चंबा। समय पर सर्विस बुक अपडेट न करने पर जिले के करीब 16 स्कूलों के मुखियाओं की अब निदेशालय में जवाब तलबी होगी। विभागीय निर्देश की अवहेलना पर शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों को डिफाल्टर घोषित कर इनकी सूची निदेशालय को भेज दी है। आगामी कार्रवाई निदेशालय की ओर से अमल में लाई जाएगी। विभाग ने जिला भर के स्कूलों को 31 मार्च तक सर्विस बुक अपडेट करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शिक्षकों को पांच दिन का अतिरिक्त समय दिया गया और साथ ही चेताया गया था कि…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
पार्क को विश्व धरोहर बनाने का विरोध
सैंज (कुल्लू)। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को विश्व धरोहर बनाने का पार्क जोन में आने वाली तेरह पंचायतों ने विरोध किया है। इसी मुद्दे को लेकर जिला के दुर्गम गांव शाक्टी में पार्क के इक्को जोन के अंतर्गत आने वाले तेरह पंचायतों के लोगों व देवी देवताओं के कारदारों की बैठक कर आगामी रणनीति बनाई। बैठक में लोगों ने कहा कि जब तक वनाधिकार बहाल व वनाधिकार कानून के तहत दर्ज नहीं होंगे तब तक पार्क को विश्व धरोहर बनाए जाने का विरोध किया जाता रहेगा। अगर लोगों के जंगलों…
Read Moreप्रभावित पंचायतों को मिलेंगे उनके हक
कुल्लू। दो दिवसीय बंजार विधानसभा क्षेत्र के चुनावी दौरे में कांग्र्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने कहा कि एनएचपीसी के प्रभावितों और विस्थापितों के हकों की आवाज संसद में रखी जाएगी। वहीं नियूली, देहुरी, शैंशर तथा कलैहली में सभा को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क क्षेत्र के प्रभावितों के हक-हकूकों को यथावत रखने के प्रयास किए जाएंगे तथा पार्क से प्रभावित पंचायतों के लोगों की समस्या को संसद में प्रमुखता से उठाया जाएगा। प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को बंजार विस की सैंज घाटी के…
Read Moreमतदान से वंचित रहते हैं हजारों लोग
नंगड़ा (ऊना)। जिला ऊना के विभिन्न इलाकों में रह रहे हजारों प्रवासी लोग हर बार चुनाव में मताधिकार से वंचित रहते हैं। इन लोगों के मतदाता सूची में नाम ही दर्ज नहीं हैं। वोट कैसे डालते हैं और कहां जाकर डालते हैं, इन्हें इस बात का भी इल्म नहीं। ऊना जिले के त्यूड़ी, सलोह, भदसाली, खड्ड, झलेड़ा, लालसिंगी, रामपुर, कुठार, अबादा बराना, जनकौर, पेखूबेला, नंगड़ा, खानपुर, जटपुर, संतोषगढ़ समेत अन्य इलाकों में हजारों प्रवासी रहते हैं। ऊना से सटे पंजाब राज्य के सूरेबाल, सजोबाल, दगोढ़, दयापुर, भल्लड़ी, भलाण, कलमा मोड़…
Read Moreखर्चों का ब्यौरा गलत दिया तो कार्रवाई : आशीष
बिलासपुर। केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक (व्यय) आशीष त्रिपाठी ने चुनाव अधिकारियों को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च पर पैनी नजर रखने के आदेश दिए हैं। वह सोमवार को बचत भवन में चुनावों के लिए तैनात अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डा. अजय शर्मा भी उपस्थित थे। त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्याशियों को किए गए खर्च का पूरा ब्योरा देना होगा। खर्च का ब्योरा गलत देने पर प्रत्याशी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्रत्याशियों के खर्च पर प्रशासन की पैनी…
Read Moreनिगम के होटलों में महंगा होगा खाना
धर्मशाला। टूरिस्ट सीजन में पर्यटन निगम के होटलों में भी खाना महंगा करने की तैयारी की जा रही है। होटल प्रबंधकों ने खाने के रेट में 5 से 10 प्रतिशत तक इजाफा करने का प्रपोजल एजीएम को भेजा है। एक दो दिन के भीतर होने वाली बैठक में इस पर मुहर लगने की संभावना है। पर्यटन सीजन शुरू होते ही होटलों में रुकने वाले महमानाें से बढ़े हुए दाम वसूले जा सकते हैं। पर्यटन निगम के होटल प्रबंधकों का कहना है कि उनके यहां खाने के रेट मार्केट सर्वे के…
Read Moreपुंदर वार्ड के बाशिंदे नहीं डालेंगे वोट
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां विस क्षेत्र की बलोल पंचायत के टीका पुंदर (तिरखेटिले) के बाशिंदे इस लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी यह गांव सड़क सुविधा से महरूम है। इस कारण गांव के बाशिंदों को रोजमर्रा की जिंदगी में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हर बार राजनेता इस गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के आश्वासन तो देते हैं, लेकिन आज तक स्थिति जस की तस है। गांव वासियों का…
Read Moreज्वालामुखी में गरजे संस्कृत के विद्वान
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। हिमाचल संस्कृत अकादमी ने ज्वालामुखी में राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में प्रदेश भर से आए करीब 300 विद्वानों ने मांगों को पूरा करवाने का मंच के माध्यम से संकल्प लिया। हिमाचल प्रदेश संस्कृत शिक्षक परिषद ने इस दौरान अपनी दो मांगाें को उठाया। इसमें सभी शास्त्रियों को समान वेतन देने और 10 जमा दो में संस्कृत अध्यापकों के स्थायी पद सृजित की मांग शामिल हैं। राज्य स्तरीय सम्मेलन मेें बतौर मुख्य अतिथि निदेशक हरियाणा अकादमी डा. सुधीर कुमार ने शिरकत की। सचिव डा. मस्तराम ने…
Read Moreपेयजल को मंजूर करवाए 140 करोड़
बंजार (कुल्लू)। स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के लिए कुल्लू, मनाली और रामपुर के लिए 140 करोड़ की राशि स्वीकृति की गई है। बंजार में अपने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने सोमवार को बंजार के थाटीबीड, जिभी, पलाच, लारजी और सैंज में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुल्लू में पेयजल योजना के लिए 82.18 करोड़, मनाली में पेयजल योजना के लिए 22.75 करोड़ और रामपुर में पेयजल योजना के लिए 15 करोड़ रुपये स्वीकृति हुए। कुल्लू-मनाली में पर्यटन कारोबार को विकसित करने के लिए…
Read Moreकुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे उखड़ा
पतलीकूहल (कुल्लू)। पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है और कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे की हालत खस्ता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। नेशनल हाइवे का अमला खानापूर्ति के लिए गड्ढों में मिट्टी भरकर अपने काम की इतिश्री कर लेता है। कभी-कभार पैच वर्क का काम भी होता है। हालांकि यह पैच वर्क एक सप्ताह के बाद फिर गड्ढों में तबदील हो जाते हैं। सड़क की अनदेखी से आम जनता के अलावा पर्यटन कारोबारी भी चिंतित हो उठे हैं। सड़क पर पड़े गड्ढों से डोभी और पतलीकूहल के व्यवसायी भी…
Read More