सरकार ने पूर्व डीजीपी के पेंशन लाभ रोके

शिमला। हिमाचल सरकार ने पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी के पेेेेंशन लाभ रोक दिए हैं। गृह और कार्मिक विभाग की ओर से इस बारे में महालेखाकार कार्यालय को गए पत्र में इन्हें केवल प्रोविजनल पेंशन देने को कहा गया है। माना जा रहा है कि जब तक इनका लंबित केस पूरा नहीं होता, इन्हें अन्य पेंशन लाभ नहीं मिलेंगे। 1982 बैच के ये आईपीएस अधिकारी 30 अप्रैल को डीजी होमगार्ड के पद से रिटायर हुए थे। वह पूर्व भाजपा सरकार के समय डीजीपी थे, लेकिन फोन टैपिंग केस में उनका नाम…

Read More

शिक्षण संस्थान तो खोले, गुणवत्ता भूले

करीब 15 हजार स्कूलों और 70 हजार शिक्षकों वाले शिक्षा विभाग को आज के दौर में नई नजर से देखने की जरूरत है। हिमाचल में सरकारी स्कूलों में गिरता शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर चिंताजनक है और इसके लिए राज्य सरकारें भी जिम्मेदार हैं। चुनावी दौर में हमें इस ओर ध्यान देकर कमियों को दूर करना होगा। केंद्र सरकार के पैटर्न के अनुसार अध्यापक-छात्र रेशो 1-40 है। यानी 40 छात्रों की क्लास पर एक शिक्षक। लेकिन हिमाचल में आज भी एलीमेंटरी में ये 1-60 और सेकेंडरी में 1-70 है। आज…

Read More

चुनाव में सरकार को याद आई जनता, मिलेगा पूरा राशन

शिमला मई में नहीं हुई राशन में कटौती बीते चार माह से जारी सस्ते राशन के कोटे में कटौती मई माह में नहीं हुई है। मई माह में डिपो संचालकों को पूरा कोटा दिया गया है। राशन कार्ड धारकों को इस माह 18 किलो आटा और नौ किलो चावल मिलेंगे। बीते चार के दौरान राशन कार्ड धारकों को 14 किलो आटा दिया गया। ‘अमर उजाला’ के मामला उठाने के बाद प्रशासन ने अप्रैल माह में उपभोक्ताओं को पूरा कोटा दिया। मगर इस बार लोकसभा चुनाव होने के चलते पहली ही…

Read More

वीसी हटाओ मुहिम छेड़ेगी एसएफआई

शिमला। एसएफआई के राज्य सह सचिव पुनीत धांटा ने कहा कि कुलपति प्रो. एडीएन बाजपेयी के तीन वर्ष के कार्यकाल ने विवि को बंद होने के कगार पर पहुंचा दिया है। आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में तानाशाहीपूर्ण फैसले लागू किए गए। छात्र समुदाय, शिक्षक और विवि कर्मचारियाें को विश्वास में नहीं लिया गया। शिक्षा के गुणात्मक सुधार और परीक्षा की प्रणाली में सुधार के नाम पर सिर्फ निजीकरण करने का प्रयास हुआ है। परीक्षा संचालन और परिणाम घोषित करने तक के कार्य प्रभावित हुए। समय से रिजल्ट घोषित नहीं…

Read More

एचआरटीसी पेंशनरों को समय पर अदा करें पेंशन

मंडी। हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ ने एचआरटीसी के पेंशनरों को समय पर पेंशन का भुगतान न करने पर रोष जताया है। संघ के सचिव सुरेश चंद शर्मा ने कहा कि एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से मार्च माह की पेंशन का भुगतान अप्रैल माह पूरा बीत जाने पर 29 और 30 तारीख को किया गया। नियमित कर्मचारियों को सात अप्रैल तक वेतन मिल गया था। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी प्रबंधन पेंशन फंड में धनराशि न होने का बहाना बनाकर पेंशनरों को उनकी पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभ के भुगतान में देरी कर…

Read More

वोटरों को रिझाने के लिए नेताओं ने भरा जोश

बिलासपुर। राहुल गांधी की रैली के बहाने कांग्रेसियों ने एक तरह से वोटरों का रूख अपनी ओर मोड़ने की पूरी कोशिश की। मंच से नेताओं ने शब्दों के बाण छोड़े तो दर्शकदीर्घा से कार्यकर्ताओं की नारेबाजी ने जोश भर दिया। विधायक बंबर ठाकुर सदर हलके से ही है। उन्हें के कंधों पर रैली की जिम्मेवारी थी। रैली स्थल पर व्यवस्था के दौरान भीड़ को गर्मी से बचने के लिए पंखों की कमी जरूर खली, लेकिन भीड़ जुटाकर उन्होंने एक तरह से शक्ति अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। भाजपा ने किया…

Read More

फसल कटी अब सात को कांग्रेस सफाया

नयनादेवी (बिलासपुर)। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश की जनता फसल की कटाई कर चुकी है। अब सात मई को प्रदेश से कांग्रेस की सफाई होने वाली है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता सात मई को इस कार्य को भी पूरा कर देगी। भारत युवाओं का देश है। युवा ही इस देश का भविष्य तय करेंगे। देश को कांग्रेस मुक्त बनाने में देश के युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस ने देश को गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और झूठे वादे दिए हैं।…

Read More

देश लुटता रहा प्रधानमंत्री सहन करते रहे

चुवाड़ी (चंबा)। लोकसभा चुनावों के चलते कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार ने भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायपुर में चुनाव प्रचार किया। यहां पर आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सात मई को अपने-अपने बूथ पर सतर्क रहें व अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जितना अधिक मतदान होगा, सत्ता परिवर्तन के लिए मददगार साबित होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन के खिलाफ चुटकी लेते हुए कहा कि पिछले 10 साल तक देश लुटता रहा और प्रधानमंत्री…

Read More

आचार संहिता के उल्लंघन पर नोटिस

भरमौर (चंबा)। भरमौर में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सीपीआईएम और बीजेपी के प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी भरमौर डा. जितेंद्र कंवर ने सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने पर भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा व सीपीआईएम प्रत्याशी कुशाल भारद्वाज को नोटिस जारी किए हैं। भरमौर विस क्षेत्र में उड़नदस्ता टीम ने रोजाना चेकिंग के दौरान अब तक 16 लाख, 15 हजार 609 रुपये की नकदी पकड़ी थी। इस संबंध में पुख्ता दस्तावेज प्रस्तुत करने पर राशि को वापस लौटा दिया गया है। सहायक निर्वाचन…

Read More

आईटीबीपी जवान का अंतिम संस्कार

नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। जरोट के गांव बझेरा निवासी आईटीबीपी जवान शशि कुमार पुत्र जगदीश चंद का वीरवार को पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शशि कुमार आईटीबीपी में उत्तराखंड में तैनात थे। मंगलवार को गश्त के दौरान अचानक भूस्खलन से पहाड़ी से पत्थर गिरे और शशि उनकी चपेट में आ गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही जवान की मौत हो गई। वीरवार सुबह जैसे ही जवान का शव पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गया। पांच माह की बच्ची को…

Read More