राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने आज यहां बताया कि अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, दक्षिण क्षेत्र (शिमला) के निरीक्षण में सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी पांवटा साहिब-1 और अन्य अधिकारियों की टीम ने सिरमौर जिला में एक कत्था इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इकाई के विस्तृत निरीक्षण और भौतिक सत्यापन के दौरान 96.84 लाख रुपये की स्टॉक भिन्नता का पता चला है। करदाता ने भिन्नता को स्वीकार किया और 20,04,590 रुपये की राशि स्वेच्छा से जमा करवा दी है। इस मामले में आगे की…
Read MoreCategory: North Zone
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय जानिए विस्तार से
शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में पुरानी पैंशन योजना को अमलीजामा पहनाने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय से लगभग 1.36 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे तथा भविष्य में जो नए कर्मचारी सरकारी सेवा में नियुक्त होंगे, वे पुरानी पैंशन व्यवस्था में आयेंगे। इन कर्मचारियों को जीपीएफ के अन्तर्गत भी लाया जाएगा तथा जिन एनपीएस कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति 15 मई, 2003 के उपरान्त हुई है, उनको भावी तिथि से ओपीएस पैंशन दी जाएगी। नियमों में आवश्यक संशोधन के उपरान्त…
Read Moreमुख्यमंत्री से बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने की भेंट
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज यहां बेरोजगार कला अध्यापक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कला अध्यापक के पदों की छंटनी परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक संजय रतन और बेरोजगार कला अध्यापक संघ के महासचिव विजय चौहान, संघ के विभिन्न जिलों के…
Read Moreहाईकोर्ट ने कैबिनेट के निर्णय को किया निरस्त, अनुबंध नियुक्ति को नियमितीकरण पर दी यह व्यवस्था
प्रदेश हाईकोर्ट ने नियमितीकरण और वेतन निर्धारण के मामले में महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने कहा है कि अनुबंध नियुक्ति को नियमितीकरण के लिए नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। खंडपीठ ने कैबिनेट के निर्णय को निरस्त करते हुए सरकार को वेतन निर्धारण करने के आदेश दिए हैं। याचिकाकर्ता पंकज कुमार और अन्य की याचिकाओं को स्वीकार करते हुए अदालत ने यह निर्णय सुनाया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि 28 फरवरी 2020 को सरकार ने निर्णय लिया था कि…
Read Moreपेपर लीक के बाद 300 भर्ती परीक्षाओं की जांच शुरू
प्रदेश सरकार की ओर से भंग किए जा चुके हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में बीते तीन साल में करीब 300 परीक्षाएं हुई हैं। गड़बड़ी की आशंका के चलते विजिलेंस ने इन सभी परीक्षाओं की जांच शुरू कर दी है। आयोग में तैनात रहे 55 अधिकारियों व कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। जेओए आईटी पेपर लीक मामला सामने आने के बाद विजिलेंस ने अन्य पेपरों की जांच आगे बढ़ा दी है। आयोग में हुईं गड़बड़ियों की पूरी रिपोर्ट विजिलेंस प्रदेश सरकार को भेजेगी। जेओए आईटी के साथ कला अध्यापक…
Read Moreसेवानिवृत्ति या मृत्यु पर ही लौटा सकते हैं एनपीएस का पैसा : केंद्र सरकार
केंद्र सरकार ने दो टूक कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कर्मचारी की सेवानिवृत्ति या मृत्यु होने पर ही न्यू पेंशन सिस्टम (एनपीएस) का पैसा लौटा पाएंगे। इस बारे में पीएफआरडीए ने हिमाचल सरकार को एक स्पष्टीकरण भेजा है। केंद्र में राज्य सरकार के 8000 करोड़ रुपये फंसे हैं। एनपीएस में हर साल सरकारी कर्मचारियों के 1500 से 1600 करोड़ रुपये जमा हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को धरातल पर लागू करना वर्तमान सरकार के लिए बड़ी चुनौती हो गई है। सरकार की आर्थिक स्थिति…
Read Moreबस पलटी, एक युवती की मौत 37 छात्र घायल
बिलासपुर बिलासपुर के जबली के पास चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाणा नंबर की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई। जिसक पहचान कौशांगी आर्या के तौर पर हुई है। वहीं एक गंभीर घायल श्वेता गोपीनाथ को पीजीआई रेफर किया गया है। घायलों का उपचार बिलासपुर अस्पताल में चल रहा है। बस में छात्रों समेत 41 लोग सवार थे। घायल छात्र दिल्ली के कमला नेहरू और जीजस एंड मेरी कॉलेज के विद्यार्थी हैं। जोकि शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे थे। करीब 37 विद्यार्थी घायल हैं।…
Read Moreमस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित बच्चे के उपचार के लिए वित्तीय सहायता
शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित 14 वर्षीय बच्चे के उपचार के लिए हर संभव वित्तीय सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। हमीरपुर जिला के बड़सर क्षेत्र के निवासी प्रेम लाल ने अपनी धर्मपत्नी सहित आज प्रातः यहां मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें अवगत करवाया कि उनका बेटा अरुण मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह बच्चे का उपचार करवाने में सक्षम नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने प्रेम लाल को आश्वस्त किया कि बच्चे…
Read Moreराज्य की आर्थिक स्थिति पर आगामी विधानसभा सत्र में श्वेत-पत्र लाएगी प्रदेश सरकार
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार और संगठन के बीच समन्वय को और मजबूत करने के दृष्टिगत प्रति माह कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन, शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मंत्रियों के मध्य आपसी चर्चा के लिए बैठकें आयोजित की जाएंगी। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं के अविलंब एवं प्रभावी समाधान में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से परामर्श के बाद यह कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने आज स्वयं राजीव भवन पहुंच कर इस बारे में पहल की और लगभग तीन…
Read Moreग्रामीण भारत में बदलाव की सूत्रधार हैं, अग्रणी महिलाएं
भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय पत्र सूचना कार्यालय शिमला *** अग्रणी महिलाएं, ग्रामीण भारत में बदलाव की सूत्रधार हैं ग्रामीण भारत में अग्रणी महिलाएं, समुदायों के व्यवहार में परिवर्तन लाकर स्वच्छ भारत निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं और दूसरों को भी अपने जैसा बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। दिनांक 02 मार्च, 2023 यह नारी सशक्तिकरण का युग है। यह वास्तव में हमारे लिए अपने समाज में महिलाओं की शक्ति को पहचानने और स्वीकार करने का सही समय है। लेकिन यह केवल खेल, राजनीति, सिनेमा, सशस्त्र बलों, कॉर्पोरेट व्यवसायों या अन्य क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं के बारे में नहीं…
Read More