फर्जी डिग्री मामला : मानव भारती विवि जून में हो जाएगा बंद

फर्जी डिग्री मामला : मानव भारती विवि जून में हो जाएगा बंद

शिमला  फर्जी डिग्री मामले में फंसा मानव भारती निजी विश्वविद्यालय जून में बंद कर दिया जाएगा। निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने एक बैठक में इस विवि को बंद करने संबंधी प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेज दिया है। वर्तमान में इस विवि में 49 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इनमें से 25 जून में पासआउट हो जाएंगे। शेष 24 को अन्य विश्वविद्यालयों में शिफ्ट किया जाएगा। निजी संस्थान में अध्यापन स्टाफ की भारी कमी है। पुलिस एसआईटी से लेकर ईडी, इनकम टैक्स एजेंसियां फर्जी डिग्री मामले…

Read More

पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, भरी मात्रा में चरस बरामद, तस्कर की एक करोड़ की सम्पति अटैच

पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, भरी मात्रा में चरस बरामद, तस्कर की एक करोड़ की सम्पति अटैच

बालीचौकी में गाड़ी से 11.584 किलोग्राम चरस के साथ पकड़े आरोपी कालीदास की पुलिस ने एक करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है। पुलिस ने वीरवार रात बल्ह क्षेत्र के ढाबण निवासी कालीदास की गाड़ी से 11 किलो 584 ग्राम चरस बरामद की थी। पुलिस ने कालीदास के साथ बंजार निवासी को भी गिरफ्तार किया है। अब पुलिस ने कालीदास की संपत्ति की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। उसकी करीब एक करोड़ की संपत्ति को अटैच किया जा रहा है। उसके साथ बंजार के एक अन्य…

Read More

हाईकोर्ट सख्त, प्रधान सचिव वन सहित 11 से जवाब तलब

हाईकोर्ट सख्त, प्रधान सचिव वन सहित 11 से जवाब तलब

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने प्रधान सचिव वन सहित 11 को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अदालत ने मामले की सुनवाई तीन हफ्ते बाद निर्धारित की है। ठियोग निवासी रमेश ठाकुर ने जनहित में याचिका दायर की है। याचिका में प्रधान सचिव वन सहित मुख्य अरण्यपाल, खंड वन अधिकारी, वनरक्षक शमराला, उपायुक्त एवं एसपी शिमला, एसएचओ ठियोग, रोशन लाल, धनी राम और चेत राम को प्रतिवादी बनाया है।…

Read More

आयोग के पूर्व सचिव पर सरकार से हरी झंडी के दस दिन बाद भी मामला दर्ज नहीं

आयोग के पूर्व सचिव पर सरकार से हरी झंडी के दस दिन बाद भी मामला दर्ज नहीं

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर के खिलाफ ढाई माह बाद भी विजिलेंस में मामला दर्ज नहीं हो पाया है। जबकि प्रदेश सरकार इस मामले में पहले ही काफी देरी कर चुकी है। करीब 77 दिन पूर्व विजिलेंस ने कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आयोजित होने वाली जेओए आईटी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले का पटाक्षेप किया था। विजिलेंस ने 23 दिसंबर 2022 को पहली एफआईआर में आयोग के पूर्व वरिष्ठ सहायक उमा आजाद और उसके दो बेटों समेत कुल…

Read More

इंग्लैंड से शिमला पहुंचा दंपती, दादा के प्रमाण पत्रों के लिए शासक के पद पर थे तैनात

इंग्लैंड से शिमला पहुंचा दंपती, दादा के प्रमाण पत्रों के लिए शासक के पद पर थे तैनात

ब्रिटिश शासनकाल के दौरान देश की ग्रीष्मकालीन राजधानी रहे शिमला में अहम पदों पर तैनात रहे अपने दादा और पिता के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र लेने अंग्रेज दंपती इंग्लैंड से शिमला पहुंचा है। यहां नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा में जाकर रिकॉर्ड चेक किया तो दोनों के जन्म और मृत्यु का ब्योरा मिल गया। निगम कर्मचारियों ने इन्हें इनके पूर्वजों के प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं। निगम प्रशासन के अनुसार इंग्लैंड निवासी साइमन बीट होली से ठीक पहले अपनी पत्नी के साथ शिमला आए थे। यहां टूरिस्ट गाइड…

