महाकुंभ मेले के लिए 25 विशेष बसें चलाएगा एचआरटीसी

महाकुंभ मेले के लिए 25 विशेष बसें चलाएगा एचआरटीसी

शिमला उत्तराखंड के हरिद्वार में 27 फरवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ मेले के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) 25 विशेष बसें चलाएगा। ये बसें 25 फरवरी से सभी जिलों से चलाई जाएंगी। एचआरटीसी फिलहाल प्रदेश भर से हरिद्वार और इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए 32 बसें चला रहा है।  परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि विशेष बसें चलाने के आदेश जारी कर दिए हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इन बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। मेले में जाने वाले…

Read More

भाजपा का महामंथन, जेपी नड्डा समेत ये दिग्गज नेता होंगे शामिल

भाजपा का महामंथन, जेपी नड्डा समेत ये दिग्गज नेता होंगे शामिल

धर्मशाला धर्मशाला में बुधवार से तीन दिन तक भाजपा 2022 में मिशन रिपीट के लिए महामंथन करेगी। मिशन रिपीट के लिए महामंथन करने खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचेंगे। महामंथन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित कई दिग्गज नेता पहुंचेंगे। महामंथन में मिशन रिपीट के साथ फतेहुपर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव, प्रदेश के चारों नगर निगमों के चुनाव सहित कई अन्य मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा होगी। धर्मशाला के पास एक होटल में बुधवार से शुरू होने जा…

Read More

प्रदेश के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 584 टीजीटी, इसी सप्ताह आएगा बैचवाइज भर्ती परिणाम

प्रदेश के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 584 टीजीटी, इसी सप्ताह आएगा बैचवाइज भर्ती परिणाम

शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही 584 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। टीजीटी के 584 पदों पर इसी सप्ताह बैचवाइज भर्ती का परिणाम जारी होगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने नियुक्तियों की मंजूरी को शिक्षा मंत्री के पास फाइल भेज दी है। संभावित है कि मार्च में शिक्षकों की नियुक्तियां हो जाएंगी। चयनित होने वाले टीजीटी को अनुबंध आधार पर नियुक्ति मिलेगी। इन्हें 13900 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन के चलते बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया अप्रैल 2020 में रुक गई थी। लॉकडाउन…

Read More

फर्जी शिक्षण संस्थान चलाने वाले तीन निदेशक गिरफ्तार, 29 करोड़ की छात्रवृत्ति हड़पी

फर्जी शिक्षण संस्थान चलाने वाले तीन निदेशक गिरफ्तार, 29 करोड़ की छात्रवृत्ति हड़पी

शिमला 265 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाइलेट के नाम पर चल रहे नौ फर्जी शिक्षण संस्थानों के तीन निदेशकों को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने निदेशकों के घरों समेत अन्य पांच ठिकानों पर दबिश देकर अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शिक्षण संस्थानों के निदेशक कृष्ण कुमार, राजदीप सिंह और बबिता राज्टा शामिल हैं। बबिता राज्टा मुख्य आरोपी अरविंद राज्टा की पत्नी है।  आरोप है कि इन्होंने प्रदेश में फर्जी संस्थान खोलकर करीब 29 करोड़ की विभिन्न…

Read More

प्रदेश में कोरोना वायरस के 17 नए मामले, जानें किस जिले में कितने सक्रिय केस

प्रदेश में कोरोना वायरस के 17 नए मामले, जानें किस जिले में कितने सक्रिय केस

शिमला हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के 17 नए मामले आए हैं। लाहौल-स्पीति के बाद अब हमीरपुर जिला भी कोरोना मुक्त हो गया है। इन दोनों जिलों में कोरोना के शून्य सक्रिय मामले हैं। कांगड़ा जिले में छह, ऊना दो, सिरमौर दो, शिमला एक, मंडी तीन और किन्नौर में तीन-तीन नए मामले आए है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 58243 पहुंच गया है। कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 398 रह गए हैं। अब तक 56851 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 981 की मौत…

