बस पलटी, एक युवती की मौत 37 छात्र घायल

बस पलटी, एक युवती की मौत 37 छात्र घायल
 बिलासपुर 

बिलासपुर के जबली के पास चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाणा नंबर की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई। जिसक पहचान कौशांगी आर्या के तौर पर हुई है। वहीं एक गंभीर घायल श्वेता गोपीनाथ को पीजीआई रेफर किया गया है।

घायलों का उपचार बिलासपुर अस्पताल में चल रहा है। बस में छात्रों समेत 41 लोग सवार थे। घायल छात्र दिल्ली के कमला नेहरू और जीजस एंड मेरी कॉलेज के विद्यार्थी हैं।

जोकि शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे थे। करीब 37 विद्यार्थी घायल हैं। पुलिस के मुताबिक बस की तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। डीसी आबिद हुसैन सादिक घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिला के कुनाला में हुए निजी बस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक युवती की मृत्यु तथा 37 अन्य लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को तुरंत राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने दुर्घटना में मृतक युवती के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

Related posts