Read More

चन्द्र कुमार ने केन्द्रीय पशुपालन मंत्री से भेंट की

चन्द्र कुमार ने केन्द्रीय पशुपालन मंत्री से भेंट की

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में पशुपालन व दुग्ध विकास के संबंध में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से पशु चिकित्सा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण, गद्दी-गुज्जरों के विकास के लिए योजना तथा पशुधन के लिए बीमा सुविधा आरंभ करने का आग्रह किया। उन्होंने केन्द्र सरकार से प्रदेश के लिए पर्याप्त संख्या में मुंह-खुर रोग प्रतिरोधी टीके उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। चन्द्र कुमार ने अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए दुग्ध उत्पादन तथा पशुपालन से…

Read More

केहर सिंह खाची को राज्य वन विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

केहर सिंह खाची को राज्य वन विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

शिमला  : ठियोग विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और केहर सिंह खाची को हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केहर सिंह खाची लगभग 25 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं और अब उन्हें सरकार में भी उचित सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर और केहर सिंह खाची के साथ चर्चा कर इस…

Read More

हाईकोर्ट ने इन मामलो पर लिया कड़ा संज्ञान, मुख्य सचिव को किया तलब

हाईकोर्ट ने इन मामलो पर लिया कड़ा संज्ञान, मुख्य सचिव को किया तलब

हिमाचल हाईकोर्ट में अटल टनल के आसपास कचरे के ढेरों पर कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत ने मुख्य सचिव से गंदगी रोकने के लिए बनाए गए प्रावधानों की जानकारी तलब की है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने मामले की आगामी सुनवाई अब 27 मार्च निर्धारित की है। मामले पर वीरवार को हुई सुनवाई के दौरान सरकार ने अदालत से ताजा शपथपत्र दायर करने का आग्रह किया। अदालत को बताया गया कि मुख्य सचिव या प्रधान सचिव पर्यटन की ओर से शपथपत्र के माध्यम से…

Read More

रिज पर घोड़े और फोटोग्राफी से रोजी रोटी कमाने वालो से अब बसूला जाएगा दोगुना शुल्क

रिज पर घोड़े और फोटोग्राफी से रोजी रोटी कमाने वालो से अब बसूला जाएगा दोगुना शुल्क

शिमला :  प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद खाली खजाने को भरने के लिए नगर निगम ने व्यावसायिक सालाना शुल्क को सीधा दो गुना करने का फैसला लिया है। इसका प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। पहले चरण में अश्व संचालक, फोटोग्राफर और प्रैम चलाने वाले लोगों को इसके दायरे में लाया जा रहा है। सालाना शुल्क दोगुना होने पर इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर भी पड़ेगा। इसके लागू होने के बाद रिज पर घुड़सवारी, फोटो खिंचवाना और बच्चों को प्रैम में घूमाना सब महंगा हो…

Read More

सरकार ने प्रदेश में महंगी की शराब, प्रति बोतल अब सात के बजाय 17 रुपये चुकाना होगा सेस, अधिसूचना जारी

सरकार ने प्रदेश में महंगी की शराब, प्रति बोतल अब सात के बजाय 17 रुपये चुकाना होगा सेस, अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश में पहली अप्रैल से शराब और बीयर का नशा महंगा होगा। प्रति बोतल उपभोक्ताओं को 17 रुपये सेस चुकाना पड़ेगा। राज्य सरकार की राजस्व अर्जित करने की मुहिम उपभोक्ताओं की जेब पर भारी पड़ने वाली है। पहले प्रति बोतल सात रुपये का सेस चुकाना पड़ता था। इस बार सरकार ने मिल्क सेस के नाम पर दस रुपये अतिरिक्त सेस लगा दिया है। कर एवं आबकारी विभाग ने इस बाबत नीति अधिसूचित कर दी है। अंग्रेजी व देसी शराब, बीयर, वाइन और विदेशी शराब पर मिल्क सेस लगाया गया…

Read More