शिमला पिछले दो महीने में सरिया के रेट ने करीब 2,000 रुपये की वृद्धि के साथ अपना रिकॉर्ड बनाया है। पिछले एक साल में करीब 2,400 से 2,500 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में मकान बनाना बहुत महंगा हो गया है। यहां सरिया, सीमेंट, रेत-बजरी आदि के रेट एकाएक बढ़ गए हैं। दो महीने के भीतर सरिया के रेट प्रति क्विंटल 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं। राजधानी शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में सरिया के दाम जीएसटी जोड़कर 8,600 से लेकर 8,800 रुपये तक पहुंच गए…
Read MoreCategory: North Zone
इस वर्ष बंपर फसल की उम्मीद: हृदय रोगों से बचाएगा कच्चा बादाम, त्वचा भी निखारेगा
मंडी/करसोग औषधीय गुणों और उत्पादन में रासायनिक खाद, कीट और फंफूदनाशक दवाओं का प्रयोग न होने के कारण यह बादाम स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। खासकर हृदय और त्वचा के लिए यह बहुत लाभकारी है। नाचन और करसोग में इस बार कच्चे बादाम (हरा) की बेहतर फ्लावरिंग हुई है। इससे बागवान बागबाग हैं और बेहतर फसल की उम्मीद कर रहे हैं। दिल्ली और चंडीगढ़ समेत पड़ोसी राज्यों में इस बादाम की ज्यादा मांग होती है। इसे ठंडाई के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह बादाम हृदय…
Read Moreप्राकृतिक धरोहर के लिए अच्छा संकेत : गिद्धों का कुनबा बढ़ने लगा, अब वन विभाग शीघ्र करेगा गणना का कार्य शुरू
नाहन (सिरमौर) जिला मुख्यालय नाहन के समीप बालासुंदरी गोसदन के समीप काफी संख्या में गिद्ध पेड़ों में बैठे देखे गए हैं। विभाग भी इस बात को स्वीकार कर रहा है कि गिद्धों की संख्या में पिछले कुछ समय से बढ़ोतरी हो रही है। माता बालासुंदरी गोसदन के समीप पेड़ पर बैठे गिद्ध। जनपद सिरमौर में गिद्दों का कुनबा बढ़ना पर्यावरण संरक्षण के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। इन दिनों जिले के विभिन्न क्षेत्रों के आसमान में अच्छी खासी संख्या में गिद्ध देखे जा सकते हैं। गिद्धों की बढ़ती…
Read Moreउपराज्यपाल बोले : कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए सरकार प्रतिबद्ध, नौकरी-आवास ही नहीं और भी उपाय किए जा रहे
जम्मू उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि केवल नौकरी और आवास समाधान नहीं है। हम और भी उपाय कर रहे हैं। हमने विस्थापितों की भूमि वापसी के लिए पोर्टल बनाया है, जिसमें 70 फीसदी शिकायतों का निपटारा हो चुका है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास व कल्याण के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत घाटी के विभिन्न स्थानों पर 6000 ट्रांजिट आवास में से 1025 बनकर तैयार हैं। 1488 तैयार होने के कगार पर हैं। शेष…
Read Moreआम आदमी सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला, गुरप्रीत देओ बनीं चीफ विजिलेंस अधिकारी
चंडीगढ़ एसएस श्रीवास्तव को एडीजीपी ट्रैफिक से बदलकर एडीजीपी इंटेलिजेंस और अमरदीप सिंह राय को एडीजीपी इंटेलिजेंस से बदलकर एडीजीपी ट्रैफिक पंजाब नियुक्त किया गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू कर चुकी पंजाब की भगवंत मान सरकार ने विजिलेंस विभाग को भी चुस्त दुरुस्त करने के लिए कदम उठा लिए हैं। शुक्रवार को सरकार ने आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत कौर देओ को चीफ विजिलेंस अधिकारी नियुक्त कर दिया। इसके साथ ही तीन अन्य आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश भी जारी किया है। डीजीपी वीके भावरा ने बताया कि गुरप्रीत कौर…
Read Moreशारीरिक व कला शिक्षा सहायकों की 3000 पदों पर होगी भर्ती, अनुबंध आधार पर रखा जाएगा