Read More

दार्जिलिंग, नीलगिरि, कालका-शिमला समेत चार हेरिटेज ट्रैक का होगा निजीकरण

दार्जिलिंग, नीलगिरि, कालका-शिमला समेत चार हेरिटेज ट्रैक का होगा निजीकरण

बिलासपुर भारतीय रेलवे के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार और रेलवे देश की चार विश्व धरोहर रेललाइनों का निजीकरण करने जा रहा है। ये चार ट्रैक हिमाचल का शिमला-कालका, पश्चिमी बंगाल का सिलीगुड़ी-दार्जिलिंग, तमिलनाडु का नीलगिरि और महाराष्ट्र का नेरल-माथेरान हैं। चारों ट्रैक नैरोगेज हैं, जिन्हें प्राइवेट एजेंसियों के हवाले करने की तैयारी है।  प्राइवेट एजेंसी इन ट्रैक का रखरखाव करने के साथ-साथ मार्केटिंग का काम भी करेगी और नई ट्रेनें भी चलाएगी। पर्यटन केंद्र भी विकसित किए जाएंगे। एजेंसी की…

Read More

बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट भी अब सेना भर्ती में ले सकेंगे भाग

बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट भी अब सेना भर्ती में ले सकेंगे भाग

पालमपुर (कांगड़ा) कृषि विवि पालमपुर में चल रही सेना भर्ती में हिस्सा लेने के लिए युवाओं को कोविड की निगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी नहीं होगा। अब युवा किसी भी सरकारी चिकित्सक से कोरोना के लक्षण नहीं होने का 72 घंटे पहले का प्रमाण पत्र भी ला सकते हैं। सेना भर्ती के दौरान युवाओं को आ रही परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के साथ किसी सरकारी चिकित्सक की ओर से 72 घंटे पहले जारी प्रमाण पत्र भी मान्य होगा।  कोरोना टेस्ट करवाने…

Read More

आज से लगेंगी 5वीं से 12वीं की नियमित कक्षाएं

आज से लगेंगी 5वीं से 12वीं की नियमित कक्षाएं

शिमला हिमाचल प्रदेश में सोमवार से शीतकालीन स्कूलों में भी 5वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नियमित स्कूल खुल जाएंगे। इससे पहले 1 फरवरी, 2021 से ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। शिक्षा विभाग ने एसओपी के तहत कक्षाएं लगाने के सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूलों में आने के लिए विद्यार्थियों पर कोई दबाव नहीं होगा। हाजिरी की अनिवार्यता भी नहीं होगी, क्योंकि ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी।  स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच उचित शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए…

Read More

ईडी ने 60 करोड़ के बैंक ऋण घोटाले में शुरू की जांच

ईडी ने 60 करोड़ के बैंक ऋण घोटाले में शुरू की जांच

शिमला फर्जी दस्तावेजों से कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की ऊना जिले की एक शाखा से साठ करोड़ का  ऋण हड़पने के आरोपों में फंसी अंब की क्रेस्ट स्टील ऊना प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निशाने पर ले लिया है। विजिलेंस की जांच के बीच अब ईडी ने भी इस ऋण घोटाले में मनी लॉड्रिंग की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी ने हाल ही में विजिलेंस ब्यूरो से केस से संबंधित रिकॉर्ड हासिल कर लिया है। विजिलेंस के सूत्रों ने बताया कि अभी तक…

Read More

कई निजी कॉलेज बिना संबद्धता चल रहे, जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

कई निजी कॉलेज बिना संबद्धता चल रहे, जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

शिमला हिमाचल प्रदेश में कई निजी कॉलेज बिना संबद्धता (एफिलेशन) चल रहे हैं। निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की प्रारंभिक जांच में यह चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आयोग ने 20 फरवरी तक सभी निजी कॉलेजों से नए परफार्मा पर संबद्धता से लेकर प्रिंसिपलों की शैक्षणिक योग्यता और नियुक्ति प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी मांगी है। जानकारियां न देने वाले कॉलेज प्रबंधकों को 25 फरवरी के बाद नोटिस जारी कर तलब किया जाएगा।  आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक ने बताया कि निजी कॉलेजों के प्रिंसिपलों की जांच…

Read More