सरकार को भेजा प्रस्ताव, दो निजी विश्वविद्यालयों को बंद करने की तैयारी

सरकार को भेजा प्रस्ताव, दो निजी विश्वविद्यालयों को बंद करने की तैयारी

प्रदेश में दो निजी विश्वविद्यालयों को बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने कम दाखिलों और खराब वित्तीय प्रबंधन का हवाला देकर सरकार को इस बाबत प्रस्ताव भेजा है। सोलन में स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय को इस माह से बंद कर यहां पढ़ रहे 19 विद्यार्थियों को अन्य विवि में माइग्रेट करने की सिफारिश भी की है। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा देने के उद्देश्य से शिक्षण संस्थानों का मजबूत होना बहुत आवश्यक…

Read More

व्यापारियों का मौसम की मार से करोड़ों का माल डंप, 80 प्रतिशत लुढ़का कारोबार

व्यापारियों का मौसम की मार से करोड़ों का माल डंप, 80 प्रतिशत लुढ़का कारोबार

हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज से व्यापार पर बुरा असर पड़ा है। लू के साथ गर्मी बरसाने वाले जून में नवंबर की ठंड का एहसास लोगों को जरूर राहत दे रहा है, लेकिन व्यापारी वर्ग में मंदी के पारे को बढ़ा दिया है। गर्मी के लिहाज से बाजार में बिक्री के लिए आया माल बड़े स्तर पर गोदाम डंप हो गया है। गर्मी के परिधानों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर लोगों की आमद बेहद कम रह गई है। सबसे बड़ी मार एसी, कूलर, पंखे, फ्रिज आदि की बिक्री…

Read More

प्रदेश में पहली बार प्लाज्मा बदल किया रोगी का इलाज़

प्रदेश में पहली बार प्लाज्मा बदल किया रोगी का इलाज़

मेडिकल कॉलेज टांडा ने अपनी स्वास्थ्य सुविधाओं में और इजाफा किया है। टांडा मेडिकल कॉलेज में ओटोइम्यून रोग से पीड़ित एक मरीज का हिमाचल में पहली बार प्लाज्मा एफरेसिस प्रक्रिया अपनाकर उपचार किया गया। अंगों को हिलाने की क्षमता खो चुकी मरीज अब पैर हिलाने लगी है। अब डॉक्टर उसके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं।  कॉलेज प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने बताया कि न्यूरोलॉजी विभाग में 19 वर्षीय रोगी को 23 मई को दाखिल करवाया गया। रोगी को दो दिन से अचानक में पीठ दर्द और निचले…

Read More

मुख्य आरोपी गौरव नकली होलोग्राम और मार्का स्टीकर शराब मामले में गिरफ्तार

मुख्य आरोपी गौरव नकली होलोग्राम और मार्का स्टीकर शराब मामले में गिरफ्तार

नकली होलोग्राम व मार्का स्टीकर शराब मामले में मुख्य आरोपी गौरव मिन्हास को हिमाचल प्रदेश के  ऊना शहर से शुक्रवार शाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में कई बड़े खुलासे होंगे। ऊना पुलिस की टीमें गौरव को दबोचने के लिए पालमपुर, पठानकोट और जम्मू में डेरा डाले हुए थे। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इस मामले में पहले से गिरफ्तार दो आरोपियों ने शराब गौरव से लेने की बात कही थी। इसके बाद से ही पुलिस की…

Read More

कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में दोषी को सुनाई दस साल के कारावास की सज़ा

कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में दोषी को सुनाई दस साल के कारावास की सज़ा

पालमपुर(कांगड़ा)। दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने दस साल कैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायधीश रणजीत सिंह की अदालत ने यह फैसला सुनाया। आरोपी पर 2019 में थाना भवारना में विभिन्न धाराओं के तहत महिला ने मामला दर्ज करवाया था। मामले की पैरवी उप जिला न्यायवादी एलएम शर्मा, पंकज धीमान व अजय ठाकुर ने की। लिहाजा, वीरवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में आरोपी रवि कुमार के खिलाफ यह फैसला सुनाया गया। इसमें दोषी को आईपीसी की धारा 452 के तहत तीन साल की सजा के साथ…

