शिमला प्रदेश के निजी स्कूलों को निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के दायरे में लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ढाई साल पहले सत्ता में आते ही जयराम सरकार ने इसकी घोषणा की थी लेकिन अभी तक मामला सिरे नहीं चढ़ा। अब लॉकडाउन में स्कूलों में मनमानी फीस वसूली की शिकायतें बढ़ीं तो प्रक्रिया शुरू हुई। शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। बीते शनिवार को शिक्षा सचिव राजीव शर्मा की अध्यक्षता में इस प्रस्ताव को लेकर बैठक प्रस्तावित थी लेकिन यह स्थगित हो गई। अब जल्द ही…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
दामिनी मोबाइल एप बिजली गिरने से 15 मिनट पहले करेगा अलर्ट
पांवटा साहिब (सिरमौर) दामिनी मोबाइल एप्लीकेशन बिजली गिरने से पहले ही अलर्ट कर देगी। भारत के मौसम वैज्ञानिकों ने यह मोबाइल एप बनाई है, जो बिजली गिरने या वज्रपात होने से पहले ही 40 किलोमीटर के दायरे के भीतर हर 15 मिनट में अपडेट देगी। इससे आम लोग जान पाएंगे कि कहां पर बिजली गिर सकती है। कृषि मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं के गजेंद्र सिंह ने बताया कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी ने देश के 48 जगहों पर ऐसे सेंसर लगा दिए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत…
Read Moreधर्मगुरु दलाईलामा के जन्मदिन पर नहीं मनाया जाएगा समारोह,अनुयायी अपने घरों पर ही पूजा-पाठ करके जन्मदिन मनाएंगे
धर्मशाला कोरोना संकट के बीच 14वें बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा का 85वां जन्मदिन पहली बार मैक्लोडगंज में बिना किसी भव्य समारोह के मनाया जाएगा। दलाईलामा सोमवार को 85 वर्ष के हो जाएंगे। जनवरी में कोरोना वायरस फैलने के बाद से दलाईलामा किसी बाहरी व्यक्ति से नहीं मिले। न ही विदेश दौरा किया। तीन माह तक उन्होंने कोई भी ऑनलाइन और ऑफलाइन टीचिंग नहीं दी। अब वे अपने निवास स्थान से ही दुनिया भर में वीडियो कांफ्रेंसिंग से संदेश दे रहे हैं। भारत और दुनिया भर में रहने वाले धर्मगुरु के अनुयायी…
Read Moreहिमाचल आने को मंजूरी, दिशा-निर्देश जारी
शिमला हिमाचल में सैलानियों को आने की सरकार से मंजूरी मिलते ही पर्यटन विभाग ने इसको लेकर मानक संचालन प्रक्रिया(एसओपी) जारी कर दिया है। प्रदेश में आने से 72 घंटे पहले आईसीएमआर से पंजीकृत लैब से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट वालों को प्रदेश में आने दिया जाएगा। सूबे के बॉर्डर पर पहुंचते ही इन सैलानियों की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट और प्रदेश के होटल में कम से कम पांच दिन के लिए करवाई गई ऑनलाइन बुकिंग को जांचा जाएगा। जिला प्रशासन बॉर्डर से संबंधित होटल में बुकिंग को लेकर पूछताछ करेगा।…
Read Moreहिमाचल के चार निजी विश्वविद्यालयों में दाखिलों पर रोक,राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने लिया बड़ा फैसला
शिमला हिमाचल में फर्जी डिग्री की जांच के बीच प्रदेश के चार निजी विश्वविद्यालयों में दाखिलों पर रोक लग गई है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने विद्यार्थियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सोलन, शिमला, ऊना और कांगड़ा जिला में ये चार निजी विवि हैं। इन विवि के रजिस्ट्रारों को पत्र जारी कर शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए अगले आदेशों तक दाखिले नहीं करने के निर्देश जारी किए गए हैं। आयोग ने एपीजी शिमला यूनिवर्सिटी, अरनी यूनिवर्सिटी काठगढ़ जिला कांगड़ा, मानव भारती यूनिवर्सिटी कुम्हारहट्टी जिला सोलन और…
Read Moreनेपाल से हिमाचल सेब सीजन के लिए श्रमिक को लाने की प्रक्रिया शुरू
