शिमला हिमाचल में आज से पशु औषधालय खुल जाएंगे और दवाएं भी मिलेंगी। विभाग ने पशु चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए चंबा के थुलेल, खरगट, लाहरू, बेरांगल और कोटी में पांच ट्रांजिट शिविर स्थापित किए हैं। अब तक चंबा जिले में प्रवेश करने वाले 280 भेड़ समूहों को कवर किया गया है। चंबा में पशुधन के साथ गुज्जर समुदाय का प्रवास अभी शुरू नहीं हुआ है। कांगड़ा में पशुपालन विभाग के उप निदेशक को राज्य और राज्य के बाहर चारे के परिवहन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गृह मंत्रालय के निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोरोना महामारी के मद्देनजर आज प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल, 2020 तक किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तब्लीगी जमात के सभी प्राथमिक और द्वितीयक संपर्कों की पहचान और परीक्षण किया जाना चाहिए और इस संबंध में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि…
Read Moreराज्य में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्तिः मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 के कारण लाॅकडाउन को ध्यान में रखते हुए, प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, ताकि लाॅकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कमी न हो। उन्होंने कहा कि राज्य में आटा, चावल, दाल, चीनी, खाद्य तेल, नमक और अन्य किराना वस्तुओं का पर्याप्त भण्डार है। पर्याप्त मात्रा में दूध और ब्रेड…
Read Moreराज्यपाल ने हिमाचल दिवस पर राजभवन में तिरंगा फहराया—–राज्यपाल ने आरोग्य सेतु ऐप के प्रयोग पर बल दिया
राज्यपाल ने हिमाचल दिवस पर राजभवन में तिरंगा फहराया राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हिमाचल दिवस के समारोह पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राजभवन में तिरंगा फहराया। इस मौके पर राजभवन के अधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल ने प्रदेश के लोगों के सुखद और सफल भविष्य तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने आशा जताई कि राज्य हमेशा विकास और उन्नति के पथ पर अग्रसर रहेगा। राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से दूरभाष पर बातचीत की राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने…
Read Moreशिमला के रिज मैदान पर 73वां हिमाचल दिवस समारोह आयोजित किया गया
कोरोना महामारी के मद्देनजर 73वां हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय समारोह आज रिज मैदान शिमला में सादगी पूर्वक आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तिरंगा फहराया और पुलिस टुकड़ी की सलामी ली। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम महापौर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेन्द्र चैहान, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक एस आर मरडी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, महाधिवक्ता अशोक शर्मा, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप, पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी…
Read Moreनौवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की पढ़ाई अब दूरदर्शन चैनल से करवाई जाएगी
शिमला हिमाचल में अब दूरदर्शन के शिमला चैनल से रोजाना तीन घंटे घर पर विद्यार्थियों की क्लास लगेगी। नौवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के करीब दो लाख विद्यार्थियों की 17 अप्रैल से अब दूरदर्शन के शिमला चैनल से पढ़ाई करवाई जाएगी। स्मार्ट मोबाइल न होने से व्हाट्सऐप ग्रुप से अधिक बच्चों के न जुड़ने पर शिक्षा निदेशालय ने अब नई तकनीक से पढ़ाई जारी रखने का काम शुरू किया है। गुरुवार को इसका ट्रायल होगा। 17 अप्रैल से नियमित तौर पर रोजाना सुबह दस बजे से एक बजे तक पढ़ाई…
Read Moreगृह मंत्रालय ने नए दिशा-निर्देश किए जारी, मनरेगा समेत विनिर्माण क्षेत्र में कई उद्योग को भी दी मंजूरी
शिमला केंद्र सरकार ने देश में तीन मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए दिशा-निर्देशों में प्रदेश में मनरेगा कार्यों को अनुमति दी गई है। 20 अप्रैल से प्रदेश में मनरेगा समेत अन्य काम शुरू हो जाएंगे। इस दौरान मरनेगा कामगारों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपनी गाइडलाइंस में विनिर्माण क्षेत्र की एक्टिविटी को भी मंजूरी दी है। इसमें सीमेंट फैक्ट्रियां, फार्मा उद्योग, टेक्सटाइल इंडस्ट्री समेत कई उद्योग शामिल हैं। हिमाचल…
Read Moreप्रदेश में 12 मरीज ठीक हुए, आठ जिले कोरोना वायरस मुक्त
शिमला हिमाचल के आठ जिले कोरोना मुक्त हो गए हैं। प्रदेश के लिए यह राहत की बात है कि लॉकडाउन से प्रदेश के सात जिलों में एक भी कोरोना पॉजिटिव मामला नहीं आया। जिला कांगड़ा में चार मरीज आए थे, वह ठीक होकर घर चले गए हैं। अब यह जिला भी कोरोना मुक्त जिलों की श्रेणी में आ गया है। प्रदेश में 12 मरीज ठीक हो गए हैं जबकि 15 अस्पताल में हैं। चार लोग बाहर चले गए हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। कुल 32 पॉजिटिव मामले हैं।…
Read Moreहिमाचल शिक्षा बोर्ड ने मुफ्त किताबों की वितरण प्रक्रिया तेज की
धर्मशाला कोरोना लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच सरकारी और निजी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होते ही हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने पहली से आठवीं तक मुफ्त किताबों की वितरण प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी सप्ताह विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी। बोर्ड ने सूबे के सभी बुक डिपो खोल दिए हैं, जहां किताबों की खेप पहुंचा दी गई है। अब स्कूल शिक्षा बोर्ड के डिपो से स्कूलों को किताबें लेनी होंगी। बोर्ड ने 20 अप्रैल तक सभी स्कूलों में किताबें पहुंचाने के लिए खाका तैयार किया है। बोर्ड ने…
Read Moreप्रदेश में फिर बारिश और बर्फबारी के आसार, 18 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान
शिमला हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक बार फिर बारिश और बर्फबारी के आसार बन गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। पूरे प्रदेश में 18 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी हुई है। इस बीच, रविवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। दोपहर के समय मैदानी जिलों में चटक धूप से लोगों…
Read More