आयोग ने सभी 16 निजी विश्वविद्यालयों से जारी हुई डिग्रियों की जांच की शुरू

आयोग ने सभी 16 निजी विश्वविद्यालयों से जारी हुई डिग्रियों की जांच की शुरू

हिमाचल प्रदेश में सभी 16 निजी विश्वविद्यालयों से जारी हुई पीएचडी डिग्रियों की जांच शुरू हो गई है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग की जांच कमेटी दस्तावेजों की पड़ताल करने में जुट गई है। वर्ष 2009 के बाद जारी सभी पीएचडी डिग्रियों का निजी विश्वविद्यालयों से रिकॉर्ड एकत्र कर लिया गया है। कई संस्थानों पर निर्धारित नियमों का पालन किए बिना पीएचडी करवाने का आरोप है। यूजीसी के नियमों को धता कर डिग्रियां देने का राजस्थान के कुछ निजी विश्वविद्यालयों पर आरोप है। हरियाणा में राजस्थान के निजी विश्वविद्यालयों…

Read More

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में हिमाचल निकेतन का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में हिमाचल निकेतन का शिलान्यास किया

राष्ट्रीय राजधानी में प्रदेशवासियों को हिमाचल निकेतन के रूप में ठहरने का तीसरा विकल्प मिलेगा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज दिल्ली के द्वारिका क्षेत्र में 57.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पांच मंजिला हिमाचल निकेतन का शिलान्यास किया। इस भवन के निर्माण से दिल्ली जाने वाले हिमाचल के विद्यार्थियों और अन्य लोगों को ठहरने की सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस भवन में दो वीआईपी कमरे, विद्यार्थियों के लिए सभी सुविधाओं से सुसज्जित 36 तथा 40 सामान्य कमरों की सुविधा होगी। इसके अतिरिक्त स्टॉफ के लिए तीन…

Read More

नेहरू युवा केंद्र संगठन शिमला द्वारा वेबिनार के माध्यम से राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के अंतर्गत राज्य स्तरीय युवा संसद का आयोजन

नेहरू युवा केंद्र संगठन शिमला द्वारा वेबिनार के माध्यम से राष्ट्रीय युवा संसद  महोत्सव  के अंतर्गत राज्य स्तरीय युवा संसद  का आयोजन

नेहरू युवा केंद्र संगठन  शिमला द्वारा जिला सूचना विज्ञान केंद्र शिमला के सहयोग से  राज्य स्तरीय युवा संसद महोत्सव काआयोजन वेबिनार के माध्यम से किया गया  | इस कार्यक्रम में हिमाचल के सभी जिलों के नेहरु युवा केंद्र  और एन .एस .एस के  जिला स्तर पर आयोजित युवा संसद  में प्रथम एवं  द्वितीय स्तर पाने वाले  24 युवाओं ने भाग लिया | जिला,राज्य एवं राष्ट्रीय संसद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 18 से  25 वर्ष की आयु के युवाओं की आवाज को सुनना ,उनको सामजिक  मुद्दों से  जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना ,आम आदमी के दृष्टीकोण को समझना,उन की राय बनाना  और…

Read More

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की और प्रदेश से संबंधित विभिन्न मामलों विशेषकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कार्यान्वित की जा रही फोरलेन परियोजनाओं और अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश की फोरलेन परियोजनाओं विशेषकर कीरतपुर-मनाली, परवाणू-शिमला, चक्की-मटौर-शिमला, मण्डी-पठानकोट, नालागढ़-स्वारघाट, मुबारकपुर-अम्ब-नादौन और पावंटा साहिब-कालाअम्ब राजमार्ग के निर्माण कार्यों को गति प्रदान की जाए ताकि इनका कार्य समयबद्ध पूर्ण हो सके। उन्होंने…