,शिमला हिमाचल में सेब सीजन के लिए नेपाल से श्रमिक लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार के निर्देश पर सेब उत्पादक क्षेत्रों में जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। संबंधित इलाकों के एसडीएम ने क्षेत्र के बागवानों से नेपाल से आने वाले श्रमिकों की सूची जुटानी शुरू कर दी है। एसडीएम ने बागवानों को सूचना पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया की मदद भी ली है। नेपाली मजदूरों को हिमाचल लाने में मदद करने का मामला सरकार ने केंद्र से भी उठाया है। भारत-नेपाल के बीच संबंधों में…
Read Moreनई पंचायतों के गठन का मामला ठंडे बस्ते में, जनवरी के पहले हफ्ते में होने हैं चुनाव
शिमला हिमाचल में चुनाव से पहले नई पंचायतों के गठन का मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया है। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में पिछली बार की तरह वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ही आरक्षण मिलेगा। नवंबर के दूसरे हफ्ते तक पंचायतों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करने का समय दिया है, जबकि जनवरी के पहले हफ्ते में चुनाव होने हैं। कोरोना के चलते प्रक्रिया अटक गई है। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि लॉकडाउन के कारण नई पंचायतें बनाने का मामला ठंडा पड़ गया है। सरकार…
Read Moreहिमाचल में कोरोना ने ली नौवीं जान 70 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ दिया दम
मंडी/हमीरपुर कोरोना वैश्विक महामारी ने हिमाचल में नौवीं जान ले ली। मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती हमीरपुर की सुजानपुर तहसील के कोरोना संक्रमित 70 वर्षीय बुजुर्ग ने शक्रवार देर रात दम तोड़ दिया है। मृतक मधुमेह और किडनी के रोग से ग्रस्त था। उसे भोटा से यहां शिफ्ट किया था। मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि मृतक की अंत्येष्टि परिजनों के पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में पूरी सुरक्षा के साथ सुकेती खड्ड श्मशानघाट पर शनिवार को की गई। दिल्ली से लौटा…
Read Moreएचआरटीसी ने बसों की समयसारिणी में किया बदलाव, लंबी दूरी वाली परिवहन सेवा बंद रहेगी
शिमला हिमाचल में सुबह पांच से रात नौ बजे तक कर्फ्यू में ढील देने के बाद एचआरटीसी ने बसों की समयसारिणी में बदलाव किया है। सुबह और शाम को उसी समय पर बसें चलेंगी जैसे कोरोना संकट से पहले आवाजाही होती थी। स्थानीय रूटों पर बसें क्लब होकर चलेंगी जबकि लंबी दूरी वाली परिवहन सेवा बंद रहेगी। यदि लोकल रूट पर सवारियां नहीं हैं, तो परिवहन निगम बसें नहीं भेजेगा। सवारियों की जानकारी जुटाने के लिए निगम के कर्मचारी फील्ड से रिपोर्ट देंगे। चालकों और परिचालकों को भी रिपोर्ट देने…
Read Moreआईटीबीपी के जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, कैंपस सील कर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया
सांगला/रिकांगपिओ(किन्नौर) हिमाचल के किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में आईटीबीपी के एक साथ पांच जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने आईटीबीपी कैंपस को सील कर पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। आईटीबीपी के प्रवेश द्वारों पर पुलिस और आईटीबीपी के जवान तैनात किए गए हैं। भावानगर, रिकांगपिओ और जंगी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। आईटीबीपी जवानों के बाजार जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। बाहर से जितने भी जवान रिकांगपिओ पहुंच रहे हैं, उन्हें कैंपस में ही आईसोलेट…
Read More