तय होगा अनुसूचित जातियों के कल्याण का सालाना बजट : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर

तय होगा अनुसूचित जातियों के कल्याण का सालाना बजट : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर

चंडीगढ़ पंजाब में अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए उनकी आबादी के अनुपात के अनुसार सालाना बजट में व्यवस्था करने का कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बाबत कैबिनेट में नया बिल लाने के फैसले को मंजूरी दे दी। इस तरह विधानसभा के अगले सत्र में इस बिल को कानून बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है। ‘पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कल्याण और विकास (वित्तीय साधनों की योजनाबंदी, व्यवस्था और उपयोग) उप-आवंटन बिल -2021’ के जरिए सरकार अनुसूचित जातियों से जुड़े मामलों को लागू…

Read More

गढ़ किसी का नहीं होता, जयराम भी हारे थे 2013 में मंडी उपचुनाव : विक्रमादित्य

गढ़ किसी का नहीं होता, जयराम भी हारे थे 2013 में मंडी उपचुनाव : विक्रमादित्य

शिमला पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र और शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि गढ़ किसी का नहीं होता है, यह सब समय-समय की बात होती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी वर्ष 2013 में हुए मंडी संसदीय सीट का उपचुनाव हारे थे। वीरवार को अमर उजाला से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हाईकमान अर्की या मंडी जिस भी सीट से निर्देश देगा, वहीं से उनकी माता प्रतिभा सिंह चुनाव लड़ेंगी। प्रतिभा सिंह दो बार मंडी से सांसद रही हैं। अब नए समीकरण प्रदेश की राजनीति…

Read More

साइबर कैफे में दाखिला फार्म भरने के तय होंगे दाम : शिक्षा निदेशालय

साइबर कैफे में दाखिला फार्म भरने के तय होंगे दाम : शिक्षा निदेशालय

शिमला हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिले करने के लिए साइबर कैफे में रेट तय होंगे। विद्यार्थियों से वसूले जा रहे मनमाने रेट पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने कड़ा संज्ञान लिया है। वीरवार को सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को पत्र लिखकर जिला प्रशासन से मिलकर रेट तय करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी कॉलेजों को डिजिटल या हार्ड कॉपी के तौर पर प्रोस्पेक्टस देने के लिए भी कहा है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि कई जिलों से साइबर कैफे वालों की ओर से…

Read More

मेकशिफ्ट अस्पताल बनेंगे, 109 एंबुलेंस लेंगे

मेकशिफ्ट अस्पताल बनेंगे, 109 एंबुलेंस लेंगे

शिमला हिमाचल प्रदेश में तीन और मेक शिफ्ट अस्पताल बनेंगे। सरकार ने इन्हें जिला कांगड़ा के इंदौरा, नाहन और हमीरपुर में बनाने का फैसला लिया है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के चलते सरकार 109 और एंबुलेंस किराये पर लेगी। सरकार ने 15 अगस्त तक मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पताल के वार्डों को ऑक्सीजन पाइपलाइन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने वीरवार को उपायुक्तों, मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों और सीएमओ से वीडियो कॉन्फ्रेंस से ये निर्देश दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एक सप्ताह के भीतर…

Read More

सरकारी जमीन पर पंचायतें लगाएंगी सेब के बगीचे

सरकारी जमीन पर पंचायतें लगाएंगी सेब के बगीचे

शिमला हिमाचल प्रदेश में ग्राम पंचायतें अपने नियंत्रण की सरकारी जमीन पर सेब या अन्य फलों के बगीचे लगाएंगी। जहां बगीचे उगे हैं, उन्हें और दुरुस्त किया जाएगा। इससे प्राप्त आमदनी विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। कुछ पंचायतों में सेब या अन्य फलों के बगीचे लगे हैं। इनसे बहुत अच्छी आमदनी हो रही है। इसी के मद्देनजर सरकार ने प्रदेश की पंचायतों से इस संबंध में ब्योरा तलब किया है। किस पंचायत के पास सेब का कितना बगीचा है या अन्य किसी फल का कितना बड़ा बाग है। उससे…

