सुक्खू सरकार प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को भी गैस सिलिंडर की तर्ज पर सब्सिडी बैंक खाते में देने की तैयारी है। उपभोक्ताओं के बिजली मीटर उनके आधार नंबर और राशन कार्ड से जोड़ने के बाद सरकार यह नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है। उपभोक्ताओं को पहले पूरा बिल चुकाना होगा, इसके बाद सब्सिडी की राशि खाते में आएगी। नए साल से डीबीटी से सब्सिडी देने के लिए बिजली बोर्ड ने इस माह के अंत तक उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी करने का लक्ष्य रखा है। सरकार ने ई-केवाईसी करवाकर उपभोक्ताओं…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
सुक्खू सरकार होम स्टे पालिसी में बदलाव करने पर कर रही विचार, किराये की दरो में हो सकती है बढ़ोतरी
हिमाचल प्रदेश में होम स्टे का किराया बढ़ सकता है। सरकार होम स्टे पॉलिसी में कमरों का अधिकतम किराया 5,000 रुपये करने की व्यवस्था कर सकती है। मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद होम स्टे पॉलिसी के प्रावधान लागू होंगे। साल 2008 में होम स्टे पॉलिसी के तहत कमरों का न्यूनतम और अधिकतम किराया तय नहीं था। पर्यटन विभाग के इंस्पेक्टर होटल होम स्टे का निरीक्षण करने के बाद उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर कमरों का किराया तय करते थे। होमस्टे के पंजीकरण प्रमाणपत्र पर किराया प्रदर्शित होता…
Read Moreक्षेत्र के विकास कार्य पर सांसद निधि से खर्च किए 80 लाख : इंदु गोस्वामी
पालमपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र पालमपुर के नगरी जोन के भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से चचियां में सांसद आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान सांसद ने कहा कि कोरोना काल में सांसद निधि नहीं मिल पाई थी। मगर जैसे ही पिछले वर्ष से सांसद निधि मिलना शुरू हुई है, उसका आवंटन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद निधि में पालमपुर विधानसभा को हमेशा प्राथमिकता दी है। अभी तक पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के नगरी जोन में ही 80…
Read Moreलोक निर्माण विभाग ने पौंग बांध के पास 800 मीटर लम्बे पुल का किया टेंडर
कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में पौंग बांध के पास प्रदेश का सबसे लंबा पुल बनेगा। केंद्र सरकार की केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना कोष (सीआरआईएफ) के तहत सेतु बंधन योजना के अंतर्गत पौंग बांध के अनुप्रभाह (डाउनस्ट्रीम) पर 105 करोड़ रुपये से 800 मीटर लंबा पुल बनेगा। पीडब्ल्यूडी ने डीपीआर और बजट को मंजूरी मिलने के बाद अब पुल के निर्माण के लिए टेंडर कर दिया है। इस प्रोजेक्ट की फाइल पीडब्ल्यूडी के सचिव के कार्यालय में है। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के सथाना गांव में पुल बनेगा। इस पुल के…
Read Moreऑनलाइन शॉपिंग वाले हो जाए साबधान, साइबर अपराधी मशूहर कंपनियों के नाम से लिंक भेजकर कर रहे है ठगी
ऑनलाइन शॉपिंग की आड़ में त्योहारी सीजन के चलते साइबर अपराधी सक्रिय हैं। शातिर लोगों को बंपर ऑफर्स का लालच देकर जाल में फंसा रहे हैं। साइबर पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि ऑनलाइन शॉपिग करने के लिए लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। साइबर शातिर फर्जी मल्टी नेशनल कंपनियों के नाम की फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स तैयार कर लोगों को कई तरह के आकर्षक प्रलोभन दे रहे हैं। इसके तहत फेक लिंक, व्हाट्सएप्प, टेलीग्राम और अन्य माध्यमों से भेजे रहे हैं। वे छूट…
