Delhi NCR Earthquake News: दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दस सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की 5.4 मापी गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किमी दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। पूंछ में काफी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली में भूकम्प विज्ञान निदेशक ओपी मिश्रा ने बताया कि दोपहर 1:33 बजे जम्मू-कश्मीर के…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
मुख्यमंत्री ने ईको पर्यटन गतिविधियों की वृहद योजना में तेजी लाने पर बल दिया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार सायं वन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ईको-टूरिज्म गतिविधियों को प्रोत्साहन प्रदान कर राज्य की आय बढ़ाने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 72 वन विश्राम गृहों और 22 ईको पार्कों में ईको पर्यटन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने 93 प्रस्तावित स्थलों पर इको-टूरिज्म गतिविधियों के संचालन के लिए वृहद योजना (मास्टर प्लान)…
Read Moreसरकारी विद्यालयों में उपलब्ध होंगी स्मार्ट सुविधाएं: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार सभी सरकारी संस्थानों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में सरकारी विद्यालयों में 11वीं और 12वीं कक्षाओं में चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। ये कक्षाएं स्मार्ट क्लासरूम उपकरण, विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट फर्नीचर से सुसज्जित होंगी और सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर सीखने का माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से कक्षाओं…
Read Moreप्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश में 475 इकाईयां स्थापित करने का लक्ष्य: उद्योग मंत्री
हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के निदेशक मंडल की आज शिमला में आयोजित 239वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिमला और मंडी जिलों के लिए खादी प्लाजा के लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार को सौंपने और विशेषज्ञ एजेंसी से परामर्श लेने के निर्देश दिए ताकि ये प्लाजा आय सृजन का स्रोत बन सकें और इनके माध्यम से ग्रामीण कारीगरों और उद्यमियों को विपणन सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि खादी बोर्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भेड़ पालकों को ऊन पिंजाई तथा जनजातीय…
Read Moreएनएच-3 के निर्माण प्रभावित मंच की एनएचएआई के अधिकारीयों से हुई बैठक रही बेनतीजा
हमीरपुर से मंडी तक प्रस्तावित एनएच-3 के निर्माण में हो रही अनियमितता और संबंधित क्षेत्रों में हो रही परेशानी पर प्रभावित व पीड़ित मंच के तीखे तेवरों को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी अब हरकत में आए हैं। सोमवार को इस मामले में एनएचएआई के पुनर्वास अधिकारी सुरेंद्र उपाध्याय अपनी टीम के साथ टौणी देवी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के हितों से जुड़े मुद्दे पर मंच के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। हालांकि, इस दौरान उन्हें ग्रामीणों के रोष व गुस्से का सामना करना पड़ा। हंगामेदार रही…
Read Moreसरकार पेंशनरो को बकाया डीए राशि की अदायगी करे : प्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन
प्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन ऊना ब्लॉक ने प्रदेश सरकार से पेंशनर को बकाया 8 फीसदी डीए जारी करने की मांग की है। सोमवार को हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक ऊना की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष एमआर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनर्स को पेश आ रही समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। ब्लॉक पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले दो वर्षों से उनके मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है क्योंकि वांछित धनराशि राज्य सरकार की ओर से जारी नहीं की जा रही है।…
Read Moreभारत, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें धर्मशाला में खेलेंगी वर्ल्ड कप
धर्मशाला स्टेडियम को वर्ल्ड कप के तीन से अधिक मैचों की मेजबानी करने का मौका मिलेगा। अक्तूबर-नवबंर में होने वाले आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को बड़े मैचों की मेजबानी करने का मौका मिलेगा। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के अलावा आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें धर्मशाला में अपने मुकाबले खेलेंगी। भारतीय टीम के एक मैच के अलावा अन्य मेहमान टीमों के मुकाबले धर्मशाला स्टेडियम में होंगे। जानकारी के मुताबिक भारत में होने वाले आईसीसी विश्व कप में धर्मशाला स्टेडियम को तीन…
Read Moreभाजपा ने मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र से शुरू किया चुनावी बैठकों का दौर, जहाँ से भाजपा को मिली थी करारी हार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र हमीरपुर में सोमवार को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक ने जून की तपती गर्मी में सियासी पारा और चढ़ा दिया है। भाजपा ने कोर ग्रुप की बैठक कर लोकसभा चुनावों की बिसात बिछा दी है। इसकी राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। सोमवार दोपहर बाद हमीरपुर पहुंचे भाजपा के शीर्ष नेताओं के कारण जिला मुख्यालय में काफी चहल-पहल रही। छह माह पूर्व विधानसभा चुनावों में हमीरपुर जिले में भाजपा को जिले की पांचों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था।…
Read Moreडिजिटल मार्केटिंग की दुनिया की ये सात ये 7 स्किल्स बनाएंगे आपको डिजिटल मार्केटर, इनसे घर बैठे ही कमा सकते हैं लाखों, जानें कैसे
डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर का अगले 100 वर्षों तक भविष्य बिल्कुल सुरक्षित है। इसी सुरक्षित भविष्य को देखते हुए देश के लाखों युवाओं की रुचि इस सेक्टर की ओर बढ़ रही है। विश्व भर में तेजी से डिजिटलीकरण बढ़ रहा है। अब लोग इंटरनेट पर बीते वर्षों की अपेक्षा अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं। लोगों की आदतों में सोशल मीडिया सर्फिंग, ऑनलाइन गेमिंग व जरूरी खरीदारी जैसे काम शामिल हैं। यही वजह है कि तमाम बिजनेस-ब्रांड्स अपने उत्पाद और सेवाओं को प्रमोट करने व लोगों तक पहुंचने के लिए डिजिटल…
Read Moreमिशन 2024 की तैयारियों के लिए भाजपा कोर कमेटी में होगा मंथन
हिमाचल भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में सोमवार को हमीरपुर में मिशन 2024 के लिए बिसात बिछेगी। इसकी अध्यक्षता करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हमीरपुर पहुंच रहे हैं। बैठक भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नए संगठन मंत्री सिद्धार्थन के अलावा कोर ग्रुप में हाल ही में शामिल किए गए कभी वीरभद्र सिंह के विशेष रणनीतिकार रहे हर्ष महाजन की विशेष उपस्थिति में होने जा रही है। राज्य में भाजपा को पहले राज्य विधानसभा और उसके बाद नगर निगम शिमला के चुनाव में हार का…
Read More