शिमला प्रदेश सरकार ने 12 एचपीएस अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारी दी है। शिमला के डीएसपी हेड क्वार्टर रहे प्रमोद शुक्ला को एडिशनल एसपी शिमला तैनात किया गया है जबकि एडिशनल एसपी प्रवीर ठाकुर को एडिशनल एसपी टीटीआर लगाया गया है। गृह विभाग ने गुरुवार को प्रमोद व प्रवीर समेत 12 अधिकारियों के आदेश जारी किए हैं। नई नियुक्ति पाने वाले अधिकारियों में ज्यादातर पदोन्नत होने के बाद से नई नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। वीरेंद्र सिंह को एसपी बनने पर एसपी एसडीआरएफ जुन्गा लगाया गया है। इसी…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
रोहतांग दर्रा बहाल कर लाहौल का संपर्क मनाली से जोड़ना होगी प्राथमिकता : ब्रिगेडियर एमएस बाघी, चीफ इंजीनियर
केलांग/कोकसर (लाहौल-स्पीति) देश के सबसे ऊंचे मनाली-लेह हाईवे से बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है। इस अभियान में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के दीपक और हिमांक प्रोजेक्ट की तीन कंपनियां जुट गई हैं। इस बार बर्फ हटाने का कार्य समय से 10 दिन पहले ही शुरू कर दिया गया है। बीआरओ के दीपक परियोजना के मुख्य अभियंता एमएस बाघी ने गुलाबा से चार किलोमीटर आगे राहलफाल के समीप वीरवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मशीनों को आगे रोहतांग की तरफ बर्फ हटाने के लिए रवाना किया। लाहौल के…
Read Moreकानूनों को सरल बनाने के लिए कमेटी अधिसूचित,एनडीपीएस,आईपीसी और सीआरपीसी जैसे कानूनों पर ली जा रही है राय
शिमला आईपीसी, सीआरपीसी और एनडीपीएस जैसे कानूनों को सरल बनाने के लिए हिमाचल में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनी है। इन कानूनों को मौजूदा कानून-व्यवस्था में अधिक प्रासंगिक बनाने और इनके प्रावधानों को धरातल पर लागू करने के लिए सरकार ने बुधवार को यह कमेटी अधिसूचित की है। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह प्रबोध सक्सेना ने इसकी अधिसूचना जारी की है। मुख्य सचिव अनिल खाची इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे, जबकि अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, प्रधान सचिव विधि, डीजीपी और उसकी रैंक से नीचे के आईजी स्तर के अधिकारी,…
Read Moreदवाओं के सैंपल की जांच दूसरे राज्यों में भी, सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने रिकॉर्ड सील करने के दिए निर्देश
शिमला हिमाचल क सिरमौर जिले में कालाअंब स्थित मैसर्ज डिजिटल विजन कंपनी की ओर से तैयार की गई दवाओं के सैंपल की जांच तीन राज्यों की सरकारें कर रही हैं। सरकारों ने अपने-अपने राज्यों के अलावा दूसरे राज्यों में भी सैंपल जांच को भेजे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों राज्यों की सरकारें आपस में कोऑर्डिनेशन बनाकर चल रही हैं। कालाअंब दवा कंपनी में लिए गए सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार तक आएगी। इसके बाद तीनों राज्यों की सरकारें सैंपल की रिपोर्ट का मिलान करेंगी। जम्मू में हुई बच्चों…
Read Moreपटवारी भर्ती मामले में सीबीआई गहनता से कर रही जांच
धर्मशाला पिछले साल नवंबर माह को हुई पटवारी भर्ती में कथित धांधली को लेकर सीबीआई ने चार दिन से कांगड़ा जिले में डेरा डाला है। पिछले चार दिन में जिले के शाहपुर, ज्वालामुखी और धर्मशाला में सीबीआई टीम ने छानबीन की है। जानकारी के अनुसार सीबीआई राजस्व विभाग के पटवारी भर्ती के दस्तावेजों की जांच कर रही है। अब सीबीआई ने धीरा के निजी स्कूल में पटवारी भर्ती के दौरान देरी से पेपर बांटने और ओएमआर फाड़ने के मामले की छानबीन करेगी। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने राजस्व विभाग से…
