूजा करके की। इसके बाद उन्होंने नोएडा सेक्टर-26 क्लब में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद सेक्टर-8 स्थित झुग्गी झोपड़ी में प्रचार करने के लिए निकलेंगी। नोएडा से कांग्रेस पंखुड़ी पाठक को प्रत्याशी बनाया है। उन्हीं को…

Read More

जिला और तहसील स्तर पर संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला और तहसील स्तर पर संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सोमवार को देश भर में देश भर में विश्वासघात दिवस मना रहा है। मोर्चा का केंद्र सरकार पर किसानों के साथ हुए समझौते का मान न रखने का आरोप है। यूनियनों ने जिला व तहसील स्तर पर किसान विरोध प्रदर्शन कर डीसी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखा गया है कि राष्ट्रपति महोदय, संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले देश के किसानों ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी कानून को रद्द करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी हासिल करने और अन्य किसान…

Read More

चुनाव: सीएम चन्नी, प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल ने भरा नामांकन, बेटी के साथ पहुंचे कैप्टन अमरिंदर

चुनाव: सीएम चन्नी, प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल ने भरा नामांकन, बेटी के साथ पहुंचे कैप्टन अमरिंदर

चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरे जा रहे हैं। एक फरवरी नामांकन भरने का अंतिम दिन है। इससे पहले सोमवार को कई दिग्गजों ने नामाकंन दाखिल किए। सीएम चरणजीत चन्नी ने सोमवार को नामांकन भरा। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला शहरी से अपना नामांकन भरा। वे अपनी बेटी जयइंद्र कौर और मेयर बिट्टू के साथ नामांकन भरने पहुंचे। प्रकाश सिंह बादल ने लंबी से भरा नामांकन पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को लंबी से शिरोमणि अकाली…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने 23 फरवरी तक मजीठिया की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, विस चुनाव के बाद करना होगा सरेंडर

सुप्रीम कोर्ट ने 23 फरवरी तक मजीठिया की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, विस चुनाव के बाद करना होगा सरेंडर

चंडीगढ़ नशा तस्करी मामले में फंसे वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब पुलिस को 23 फरवरी तक शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश दिया है। वहीं मजीठिया को 20 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद निचली अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने का निर्देश भी दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया कि वह ड्रग्स मामले में आत्मसमर्पण करने के बाद शिअद नेता मजीठिया की जमानत याचिका…

Read More

अस्पतालों में बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न करने के निर्देश,मेडिकल कॉलेजों में एक सप्ताह तक सामान्य ऑपरेशनों पर भी रोक

अस्पतालों में बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न करने के निर्देश,मेडिकल कॉलेजों में एक सप्ताह तक सामान्य ऑपरेशनों पर भी रोक

शिमला प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में रुटीन आपरेशन पर रोक लगा दी है। कोरोना के चलते फिलहाल एक सप्ताह तक यह व्यवस्था की गई है। मामले घटने के बाद ही सर्जरी, पथरी, आर्थोपेडिक्स, आंखों के ऑपरेशन हो सकेंगे। हादसों में घायल व गंभीर रोगियों के ऑपरेशन चलते रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि एक्टिव मामलों में कमी आई है, लेकिन अभी भी प्रतिदिन कोरोना के मामले दो हजार आ रहे हैं। अस्पतालों में भीड़ होने पर ही लोग ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में सरकार…

Read More