Read More

क्लास वन अफसर से लेकर चपरासी को देना होगा संपत्ति का ब्योरा

क्लास वन अफसर से लेकर चपरासी को देना होगा संपत्ति का ब्योरा

शिमला अपनी चल-अचल संपत्तियों का समय से ब्योरा न देने वाले सरकारी कर्मचारियों पर हिमाचल प्रदेश सरकार सख्ती करने जा रही है। कार्मिक विभाग ने क्लास ए, बी, सी और डी श्रेणी के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए निर्देश जारी किए हैं कि वह निर्धारित तिथि से पहले अपनी संपत्तियों का ब्योरा देना सुनिश्चित करें वर्ना उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने कई ऐसे मामले सामने आने के बाद यह सख्त निर्देश जारी किए हैं।  अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी इन निर्देशों में सभी विभागों…

Read More

हिमाचली सेब पहली बार चखेंगे दुबई के शेख, एयर कार्गो में भेजा जाएगा

हिमाचली सेब पहली बार चखेंगे दुबई के शेख, एयर कार्गो में भेजा जाएगा

शिमला दुबई के शेख पहली बार हिमाचल के ताजे रसीले सेब का स्वाद चखेंगे। फरीदाबाद की लक्ष्मी एग्रो कंपनी शिमला के कोटखाई का सेब शारजाह, अबू धाबी और मस्कट निर्यात करेगी। कंपनी ने कोटखाई के बागवान का जेड वन किस्म का सेब बगीचे में ही 220 रुपये प्रति किलो के रेट पर खरीदा है। कंपनी ने 10 किलो के हॉफ बॉक्स की कीमत बागवान को 2200 रुपये चुकाई है। बागवान और कंपनी के बीच कुल 800 हॉफ बॉक्स का करार हुआ है। कंपनी का दुबई में डिविजनल ऑफिस है। इस सीजन…

Read More

परीक्षण में खरी उतरी स्वदेशी वैक्सीन, इमरजेंसी इस्तेमाल की मांगी मंजूरी

परीक्षण में खरी उतरी स्वदेशी वैक्सीन, इमरजेंसी इस्तेमाल की मांगी मंजूरी

सोलन कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच देश की एक और स्वदेशी वैक्सीन परीक्षण में खरी उतरी है। खास बात यह है कि जायकॉव-डी वैक्सीन 12 साल और इससे ज्यादा उम्र के बच्चों समेत सभी पर कारगर है। जायडस कैडिला कंपनी ने क्लीनिकल ट्रायल के बाद ड्रग्स कंट्रोलर जरनल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मांगी है। कंपनी ने लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया है। इसके साथ ही कुछ औपचारिकताओं के बाद इस वैक्सीन को जल्द ही बाजार में उतारने की भी तैयारी…

Read More

हादसा: कुदरत ने एक दिन पहले दी थी चेतावनी, पर प्रशासन जागा न पुलिस

हादसा: कुदरत ने एक दिन पहले दी थी चेतावनी, पर प्रशासन जागा न पुलिस

सांगला (किन्नौर) कुदरत ने चेतावनी दे दी थी। किन्नौर के बटसेरी के पास जिस जगह हादसा हुआ, वहां पर एक दिन पहले भी पहाड़ी से कार पर पत्थर गिरे थे। पर्यटक और चालक गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। गाड़ी चकनाचूर हो गई थी। लेकिन सवाल यह है कि समय रहते न तो जिला प्रशासन जागा और न ही पुलिस। पत्थर हटाकर इस मार्ग को बहाल कर दिया गया। दूसरे ही दिन उसी जगह पर हादसा हो गया और नौ पर्यटकों की जान चली गई।  अब प्रशासन ने इस मार्ग पर…

Read More

आज से खुलेंगे कोचिंग और ट्यूशन सेंटर, सरकार के निर्देश सख्ती से पालन अनिवार्य

आज से खुलेंगे कोचिंग और ट्यूशन सेंटर, सरकार के निर्देश सख्ती से पालन अनिवार्य

शिमला हिमाचल प्रदेश में करीब चार महीने बाद सोमवार 26 जुलाई से कोचिंग, ट्यूशन और प्रशिक्षण संस्थान खुलेंगे। कॉलेजों में 16 अगस्त से नया सत्र शुरू करने और 26 जुलाई से कॉलेजों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दाखिले शुरू होंगे। कोचिंग, ट्यूशन और प्रशिक्षण संस्थानों में भी विद्यार्थी आ सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए यह कदम उठाया है। दो अगस्त से दसवीं से 12वीं कक्षा तक कक्षाएं शुरू होंगी। सरकार के निर्देशों पर इन सभी संस्थानों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती…

Read More