चंडीगढ़ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सर्व कर्मचारी संघ व अन्य संगठनों को आश्वस्त किया हुआ है कि रोजगार निगम के जरिये होने वाली भर्तियों में पीटीआई व ड्राइंग शिक्षकों को तरजीह देंगे। हरियाणा सरकार 3000 पदों पर शारीरिक और कला शिक्षा सहायकों की कच्ची भर्ती करने जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कौशल रोजगार निगम को चयन प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। 2000 पद शारीरिक शिक्षा व 1000 पद कला शिक्षा सहायकों के भरे जाएंगे। इन भर्तियों में सरकार सुप्रीम कोर्ट व पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के फैसलों…
Read Moreकोविड की सभी पाबंदियां खत्म, लेकिन दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी
देहरादून मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू की ओर से इसके आदेश जारी किए गए। इसमें कहा गया है कि बीते 24 माह में महामारी प्रबंधन के लिए विभिन्न तरह की क्षमताओं का विकास किया गया है। इनमें जांचें, निगरानी, कांटेक्ट ट्रेसिंग, इलाज, टीकाकरण, अस्पतालों का विकास शामिल है। इसके साथ ही आम लोगों में भी कोविड के प्रति जागरूकता बढ़ी है। प्रदेश में कोरोना मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए शासन ने महामारी की रोकथाम के लिए लगाई गईं तमाम पाबंदियां खत्म करने का एलान किया है। शनिवार यानी आज…
Read Moreराष्ट्रपति आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर
देहरादून राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज देहरादून पहुंचेंगे। वहीं कल 27 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हरिद्वार धर्मनगरी में होंगे। उनकी सुरक्षा मद्देनजर कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड तक स्नाइपर तैनात किए जाएंगे। वहीं सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी हर जगह पर तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का शनिवार और रविवार को जिले का भ्रमण प्रस्तावित है। राष्ट्रपति की ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बलों को शुक्रवार को ब्रीफ किया गया। सुरक्षा में लगे सभी पुलिस बल को निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पहुंचने के साथ ही ड्यूटी…
Read Moreसरकार ने शिक्षा विभाग की इस योजना को दी सैद्धांतिक मंजूरी
शिमला 750 और स्कूलों में नर्सरी और केजी की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग के 980 करोड़ रुपये के प्लान को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। शिक्षा विभाग की ओर से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। हिमाचल प्रदेश में प्री प्राइमरी स्कूलों का दायरा बढ़ाया जाएगा। 750 और स्कूलों में नर्सरी और केजी की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। अभी चार हजार स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं लग गई हैं। इसके अलावा छठी से आठवीं कक्षा में प्री वोकेशनल शिक्षा भी…
Read Moreहिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में इन चार गांव में पहली बार जलेंगे बल्ब, जानिए क्या है पूरा मामला
न्यूली (कुल्लू) आजादी के 75 साल बाद आखिरकार 300 ग्रामीणों का इंतजार खत्म होने वाला है। नेशनल बोर्ड फॉर वाइल्ड लाइफ ने ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क से 11 केवी एचटी ट्रांसमिशन लाइन बिछाने की अनुमति प्रदान की है। राज्य बोर्ड फॉर वाइल्ड लाइफ इसकी अनुमति पहले ही दे चुका है। कुल्लू के चार गांवों में पहली बार जलेगा बिजली का बल्ब। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की सैंज तहसील के अति दुर्गम शाक्टी, मरौड़, शुगाड़ और कुटला गांव में पहली बार बिजली का बल्ब जलेगा। आजादी के 75 साल बाद…
Read More