हिमाचल प्रदेश में अब सरकारी वन भूमि पर खैर के पेड़ काटे जा सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य वन विभाग के पक्ष में फैसला सुनाते हुए प्रदेश के 10 वन मंडलों में खैर के पेड़ों को काटने की मंजूरी दी है। इस फैसले से प्रदेश सरकार को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार ने ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, नालागढ़ और कुटलैहड़ वन मंडलों में खैर के पेड़ों के कटान की योजना तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के वन विभाग के…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
भाजपा केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर चलाएगी विशेष अभियान
भाजपा प्रदेश महामंत्री और बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार के 9 वर्ष 30 मई को पूर्ण होने जा रहे हैं। इसको लेकर भाजपा देशभर में विशेष अभियान चलाएगी। जम्वाल ने शुक्रवार को शिमला में प्रेसवार्ता में कहा कि तीन चरणों में चलने वाले अभियान के पहले चरण का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 मई को दो विशाल जनसभा को संबोधित कर आगाज करेंगे। इसको भाजपा के कार्यकर्ता और जनता वर्चुअल माध्यम से पूरे देशभर में देख सकेंगे। दूसरे चरण में…
Read Moreफूल मंडी को फल व सब्जी मंडी बनाने की तैयारी, आला अधिकारियों को किया सूचित
प्रदेश की पहली फूल मंडी कारोबार के लिए आढ़तियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। फूल मंडी अब बंद होने के कगार पर है। इस साल अभी यहां एक रुपये का फूल तक नहीं बिका है। सात आढ़तियों ने नोटिस के बाद चाबियां मंडी समिति को सौंप दी हैं। तीन आढ़तियों को 21 मई तक समय दिया गया है। इस वर्ष फूल कारोबार शुरू होने की उम्मीद नहीं है। अब दो करोड़ से बनी मंडी खाली पड़ गई है। फूल मंडी बंद होने के बाद इसे फल एवं सब्जियों को…
Read Moreपरीक्षाओ की तिथि में तालमेल बैठना आवश्यक : एक ही दिन में तीन परीक्षाए, छात्र असमंजस में
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बीएड की 15 जून को तय की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि को बदले जाने की छात्रों ने मांग की है। विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा और विवि के डीएस कार्यालय को इसको लेकर लिखित में छात्रों ने आग्रह किया है। इसमें छात्रों ने तर्क दिया है कि बीएड की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और सरदार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के दिन ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्नातक डिग्री कोर्स की परीक्षाएं है,…
Read Moreभाजपा विधायक को अधिवक्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, 20-20 हजार के मुचलकों पर मिली जमानत
अधिवक्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंबा सुभाष चंद्र भसीन की अदालत ने पूर्व विस उपाध्यक्ष एवं चुराह के भाजपा विधायक हंसराज को दो शिकायतों पर 20-20 हजार के दो मुचलकों पर जमानत दी है। अब उन्हें 29 सितंबर को न्यायालय में पेश होना होगा। वीरवार सुबह 10 बजे विधायक मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश होने के लिए पहुंचे। सुबह 11:00 बजे न्यायालय में प्रस्तुत हुए। यहां से उन्हें जमानती मुचलके पर जमानत मिली। चुराह क्षेत्र में साल 2020 में एक जनसभा में तत्कालीन…
Read MoreTourism: एचपीटीडीसी के हर होटल और रेस्तरां में परोसी जाएगी हिमाचली धाम
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के सभी होटलों और रेस्टोरेंट में हिमाचली थाली के बाद अब हिमाचल की परंपरागत धाम परोसी जाएंगी। पर्यटन विकास निगम के रसोइये चंबा, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर के बोटियों (स्थानीय शादी समारोहों में खाना बनाने वाले) से धाम बनाने का प्रशिक्षण लेंगे। परंपरागत बलटोही (चरोटी) पीतल के बड़े बर्तन में धाम तैयार की जाएगी। सस्ती दरों पर लजीज परंपरागत व्यंजन सैलानियों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन और हिमाचल सदन में भी हिमाचली धाम उपलब्ध करवाई जाएगी। एचपीटीडीसी की…
Read Moreप्रदेश का पहला डिजिटल पुस्तकालय बनेगा बिलासपुर में
बिलासपुर जिला मुख्यालय स्थित पुस्तकालय प्रदेश का पहला डिजिटल पुस्तकालय होगा। पुस्तकालय में टेबल पर किताबों की जगह इलेक्ट्रॉनिक नोटपैड और टच स्क्रीन लगाए जाएंगे। इनमें हजारों पुस्तकों को अपलोड किया जाएगा। इस कार्य को करने के लिए जिला प्रशासन कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से बजट का प्रावधान करेगा। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जिला पुस्तकालय को अगले स्तर पर ले जाने के लिए अब डिजिटल किया जाएगा। यह प्रदेश का पहला डिजिटल पुस्तकालय होगा। पुस्तकालय के टेबल पर इलेक्ट्रॉनिक नोटपैड और टच स्क्रीन लगाई…
Read Moreकिरतपुर-मनाली फोरलेन ट्रायल के लिए खुलेंगी 5 टनल : गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार रात को किरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना की कुछ तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की हैं। साथ ही फोरलेन को वाहनों के लिए खोलने पर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है कि सामरिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण किरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के मंडी जिले में पंडोह से ओट तक 10 टनल बनाई जा रही हैं। इनमें हनोगी से झलोगी तक पांच टनल पूर्ण रूप से तैयार हो चुकी हैं। इन टनल को ट्रायल के लिए खोला जा…
Read Moreहाईकोर्ट ने सिविल अस्पतालों में पैरा मेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को लेकर दिखाई सख्ती
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने रोहड़ू सिविल अस्पताल में नर्सों और फार्मासिस्ट के खाली पदों पर कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत ने मुख्य सचिव सहित स्वास्थ्य सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश वीरेंदर सिंह की खंडपीठ मामले की सुनवाई 25 मई को निर्धारित की है। अदालत ने जनहित में याचिका दर्ज करते हुए निदेशक स्वास्थ्य और बीएमओ रोहड़ू को भी प्रतिवादी बनाया है। रोहड़ू में मरहम पट्टी के लिए भटक रहे मरीज शीर्षक से छपी खबर में बताया गया है…
Read Moreपेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए भाई – बहन आज होंगे कोर्ट में पेश :
पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी भाई और बहन को एसआईटी बुधवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश करेगी। दोनों आरोपियों को एसआईटी ने 28 अप्रैल को हमीरपुर वार्ड नंबर सात स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पहले दोनों पुलिस रिमांड और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। आरोपी बहन नीतू ने अपने भाई गोपाल को जेआए आईटी की परीक्षा में पास करवाने के लिए मुख्य आरोपी उमा आजाद और उसके बेटे से प्रश्नपत्र हासिल किया था। लंबी जांच पड़ताल के…
Read More