Read More

निवेश के लिए लीक से हटकर सोचें उद्योग, स्टार्टअप से करें साझेदारी : वित्त मंत्री

निवेश के लिए लीक से हटकर सोचें उद्योग, स्टार्टअप से करें साझेदारी : वित्त मंत्री

नई दिल्ली। वित्त मंत्री ने मंगलवार को भारतीय उद्योग महासंघ (सीआईआई) की ओर से आयोजित चर्चा में कहा कि भारतीय उद्योग जगत के दिग्गजों को निवेश आकर्षित करने के जरूरी कदमों के बारे में लीक से हटकर राय देना चाहिए। उन्होंने कहा, मैं स्टार्टअप और उनके समाधान को रफ्तार से बढ़ते हुए देखती हूं।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सीआईआई की राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि उद्योग जगत को निवेश जुटाने के लिए लीक से हटकर सोचने की जरूरत है। साथ ही, स्टार्टअप…

Read More

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा, आज पीएम मोदी लोकसभा में देंगे जवाब

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा, आज पीएम मोदी लोकसभा में देंगे जवाब

नई दिल्ली।  राहुल गांधी ने कहा कि बिना अनुभव वाले लोगों को एयरपोर्ट का काम नहीं मिलता है। अदाणी के पास अनुभव नहीं है लेकिन नियम बदलकर उन्हें देश में छह एयरपोर्ट की जिम्मेदारी दी गई।                            PM Modi in Parliament (file photo) बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर मंगलवार को संसद में जोरदार बहस हुई। अदाणी कंपनी के शेयरों के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस में जमकर घमासान मचा और एक-दूसरे पर हमले हुए।  कांग्रेस सांसद…

Read More

जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में नवीनतम माध्यमों का करें प्रयोग: संजय अवस्थी

जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में नवीनतम माध्यमों का करें प्रयोग: संजय अवस्थी

शिमला : मुख्य संसदीय सचिव, सूचना एवं जन संपर्क संजय अवस्थी ने नवीनतम और आधुनिक मीडिया का उपयोग कर लोगों तक पहुंचने पर बल दिया। वे आज यहां निदेशालय में विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक ले जाने में जन संपर्क की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिससे जन कल्याण के लिए सरकार के प्रति लोगों की धारणा को बदलने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि यह विभाग सरकार और लोगों के बीच…

Read More

तुर्की के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ की दो टीमों को तैनात किया गया

तुर्की के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ की दो टीमों को तैनात किया गया

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश के अनुसार, आज राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 101 कर्मियों वाली दो टीमों को विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड और सभी आवश्यक उपकरणों के साथ 06 फरवरी 2023 को बड़े पैमाने पर भूकंप से तबाह हुए तुर्की के प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए भारतीय वायु सेना की विशेष उड़ानों से तुर्की भेजा गया है। एनडीआरएफ की टुकड़ी का नेतृत्व कमांडेंट श्री गुरमिंदर सिंह कर रहे हैं, साथ ही आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए डॉक्टर और पैरामेडिक्स भी हैं। टीमें हर तरह से…

Read More

मुख्यमंत्री ने नादौन और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने नादौन और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र के सेरा विश्राम गृह में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नादौन और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजनाओं से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इनमें अनावश्यक विलम्ब नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विकासात्मक परियोजनाओं के कार्य निर्धारित अवधि में पूरे हो जाने चाहिए…

Read More

मुख्यमंत्री ने 3.35 करोड़ रुपये लागत की लालसिंगी-झलेड़ा सड़क का भूमि-पूजन किया

मुख्यमंत्री ने 3.35 करोड़ रुपये लागत की लालसिंगी-झलेड़ा सड़क का भूमि-पूजन किया

शिमला : राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित धार्मिक समागम में शामिल हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कोटला कलां राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित धार्मिक समागम में भाग लिया और बाबा बाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 3.35 करोड़ रुपये की लागत से लालसिंगी (बाबा बेली राम) से लेकर झलेड़ा तक बनने वाली सड़क का भूमि पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना संतों की धरती है और यहां आकर उन्हें हार्दिक प्रसन्नता…

Read More