राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी-2023 परीक्षा में प्रदेशभर में टॉप करने वाली और देश में 136वीं रैंक हासिल करने वाली कुमारी चारवी सपटा को सम्मानित किया। इस मौके पर उनकी माता सरला सपटा भी उपस्थित थीं। राज्यपाल ने चारवी को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, माता-पिता और शिक्षकों के आशीर्वाद से उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है जो दूसरों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ…
Read MoreCategory: North Zone
चंबा के सलूणी में हुई हत्या के मामले पर कांग्रेस के इन दिग्गज नेताओ द्वारा जारी किया गया साँझा प्रेस वक्तव्य
सलूणी घटना में कानून कर रहा अपना कार्य, फिर भी राजनीतिक रंग देने में लगा विपक्ष पुलिस मुस्तैदी से अपना कार्य कर आरोपियों को कर चुकी गिरफ्तार शांति बनाए रखें लोग राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने आज यहां जारी संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा है कि जिला चंबा के सलूणी में हुई हत्या के मामले में कानून अपना कार्य कर रहा है। लेकिन, इसके बावजूद विपक्ष इस घटना पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगा है।…
Read Moreचक्रवात बिपरजॉय आज शाम टकराएगा कई जिलों में अलर्ट; भारी नुकसान की संभावना
गुजरात के तटों की तरफ बढ़ रहा चक्रवात बिपरजॉय बेहद खतरनाक रूप ले चुका है। आज शाम चार से रात आठ बजे के बीच कच्छ के जखाऊ में जमीन से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने इससे भारी तबाही की चेतावनी दी है। लाइव अपडेट 09:13 AM, 15-JUN-2023 मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय सौराष्ट्र, कच्छ की तरफ बढ़ रहा है। यह जखाऊ से करीब 180 किमी की दूरी पर है। हवाओं की रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चल रही है। उन्होंने…
Read Moreसैकड़ों लोगो को बीआरओ ने डोहरनी नाला से किया रेस्क्यू
ग्रांफू-काजा सड़क पर डोहरनी नाला में मंगलवार देर रात 12:00 बजे फंसे सैकड़ों लोगों को सीमा सड़क संगठन के एक अधिकारी सहित 25 जवानों ने रेस्क्यू किया। हालांकि, इस मार्ग पर अभी बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। अभी छोटे वाहन ही आर-पार हो रहे हैं। 13 जून शाम को करीब 4:00 बजे छतड़ू से एक रिकवरी वैन मनाली की तरफ आ रही थी। यह डोहरनी नाला में पानी के तेज बहाव में फंस गई। इस कारण करीब 150 छोटे वाहन डोहरनी नाले के आर-पार रात 12:00 बजे…
Read Moreपीएम मोदी और नड्डा को एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध में लिखा पत्र
कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तार प्रस्तावित समाज कल्याण समिति इच्छी के प्रधान रजनीश मोना और महासचिव हंसराज चौधरी ने बुधवार को कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तारीकरण के भूमि अधिग्रहण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को एक पत्र भेजा है। उन्हाेंने बताया कि पत्र के माध्यम से मांग की है कि गग्गल हवाई अड्डे के विस्तारीकरण पर रोक लगाई जाए। उन्होंने आरोप लगाया के लगभग 30 वर्ष पूर्व कांग्रेस के कार्यकाल में गलत आंकड़े पेश कर और नियमों को ताक पर रखकर हवाई अड्डे का…
Read Moreइंश्योरेंस एडवाइजर के पदों के लिए साक्षात्कार 17 जून को
एलआईसी शाखा ऊना द्वारा इंशोयरेंस एडवाजर के विभिन्न पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 17 जून को सुबह 10 बजे जिला रोजगार अधिकारी ऊना के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। इंशोयरेंस एडवाज़र के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है। इसके अतिरिक्त आयु सीमा 18 से 55 वर्ष और परीक्षा की फीस 850 रूपये है। अभ्यर्थी दो-दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, बैंक खाता, आधार कार्ड, मूल प्रमाण पत्र और बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि अधिक…
Read Moreप्रदेश भर में 18 जून से शुरू होगी टेट की परीक्षा
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाले अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए इस बार दो फीसदी आवेदन कम आए हैं। जनवरी माह में हुए टेट के दौरान 38 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने सात विषयों की परीक्षा के लिए आवेदन किए थे, जबकि इस बार आवेदनों की संख्या में आंशिक कमी दर्ज हुई है। शिक्षा बोर्ड 18 जून से अध्यापक परीक्षाएं शुरू कर रहा है, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से अब…
Read Moreफोरलेन की सुरंगों में ओवरटेक पर रहेगा प्रतिबंध : एनएचएआई
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन की सुरंगों में ओवरटेक पर प्रतिबंध रहेगा। सुरंगों में प्लास्टिक के डिवाइडर लगाने का काम भी शुरू हो गया है। दो लेन की सुरंगों हो रहे हादसों के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यह निर्णय लिया है। सुरंगों में गति सीमा भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। किरतपुर-नेरचौक पर पांच सुरंगें बनाई गई हैं। सभी सुरंगें दो लेन की हैं। हालांकि, सभी सुरंगों के समानांतर दो लेन की सुरंगें बनाई जाएंगी, लेकिन तब तक दोनों ओर का यातायात इन सुरंगों से चलता रहेगा।…
Read Moreभूकंप: दिल्ली एनसीआर, चंडीगढ़ और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 5.4 रही तीव्रता
Delhi NCR Earthquake News: दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दस सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की 5.4 मापी गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किमी दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। पूंछ में काफी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली में भूकम्प विज्ञान निदेशक ओपी मिश्रा ने बताया कि दोपहर 1:33 बजे जम्मू-कश्मीर के…
Read Moreमुख्यमंत्री ने ईको पर्यटन गतिविधियों की वृहद योजना में तेजी लाने पर बल दिया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार सायं वन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ईको-टूरिज्म गतिविधियों को प्रोत्साहन प्रदान कर राज्य की आय बढ़ाने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 72 वन विश्राम गृहों और 22 ईको पार्कों में ईको पर्यटन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने 93 प्रस्तावित स्थलों पर इको-टूरिज्म गतिविधियों के संचालन के लिए वृहद योजना (मास्टर प्लान)…
Read More