पर्यटन नगरी मनाली के दुर्गम रानीसुई की ट्रेकिंग के दौरान रास्ता भटकने के कारण फंसे दो विदेशी पर्यटकों को मनाली पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित मनाली पहुंचाया है। लगभग दस घंटे तक यह रेस्क्यू ऑपरेशन चला। रविवार सुबह टीम दोनों को लेकर मनाली पहुंची। जानकारी के अनुसार दोनों विदेशी फ्रांस के रहने वाले हैं। शनिवार सुबह दोनों रानी सुई की ट्रेकिंग पर गए, लेकिन अचानक रास्ता भटक गए। दोनों ने मनाली में रह रह रहे आपने दोस्त अन्नदिता को यह सूचना दी। अन्नदिता ने मनाली थाना में पहुंचकर सहायता मांगी।…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
करवा चौथ का सामान लेने बाजार गई तीन बेटियों की माँ फरार, पति ने पुलिस को दी शिकायत
करवा चौथ के दिन विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के द्रमण की एक महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर फरार हो गई है। अब इसको लेकर पति ने पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव मंझग्रा, डाकघर द्रमण, तहसील शाहपुर ने पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी तृप्ता देवी (34) पिछले कल 11 बजे शाहपुर बाजार में करवाचौथ का सामान लेने गई थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश…
Read Moreमुख्यमंत्री सुक्खू ने अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2024 की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर सायं अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2024 की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या की बतौर मुख्यातिथि अध्यक्षता करते हुए सभी लोगों को उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा उत्सव हर वर्ष अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष उत्सव के दौरान एम्बेसडर्ज मीट का आयोजन किया गया। उन्होंने इसके सफल आयोजन के लिए मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर और विधायक भुवनेश्वर गौड़ के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की…
Read Moreकुल्लू- मनाली में कैसे हो रहा ब्लैकमेलिंग का खेल, इस खेल के खिलाडियों पर हुआ पुलिस एक्शन
पर्यटन नगरी मनाली में युवाओं को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मामले में पुलिस ने दो युवतियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान विशाल (32) निवासी जुन्गा, शिमला, दीपक (33), मनीमाजरा चंडीगढ़, पूजा (30), कुल्लू और ज्योति (34) मनीमाजरा, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। युवतियां युवाओं को जाल में फंसाकर अपने साथ ले जाती थीं और फिर ब्लैकमेल कर पैसे, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया जाता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने…
Read Moreहिमाचल में अब नशा तस्करो की खैर नहीं, शाही महात्मा गिरोह के बाद राधे गैंग भी आई पुलिस गिरफ्त में
प्रदेश में नशे के कारोबार में संलिप्त लोगो की अब खैर नहीं । चिट्टा तस्कर गिरोह के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए शिमला पुलिस ने अब शाही महात्मा के बाद राधे गैंग का भंडाफोड़ किया है। गिरोह पिछले कई सालों से पंजाब से रामपुर के क्षेत्र में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क को चला रहा था। मामला तब सामने आया जब रामपुर पुलिस की टीम ने शुक्रवार को संदीप कुमार निवासी महोली तहसील कुमारसैन, जिला शिमला को 47.74 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। मामले की जांच शुरू की…
Read Moreपुलिस से सीआईडी में सेवाए देने के लिए अब गुजरना होगा इंटरव्यू प्रक्रिया से पीएसओ पर भी लागु होगा यह नियम