Read Moreमरीज को ढाई फीट बर्फ में उठाकर पहुंचाया पीएचसी अब कुल्लू के लिए देख रहे हैं हेलीकाप्टर की राह
उदयपुर (लाहौल-स्पीति) जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के अति दुर्गम क्षेत्र म्याड़ घाटी के करपट गांव की एक महिला मरीज को ग्रामीणों ने दो से ढाई फीट बर्फ के बीच उठाकर तिंगरेट पीएचसी पहुंचाया। महिला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंगरेट में उपचार चल रहा है। परिजन अब मरीज को वहां से लिफ्ट करने को लकर हेलीकाप्टर की राह देख रहे हैं। तिंगरेट हेलीपैड से हेलीकाप्टर की उड़ान होने पर कुल्लू के लिए महिला मरीज को लिफ्ट किया जाएगा। गौर हो कि भारी बर्फबारी से म्याड़ घाटी का संपर्क उपमंडल उदयपुर से…
Read Moreजनगणना के साथ राष्ट्रीय एनपीआर के लिए होगा सर्वे, सूचनाएं रखी जाएंगी गोपनीय, उपायुक्तों को किए निर्देश जारी
शिमला हिमाचल में जनगणना के साथ राष्ट्रीय एनपीआर के लिए 16 मई से सर्वे होगा। मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव ने बैठक में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। कहा कि सारी सूचनाएं गोपनीय रखी जाएंगी। हर नागरिक का दायित्व है कि जनगणना अधिकारी को सही-सही जानकारी दें। उनकी व्यक्तिगत सूचना गोपनीय रहेगी। कोर्ट में भी सबूत के तौर पर पेश नहीं होगी। जनगणना की सूचना विकास कार्यों के लिए बहुत जरूरी है। विकास योजनाओं और अन्य कार्यों के लिए जरूरी…
Read Moreसरकार की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध, पंजीकरण के लिए अन्तिम तिथि 31 मार्च, 2020 निर्धारित
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए आरम्भ की गई ‘हिमकेयर योजना’ (हिमाचल हैल्थकेयर योजना) लोगों के वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत प्रदेश में 5 लाख 50 हजार से अधिक परिवारों का पंजीकरण किया जा चुका हैं तथा उन्हें निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। हिमकेयर योजना के तहत फैमली फलोटर आधार पर एक वर्ष में प्रति परिवार पांच लाख रुपये की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। इस योजना के माध्यम से अभी तक 60.66…
Read Moreमौसम फिर बदल रहा करवट येलो अलर्ट जारी
कल और परसों 10 जिलों में अंधड़, ओलावृष्टि का येलो अलर्ट हिमाचल में एक बार फिर बुधवार से मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानों में 19 से 22 और मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 24 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा। 20 और 21 फरवरी को बारिश के साथ अंधड़, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 20 को आठ और 21 को लाहौल, किन्नौर छोड़कर 10 जिलों में अलर्ट जारी हुआ है। हालांकि मैदानों में 23 और 24 को मौसम साफ रहेगा।…
Read Moreकालाअंब स्थित डिजिटल विजन दवा कंपनी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई,
कालाअंब (सिरमौर) जम्मू-कश्मीर में खांसी-जुकाम कोल्ड बेस्ट सीरप के सेवन से कई बच्चों की मौत और किडनी खराब होने के बाद कालाअंब स्थित मेसर्स डिजिटल विजन कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। सीरप उत्पादन पर पाबंदी के बाद सरकार ने अब कंपनी में सभी प्रकार की दवाइयों के उत्पादन पर रोक लगा दी है। गुपचुप तरीके से दवाओं का उत्पादन न हो, इसकी निगरानी के लिए सरकारी कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान के अनुसार, सरकारी दस्तावेजों से मिलान के लिए कंपनी…
Read More