Read More

शिमला में जून महीने में भी जनवरी जैसी ठण्ड, जानिए मौसम का पूर्वानुमान

शिमला में जून महीने में भी जनवरी जैसी ठण्ड, जानिए मौसम का पूर्वानुमान

हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम से जून में 24 साल बाद राजधानी शिमला में जनवरी जैसी सर्द रातें हो गई हैं। बुधवार रात शिमला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले वर्ष 1999 में 4 जून को शहर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा था। वर्ष 2000 से 2022 तक पारा 11 से 14 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। कल्पा के न्यूनतम तापमान में भी वर्ष 2013 के बाद कमी दर्ज हुई है। बुधवार रात को कल्पा में न्यूनतम पारा 4.4 डिग्री रहा। इससे पहले वर्ष 2013 में…

Read More

पार्टी से निष्कासित नेताओं की ताजपोशी की शिकायत हुई कांग्रेस हाई कमान से

पार्टी से निष्कासित नेताओं की ताजपोशी की शिकायत हुई कांग्रेस हाई कमान से

प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित नेताओं की सरकारी समिति में ताजपोशी होने की शिकायत कांग्रेस हाईकमान के पास पहुंच गई है। जिला कुल्लू की शिकायत निवारण समिति में पार्टी से निष्कासित नेताओं को सदस्य बनाने का आनी ब्लॉक और जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी ने लिखित में विरोध किया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस विरोध की प्रारंभिक पड़ताल करते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को दिल्ली भेज दी है। जिला शिकायत निवारण समिति कुल्लू में शामिल किए नेताओं को लेकर संगठन ने मोर्चा…

Read More

प्रदेश में कैसे होंगे विकास कार्य, पूर्व व वर्तमान सरकार ने ठेकेदारों को बना दिया कर्ज़दार

प्रदेश में कैसे होंगे विकास कार्य, पूर्व व वर्तमान सरकार ने ठेकेदारों को बना दिया कर्ज़दार

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में सूबे के ठेकेदारों का करीब छह हजार करोड़ रुपये का भुगतान फंस गया है। छह माह से देय धनराशि का भुगतान न होने से ठेकेदार आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे हैं। बजट के अभाव में विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कई सड़कों, पुलों और नए भवनों के निर्माण कार्य भी लटक गए हैं। नए टेंडर भी बजट के अभाव में नहीं हो पा रहे। तत्कालीन भाजपा सरकार के समय पीडब्ल्यूडी में जिन विकास कार्यों के टेंडर आवंटित हुए थे, उनमें से 75 फीसदी…

Read More

पर्यटन की दृष्टि से पौंग को विकसित करने पर खर्च होंगे 70 करोड़ : सुक्खू

पर्यटन की दृष्टि से पौंग को विकसित करने पर खर्च होंगे 70 करोड़ : सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे में विकास को गति देने के लिए कई सौगात दीं। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने करीब 2.98 करोड़ रुपये की लागत से डडवाला-सकरी सड़क में सकरी खड्ड पर बने 51.85 मीटर लंबे डबल लेन पुल का उद्घाटन किया। इसके बाद फतेहपुर के हाड़ा चौक पर लगाई गई पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने पौंग बांध स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री के फतेहपुर पहुंचने पर विधायक…

Read More

प्रदेश के राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सीबीएसई पाठ्यक्रम

प्रदेश के राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सीबीएसई पाठ्यक्रम

हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाने वाले राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल में सीबीएसई का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। पहले चरण में 18 माह के भीतर प्री नर्सरी से पांचवीं कक्षा के ब्लॉक तैयार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण जल्द करने के निर्देश दिए हैं। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों में प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक लगभग 900 से 1000 छात्रों को समायोजित करने की क्षमता होगी। इन स्कूलों में हाई-टेक स्मार्ट क्लासरूम, खेल…

Read More