Read Moreबकरी के दूध से तैयार घी मिलेगा 1800 रूपये प्रति किलो, मिल्कफेड के सभी केंद्रों पर बिक्री के लिए रहेगा उपलब्ध
प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर बकरी के दूध का घी दिवाली से मिल्कफेड के सभी केंद्रों पर 1800 रुपये किलो की दर से मिलेगा। प्रदेश सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत ऊना जिला के झलेड़ा मिल्क प्लांट में बकरी के दूध से घी का उत्पादन शुरू हो गया है। ग्रामीणों से 70 रुपये किलो की दर से बकरी का दूध खरीदा जा रहा है। हालांकि, अभी मिल्कफेड को जरूरत के अनुसार दूध उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। रोजाना ऊना जिले के ग्रामीण इलाकों से 30 से 40 किलो दूध…
Read Moreप्रदेश सरकार के माध्यम से पांच युवाओ को विदेश में मिला नौकरी का अवसर
सरकार ने पहली बार हिमाचल के पांच युवाओं को विदेश में रोजगार योजना के तहत सऊदी अरब में रोजगार दिलाया। ये युवा जमा दो से लेकर आईआईटी और मेकेनिकल इंजीनियरिंग पास हैं। श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से नौकरी पानी वाले रजत, सुनील, जसप्रीत, अभिनव ऊना जिला से, जबकि दिनेश हमीरपुर के हैं। दुबई की ईएफएस फेसिलिटीज सर्विसेज ग्रुप लिमिटेड के माध्यम से सऊदी अरब भेजे गए ये युवा हीटिंग, वेंटिलेशन, एयर कंडीशनिंग तकनीशियन, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग तकनीशियन, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट इंचार्ज और हाउसकीपिंग अटेंडेंट के तौर पर…
Read Moreउतर भारत में जल संकट की बढ़ी आशंका, गोविन्द सागर झील का जल स्तर सामान्य से पचास फ़ीट नीचे
हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश होने से गर्मियों में उत्तर भारत में जलसंकट गहराने का अंदेशा अभी से होने लगा है। बरसात में पानी से लबालब रहने वाला भाखड़ा बांध और गोबिंदसागर झील का इस बार जलस्तर सामान्य से 50 फीट नीचे चल रहा है। हालात ऐसे हैं कि गोबिंदसागर झील में चार माह बाद फरवरी में जलसमाधि से निकलने वाले मंदिर अभी से दिखाई दे रहे हैं। एक मंदिर तो इस बार पूरी तरह डूबा भी नहीं। हर साल बरसात के बाद भाखड़ा बांध का…
Read Moreशादी समारोह में जरुरत अनुसार डिपो से ले सकेंगे सस्ते दरों पर तेल
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने खाद्य आपूर्ति निगम को पत्र भेजा है। अब शादी व अन्य समारोहों के लिए भी लोग डिपो से सस्ती दरों पर खाद्य तेल सकेंगे। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इस बारे में खाद्य आपूर्ति निगम को पत्र लिखा है। यह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की बजट घोषणा है। ऐसे में खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। वहीं, निगम ने भी तेल मुहैया कराने को लेकर कंपनियों से आवेदन…
Read Moreरतन टाटा के निधन से पूरा हिन्दुस्तान शोक की लहार में डूबा, देश के लिए अपूर्णीय क्षति, हर हिन्दुस्तानी के दिलो पर करते थे राज़
रतन टाटा देश की शान के साथ साथ मशूहर उधमी की श्रेणी में भी वरिष्ठतम स्थान पर रहे । इनकी सादगी और सरल स्वभाव के देशवासी कायल रहे है । कंपनी के छोटे से छोटे कर्मचारी को भी मानते थे अपने परिवार का सदस्य । इस प्यार और कड़ी मेहनत से कमाया दुनिया भर में नाम । देश के जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के आजीवन चेयरमैन एमिरेट्स, रतन टाटा नहीं रहे। 86 साल की उम्र में भी सक्रिय शीर्ष उद्योगपति ने बुधवार रात करीब 11:30 बजे मुंबई के ब्रीच…
Read More