सेवाओं को बेहतरीन बनाने के उदेश्य से पुलिस विभाग से सीआईडी (गुप्तचर विभाग) में सेवाएं देने के लिए अब पुलिस अधिकारियों और जवानों के साक्षात्कार होंगे। सीआईडी में स्पेशलाइजेशन विंग और इंटेलिजेंस अधिकारी सहित अन्य का पैनल बनाया गया है। ये सीआईडी में आने वाले पुलिस जवानों के इंटरव्यू लेंगे। साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने के बाद ही इन्हें सीआईडी में तैनाती मिलेगी। गुप्तचर विभाग में योग्य पुलिस कर्मचारी और अधिकारी आएं, इसके चलते यह व्यवस्था की गई है। सीआईडी आपराधिक मामलों की जांच करती है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की…
Read Moreमिल्कफेड दिवाली पर मुहैया करवाएगा शुगर फ्री मिठाइयां, ग्राहकों को ऑनलाइन भुगतान करने का माध्यम भी रहेगा उपलब्ध
दीपावली के पवन अवसर पर हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन शुगर फ्री हाइजेनिक मिठाइयां बाजार में उपलब्ध करवाएगा। शुद्ध देसी घी से बनी शुगर फ्री मिठाइयां डायबिटीज से पीड़ित लोग भी खा सकेंगे। डायबिटीज के मरीजों के लिए दिवाली पर शुगर फ्री कोकोनट बर्फी तैयार की जा रही है। इसके अलावा दिवाली पर गुलाब जामुन, अंगूरी पेठा, रसगुल्ला, चमचम और रसभरी मिठाई भी बाजार में मिल्क फेडरेशन उपलब्ध करवाएगा। मिल्कफेड द्वारा इस बार मिल्क केक, कोकोनट बर्फी और पहाड़ी बर्फी भी उपलब्ध करवाएगा। ग्राहकों की मांग के अनुसार छोटे पैक…
Read Moreप्रदेश बिजली बोर्ड में इन 51 पदों को समाप्त करने की अधिसूचना हुई जारी
हिमाचल बिजली बोर्ड में 51 पद खत्म कर दिए गए हैं। इनमें अधीक्षण अभियंता वर्क्स के सात पद भी हैं। ये पद मुख्य अभियंता कार्यालय ऑपरेशन शिमला, धर्मशाला, मंडी, हमीरपुर, मुख्य अभियंता जेनरेशन हमीरपुर, मुख्य अभियंता ईएस शिमला, मुख्य अभियंता परियोजना शिमला में हैं। बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ने इसकी अधिसूचना जारी की है। बोर्ड की ओर से पद खत्म करने का कारण युक्तीकरण बताया गया है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि इलेक्टि्रकल डिविजन में सहायक अभियंता वर्क्स के पदों को ड्राइंग और आईटी काॅडर से पदोन्नत पदों…
Read Moreदिल्ली की कंपनी ने हिमाचल को की घटिया किस्म के तेल की सप्लाई, अब कंपनी पर कार्रवाई की तैयारी
हिमाचल में दिल्ली बेस्ड एक नामी कंपनी का सरसों और सोयाबीन ऑयल खाने लायक नहीं पाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो हफ्ते पहले सोलन जिले के दाड़लाघाट, बद्दी से तेल के सैंपल लेकर सीटीएल कंडाघाट भेजे थे। जांच में दोनों तरह का तेल अनसेफ निकाला। सोयाबीन ऑयल मिक्स-ब्रांडेड भी पाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सरसों, सोयाबीन ऑयल में प्रयोग होने वाली सामग्री की मात्रा नहीं है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के मानकों के अनुसार भी तेल तैयार नहीं किया गया है। विभाग ने दुकानदारों…
Read Moreदिवाली के बाद एचआरटीसी में 350 चालकों की होगी भर्ती
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) जल्द ही 350 पदों के लिए चालकों की भर्ती शुरू करने जा रहा है। चालकों की कमी के कारण प्रभावित हो रही बस सेवाओं के मद्देनजर नए चालकों को भर्ती करने की योजना है। दिवाली के बाद निगम भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। इस बार आवेदकों का ड्राइविंग कौशल इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग रिसर्च सरकाघाट मंडी में परखा जाएगा। एचआरटीसी दिवाली के बाद चालकों की भर्ती के लिए पद विज्ञापित करेगा। इस बार चालकों की भर्ती के लिए मुख्य टेस्ट शिमला के तारादेवी डिपो के बजाय इंस्टीट्यूट…
Read More