मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा

शिमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विद्यार्थियों को परीक्षाओं का तनाव दूर करने के टिप्स देंगे। अप्रैल के पहले सप्ताह में यह चर्चा होगी। विद्यार्थियों के साथ संवाद करने के लिए आईटी विभाग का सहयोग लिया जा रहा है। संभावित है कि व्हाट्सएप के माध्यम से चर्चा होगी। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए प्रदेश भर से 8588 विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने…

Read More

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी डॉक्टर संक्रमित

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी डॉक्टर संक्रमित

शिमला राजधानी शिमला के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (रिपन) में तैनात पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी संक्रमित हो गए हैं। सोमवार को उनकी रैपिड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव गाई है। उधर, डॉक्टर के संक्रमित आने के बाद अस्पताल के अन्य कर्मियों में हड़कंप है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर कुछ दिन पहले कर्मियों से मिले थे।   डॉक्टर की पत्नी और बेटी को बुखार की शिकायत के चलते सोमवार को अस्पताल लाया गया था। उनकी कोरोना जांच…

Read More

बहुचर्चित फर्जी डिग्री जांच में अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ शुरू

फर्जी डिग्री जांच में अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ शुरू

शिमला हिमाचल प्रदेश पुलिस और सीआईडी की संयुक्त विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बहुचर्चित फर्जी डिग्री बेचने वाले मानव भारती विश्वविद्यालय (एमबीयू) की स्थापना की प्रक्रिया की जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय और शिक्षा विभाग से स्थापना से संबंधित दस्तावेज लेने के बाद जांच अधिकारियों की एक टीम ने शिक्षा विभाग के तत्कालीन अधिकारियों-कर्मचारियों को एक-एक कर पूछताछ के लिए बुलाना शुरू कर दिया है। कुछ अधिकारी-कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं। ऐसे में उनके वर्तमान पतों की जानकारी जुटाकर पूछताछ में शामिल होने के  लिए नोटिस जारी किए जा…

Read More

कैबिनेट बैठक में भीड़ पर अब लगाई जा सकती हैं बंदिशें

कैबिनेट बैठक में भीड़ पर अब लगाई जा सकती हैं बंदिशें

शिमला हिमाचल प्रदेश में भले ही कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है लेकिन एक बार फिर संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं। मेलों, रैलियों और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वैक्सीन आने के बाद कई लोग भी लापरवाह हो गए हैं। न तो मास्क पहन रहे हैं और न ही दो गज दूरी का पालन किया जा रहा है। लिहाजा, भीड़ पर अब बंदिशें लगाई जा सकती हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस…

Read More

पहली से चौथी कक्षा तक स्कूल खुलने के आसार कम

पहली से चौथी कक्षा तक स्कूल खुलने के आसार कम

शिमला हिमाचल प्रदेश में एक अप्रैल से पहली से चौथी कक्षा तक स्कूल खुलने के आसार कम हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से शिक्षा विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 31 मार्च तक इन छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षाएं ली जा रही हैं। एक अप्रैल से सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होना है। आने वाले दिनों में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इसको लेकर चर्चा की जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल कुछ दिन तक स्कूल बंद रखना ठीक रहेगा। छोटे…

Read More

बोर्ड परीक्षा में फेल नहीं होंगे विद्यार्थी

बोर्ड परीक्षा में फेल नहीं होंगे विद्यार्थी

शिमला राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध हिमाचल प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों में इस वर्ष पांचवीं और आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को फेल नहीं किया जाएगा। कोरोना संकट के चलते सरकार ने लगातार दूसरे साल असेसमेंट के आधार पर ही विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला लिया है। वर्ष 2019 में पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम के आधार पर अगली कक्षा में भेजने का फैसला हुआ था। परीक्षा में 33 से कम अंक लाने वाले विद्यार्थियों को अगली…

Read More

खुलासा : नशे की गिरफ्त में शिमला समेत हिमाचल के चार जिले

खुलासा : नशे की गिरफ्त में शिमला समेत हिमाचल के चार जिले

शिमला देश भर में नशे से प्रभावित 272 जिलों में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का नाम भी दर्ज हो गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और एम्स दिल्ली की ओर से किए गए सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। सर्वे के मुताबिक प्रदेश में जिला शिमला में लोग नशे से सबसे ज्यादा ग्रस्त हैं। जिला कुल्लू, मंडी और चंबा का नाम भी सूची में शामिल है। राष्ट्रीय नशामुक्ति एवं पुनर्वास समिति के सदस्य सुमित सिंह ने बताया कि इन 272 जिलों की पहचान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से प्राप्त इनपुट और…

Read More

कुर्सी पर 25 किo मीo उठा सड़क तक पहुंचाई बीमार महिला

कुर्सी पर 25 किo मीo उठा सड़क तक पहुंचाई बीमार महिला

न्यूली (कुल्लू) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के दुर्गम क्षेत्रों में सड़क न होने से ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मरोड़ गांव में सोमवार को पेट दर्द से कराह रही एक महिला को ग्रामीण कुर्सी पर उठाकर 25 किलोमीटर दूर सड़क तक लाए। इसके बाद यहां से 13 किलोमीटर दूर सैंज अस्पताल पहुंचाया गया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। महिला का दस दिन पहले ही प्रसव हुआ है। अब उसे सैंज में क्वार्टर में रखा गया है।  रविवार रात…

Read More

ईडी निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की कर सकता है जांच

ईडी निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की कर सकता है जांच

शिमला हिमाचल प्रदेश के कई निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर सकता है। फीस की राशि के दुरुपयोग पर राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने मामलों की जांच के लिए ईडी को पत्र लिखा है। आयोग ने मुख्य सचिव अनिल खाची को भी पत्र लिखकर सभी निजी संस्थानों का ऑडिट करवाने की सिफारिश की है। इन संस्थानों पर विद्यार्थियों से ली गई फीस का व्यावसायिक इस्तेमाल करने का आरोप है। नियमानुसार फीस को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए। आयोग…

Read More

हैरिटेज रेलवे ट्रैक कालका-शिमला पर लग्जरी रेल मोटरकार चलाने की योजना

हैरिटेज रेलवे ट्रैक कालका-शिमला पर लग्जरी रेल मोटरकार चलाने की योजना

शिमला कालका-शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर लग्जरी रेल मोटरकार का संचालन शुरू करने की तैयारी है। अंबाला मंडल ने मुख्यालय से रेल मोटरकार का संचालन शुरू करने की मंजूरी मांगी है। इसी हफ्ते मंजूरी मिलने की उम्मीद है। रेलवे अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने इसकी पुष्टि की है। कालका और शिमला के बीच 14 सीटर रेल मोटरकार चलाने की योजना है। यह गाड़ी चार घंटे में कालका और शिमला के बीच की दूरी तय करेगी, जबकि अन्य गाड़ियों में यह सफर करीब पांच घंटों में तय होता…

Read More